FR (101-240) - Completed
101. गर्मियों में आपको रखेगी कूल नारियल की ठंडाई
सामग्री
-दो प्याला नारियल का दूध (गाढ़ा), दो छोटी चम्मच भीगे व छिले बादाम का पेस्ट
-दो बड़ी चम्मच पिसी चीनी और स्वादानुसार, ठंडाई के मसाले के लिए आधा छोटी चम्मच खसखस, एक चम्मच सूखी गुलाब पत्ती, 8-10 काली र्मिच, एक छोटी चम्मच सौंफ, एक छोटी चम्मच खरबूजे की -गिरी, 5-6 छोटी इलायची का पाउडर
-कुटी बर्फ, कटा हुआ बादाम- पिस्ता, कच्चा गोला, गुलाब पंखुडी सजाने के लिए
यों बनाएं
ठंडाई के मसाले को दो चम्मच नारियल के दूध के साथ घोलकर छलनी से छान लें। इस मिश्रण को नारियल के दूध में मिलाएं, अब नारियल दूध में बादाम-पेस्ट और चीनी मिलाकर मिक्सी में चला लें। एक गिलास में कुटी बरक डालकर ठंडाई डालें। बादाम, पिश्ता, गुलाब व कच्चे गोले से सजाकर नारियल ठंडाई तुरंत सर्व करें।
102. चाहे स्टार्टर हो या स्नैक्स अब मसालेदार कुरकुरी भिंडी बढ़ाएगी जायका
सामग्री
भिंडी- 250 ग्राम, हल्दी पाउडर - आधा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच, धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच, जीरा पाउडर- एक छोटा चम्मच, गरम मसाला- एक छोटा चम्मच, चाट मसाला- एक छोटा चम्मच, अजवाइन- आधा छोटा चम्मच, सुखे पुदीने के पत्ते- एक छोटा चम्मच, हींग - चुटकी भर, बेसन- आधा कप, सूजी और चावल का आटा- एक चौथाई कप, नमक- स्वादानुसार
सजाने के लिए- करी पत्ता, अमचूर पाउडर- एक छोटा चम्मच, रिफाइंड तेल- तलने के लिए
यों बनाएं
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद ऊपर और नीचे के हिस्से को काटकर भिंडी को लंबाई में दो भागों में काट लें। चम्मच या चाकू से भिंडी के अंदर के दानों को निकाल लें और भिंडी को पतले भागों में काट लें। अब भिंडी को बनाने के लिए मसाला तैयार करें। इसके लिए एक बड़ा कटोरा लीजिए और उसमें नमक और सभी सूखे मसालों को अच्छे से मिला लें। अब इन मसालों में भिंडी को लपेट लें। अतिरिक्त मसालों को हटाने के बाद भिंडी को गर्म तेल में हल्के भूरे और कुरकुरे होने तक तलें। भिंडी में नमक चख लें। अगर जरूरत हो, तो और नमक मिला लें। तलने के बाद भिंडी के ऊपर चाट मसाला छिड़कें। अब इसे तले हुए करी पत्तों से सजाएं और परोसें।

103 .सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है ओट्स मसाला मंगोड़ी, जान लें बनाने का सही तरीका
सामग्री
छिलके वाली मूंग की दाल - एक कप
ओट्स मसाला - आधा कप
लालमिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
साबुत धनिया - 1/4 छोटा चम्मच
तेल तलने के लिए आवश्यकतानुसार
हरी मिर्ची का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
कटा प्याज - 1/2 कप
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
हींग दो चुटकी भर
लहसुन का पेस्ट - 1छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - छोटा चम्मच
मटर - 1/4 कप
हरा धनिया कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
साबुत तिल एक बड़ा चम्मच
यों बनाएं
सबसे पहले मूंग की दाल को दरदरा पीस लें। अब उसमें ओट्स मसाला, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, साबुत धनिया, हींग, कटा प्याज, जीरा, मटर दरदरे किए हुए, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, तिल और नमक मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब आपका ओट्स मसाला मंगोड़ा मिश्रण तैयार हो गया है। कड़ाही में तेल गर्म करके ओट्स मसाला मंगोड़े का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा करके डालती जाएं। इसे सुनहरा होने तक तलें। हरी एवं मीठी चटनी के साथ इसे गर्मा-गर्म परोसें।
104. मेहमानों को बना कर खिलाएं हैदराबादी ग्रीन चिकन, रेसिपी भी बेहद आसान
सामग्री
चिकन 500 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट चार चम्मच
दही 200 ग्राम
हरी इलायची पाउडर आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
धनिया पाउडर आधा चम्मच
गरम मसाला आधा चम्मच
नींबू का रस 1 चम्मच
धनिया, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च का पेस्ट दो चम्मच
साबुत लाल मिर्च दो
टमाटर का पेस्ट आधा कप
पालक पेस्ट आधा कप
तली प्याज का पेस्ट आधा कप
काजू-बादाम का पेस्ट दो चम्मच
तेल आधा कप
नमक स्वादानुसार
विधि
बड़े बर्तन में चिकन, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया-पुदीना,हरी मिर्च पेस्ट, नींबू का रस, पालक पेस्ट मिलाकर दो घंटे के लिए रख दें। एक कड़ाही में तेल गरम कर, उसमें साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं और मेरिनेट किया चिकन डालकर दस मिनट तक तल लें। अब इसमें काजू-बादाम पेस्ट, तली प्याज का पेस्ट, टमाटर पेस्ट, नमक डालकर पंद्रह मिनट तक पकने दें। हैदराबादी ग्रीन चिकन तैयार है। तंदूरी रोटी के साथ गरमा-गर्म परोसें।
105. स्वाद में आम के अचार को भी फेल कर देता है ये अचार, जानें बनाने का सही तरीका
सामग्री
कुंदरू 250, नमक एक छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा, सिरका दो बड़ा चम्मच, सरसों का तेल ¼ कप, हींग 2 से 3 चुटकी, लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच, पीली सरसों दो छोटा चम्मच, सौंफ 2 छोटा चम्मच, मेथी दाना दो छोटा चम्मच।
यों बनाएं
कुंदरू को पहले अच्छे से साफ करके लें। इसके बाद इसके डंठल काटकर हटा दें और इन्हें लंबाई में चार भाग करते हुए काटकर किसी प्याले में निकाल लें। अब इसमें नमक डालकर मिक्स कर दें। कुंदरू के प्याले को ढक कर 3-4 घंटे के लिए धूप में रखें। चार घंटे बाद, कुंदरू को चमचे से अच्छे से मिक्स कर लीजिए और इसमें से निकला जूस छानकर अलग कर लें।
अचार बनाने के लिए साबुत मसालों को एक पैन को गर्म करके हल्का भून लें। मसालों के भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और मसाले को एक प्याले में निकाल लीजिए। मसाले को ठंडा होने दीजिए। मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए। अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म कीजिए। तेल को धुआं उठने तक अच्छे से गर्म कर लीजिए। फिर, गैस बंद कर दीजिए और कुंदरू के टुकड़े गर्म तेल में डाल दीजिए। इसके बाद, दरदरे कुटे मसाले, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। कुंदरू के टुकड़ों में मसाले अच्छे से मिलने के बाद, सिरका मिला दें। कुंदरू का अचार बनकर तैयार है, अब इसे एक अलग प्लेट में निकाल लीजिए।
स्वादिष्ट कुंदरू का अचार बनकर तैयार है। आप इसे तुरंत भी खा सकती हैं। लेकिन इसका असली स्वाद दो दिनों के बाद ही आता है, जब मसाले कुंदरू के टुकड़ों में अच्छे से ज़ज्ब हो जाते हैं। अचार को फ्रिज में रखकर 10 से 12 दिनों तक खाने के लिए उपयोग कर सकती हैं और फ्रिज से बाहर रखकर अचार एक सप्ताह तक खाने योग्य रहता है।
सुझाव
रात में कुंदरू में नमक मिलाकर रखने से भी सुबह तक जूस निकल जाएगा।
सरसों के तेल को अच्छे से गर्म कर लेने पर तेल का तीखापन कम हो जाता है। साबुत मसालों को बहुत हल्का-सा भूनना होता है, इनका रंग नहीं बदलना चाहिए, बस नमी खत्म होनी चाहिए। अचार को किसी भी कंटेनर में रखकर दिन में एक या दो बार चम्मच से चलाकर ऊपर-नीचे कर दीजिए, ताकि जो तेल मसाले नीचे जाकर बैठ जाते हैं, वो अच्छे से अचार में मिक्स हो जाएं।
जिस कन्टेनर में अचार रखना हो, उसे उबलते पानी से धोकर धूप में अच्छे से सुखाने के बाद ही प्रयोग में लाएं।
106. ये राजस्थानी डिश खाने में है बेहद स्वादिष्ट, जानें बनाने का क्या है सही तरीका
बेसन के गट्टे की सब्जी राजस्थानी डिश है।ये डिश खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है। तो आइए जानते हैं बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने की फटाफट रेसिपी
गट्टे के लिए सामग्री
एक कप बेसन, ¼ कप दही, एक छोटा साबुत धनिया (क्रस्ड किए हुए), एक छोटा चम्मच साबुत जीरा, एक छोटा चम्मच सौंफ, एक चुटकी हींग, ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार रिफाइंड ऑयल और पानी।
करी की सामग्री
दो बड़ा चम्मच घी, दो छोटा चम्मच साबुत जीरा, कटे हुए आधा कप प्याज, ¼ कप कटे हुए टमाटर, आधा-आधा चम्मच अदरक और लहसुन कद्दूकस किए हुए, बारीक कटी हरी मिर्च दो, कटी हुई धनिया पत्ती एक बड़ा चम्मच, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, दही (फेंट लें) एक कप, स्वादानुसार नमक।
यों बनाएं
एक बड़ी कटोरी में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, क्रस्ड धनिया, कसूरी मेथी, सौंफ और नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच तेल और दही मिलाएं। पानी की मदद से इसे थोड़ा सख्त गूंध लें। गूंधने के बाद इसे पांच से छह हिस्से में बांट लें और सिलेंडर शेप देकर लंबा कर लें। इस दौरान एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें। गर्म पानी में गट्टों को डालकर उबलने दें। 10 से 15 मिनट में यह पककर तैयार जो जाएगा। अब इसे पानी से निकालकर अलग रख लें। ठंडा होने के बाद गट्टों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
एक अलग कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें गट्टों को डालकर फ्राई कर लें। एक अलग कटोरी में दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, कटे टमाटर, नमक को एक साथ लेकर एक साथ फेंट लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डालें। जीरे का जैसे ही रंग बदलता दिखेे, इसमें प्याज, लहसुन और अदरक को मिलाएं।
इसे हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें दही वाले मिश्रण को मिलाएं। दो मिनट तक इसे चलाते हुए पकाएं। अब इसमें गट्टों को मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर इसे पकने दें। जब ग्रेवी गाढ़ी होने लगे, तो इसमें गरम मसाला मिलाएं। एक मिनट बाद इसे चूल्हे से उतार लें। धनिया पत्ता से सजाकर आप इसे रोटी या चावल के साथ परोस सकती हैं।
107. मुंह में पानी ला देगा कटहल का कोफ्ता, बनाने का तरीका यहां जान लें
कटहल की सब्जी तो बहुत खाई होगी पर क्या कभी कटहल के कोफ्ते ट्राई किए हैं। नहीं न, लौकी के कोफ्ते तो बहुत बार खाएं होंगे आज हम आपको कटहल के कोफ्ते की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कटहल के कोफ्ते बनाने की फटाफट रेसिपी
सामग्री
कोफ्ते के लिए
कटहल- 500 ग्राम (उबला हुआ)
प्याज- दो (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च- चार (बारीक कटी हुई)
अदरक लहसुन का पेस्ट- एक चम्मच
बेसन- दो बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- एक कप
ग्रेवी के लिए
अदरक- छोटा टुकड़ा
लहसुन- 4-5 कलियां
टमाटर- चार
हरी मिर्च- दो
जीरा- आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
गरम मसाला- एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- दो चम्मच
बनाने की विधि
कटहल का कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले कोफ्ते बनाने होंगे। इसके लिए सबसे पहले कटहल के सारे बीज निकाल लें। बीज निकालने के बाद इसे चम्मच से अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटहल, प्याज, मिर्च, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। अब तैयार पेस्ट से छोटे-छोटे कोफ्ते बनाकर तेल गर्म करके सुनहरा होने तक तल लें। कोफ्तों को तलकर अलग प्लेग में रख लें।
अब हम ग्रेवी तैयार करेंगे। ग्रेवी के लिए टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को पीस लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा भूनें। इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर कुछ देर तक पकने दें। थोड़ी देर बाद हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और 3-4 मिनट तक अच्छे से मसाला भूनें।
जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और जब एक उबाल आने पर इसमें कोफ्ते डाल दें। इसके बाद इसे 2-3 मिनट तक ढककर पका लें। अब इसे धनिये की पत्ती से सजां लें। तैयार है आपका कटहल का कोफ्ता।
108.बेहद स्वादिष्ट लगती है बादाम कुल्हड़ की कुल्फी, रेसिपी भी बेहद आसान
सामग्री
आधा लीटर दूध, आधे कटे बादाम आवश्यकतानुसार सजाने के लिए, बारीक कटा बादाम आधा कप, चीनी एक कप, 150 ग्राम कसा हुआ खोया और एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर।
यों बनाएं
सबसे पहले दूध को उबाल लें। थोड़े से ठंडे दूध में कॉर्नफ्लोर घोलकर उबलते दूध में डालें। लगातार चलाते हुए इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। जब दूध आधा रह जाए, तब उसमें चीनी और कसा हुआ खोया डाल दें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर एक बार फिर से मिक्सी में चला दें। कटे बादाम मिलाकर इसे कुल्हड़ में डाल दें। आधे कटे बादाम ऊपर से लगाकर जमने के लिए फ्रीजर में रख दें।
109. गर्मी छूमंतर कर देगी स्ट्रॉबेरी की लस्सी, घर में बनाए इस आसान विधि से
सामग्री
दो कप ताजा ठंडी दूध, टॉपिंग के लिए स्ट्रॉबेरी एक चम्मच, आधा छोटा चम्मच पिस्ता चूरा, पिसी चीनी स्वादानुसार।
यों बनाएं
सर्विंग गिलास तैयार करने के लिए उनमें स्ट्रॉबेरी टॉपिंग लगाकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। दही में आवश्यकतानुसार ठंडा पानी और पिसी चीनी मिलाकर फेंट लें। सर्विंग गिलास में डालकर ऊपर से पिस्ता चूरा बुरक दें और ठंडा ठंडा सर्व करें।
110. फूड कॉर्नर: गन्ने के रस से घर में बनाएं केन शोरबा, बनाने की विधि भी जान लें
सामग्री
दो गिलास गन्ने का रस, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच काला नमक, एक बड़ा चम्मच हरी-पीली पेठा चेरी।
यों बनाएं
गन्ने के रस में नींबू का रस और काला नमक मिलाएं। किसी चौड़े मुंह वाली कटोरी में इसे डालें और अब इसे फ्रीजर में रख दें। दो-तीन घंटे बाद गन्ने का रस थोड़ा-थोड़ा जम जाने पर कटोरी को बाहर निकालें। उसे चम्मच से अच्छी तरह से मिलाएं और फिर से फ्रीजर में रख दें। इस क्रिया को तीन-चार बार दोहराना है। इस तरह गन्ने के रस की दानेदार बर्फ जम जाएगी। इसके ऊपर हरी-पीली पेठा डालकर सर्व कर सकती हैं।
111. अरबी के पत्तों से बनी इस खास डिश के हैं कई नाम, स्वाद है बेहद लाजवाब
अरबी के पत्तों को बड़े चाव से पूर्वोत्तरी राज्यों तथा नेपाल में भी हरे साग के रूप में खाया जाता है। उत्तराखंड में पतोड़ भाप से नहीं पकाए जाते, बल्कि सुर्ख भूरे तले जाते हैं । कहीं इसे ‘रिकौंच’ कहते हैं, तो कहीं ‘पीठा’ या ‘पतूरी’। गुजरात में यह ‘पात्रा’ कहलाता है, तो महाराष्ट्र में ‘आलू वड़ी’।
भारतीय खान-पान में अनाज, दलहन और साग-सब्जियों के अलावा तनों, डंठलों फूल-पत्तियों से भी अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। इन्हीं में एक ‘पतोड़' है, जिसके कई तरीके के पकवान खाने को मिलते हैं। कहीं इसे ‘रिकौंच’ कहते हैं, तो कहीं ‘पीठा’ या ‘पतूरी’। गुजरात में यह ‘पात्रा’ कहलाता है, तो महाराष्ट्र में ‘आलू वड़ी’। मसाला भरी ‘बाकर वड़ी’ भी इसकी बहिन जैसी ही लगती है।
उत्तराखंड में पतोड़ भाप से नहीं पकाए जाते, बल्कि सुर्ख भूरे तले जाते हैं और खाने के साथ बड़ी अच्छी जुगलबंदी साधते हैं। अरबी के पत्तों को बड़े चाव से पूर्वोत्तरी राज्यों तथा नेपाल में भी हरे साग के रूप में खाया जाता है, पर वहां पतोड़ नहीं बनाए जाते। हम जब कभी पतोड़ खाते हैं, तो हमें यूनानी-भूमध्यसागरीय भोजन की ‘दोलमांतेस’ नामक चीज याद आने लगती है, जिसमें अंगूर की बेल की पत्तियों में लपेटकर चावल मिश्रित मांस या सब्जियां पेश की जाती हैं, पर इनका आकार सूक्ष्म होता है
पतोड़ के लिए अरबी के पत्ते इस्तेमाल किए जाते हैं
असम का ‘अंगुली पीठा’ सरीखा। पतोड़ के लिए ज्यादातर अरबी के कोमल पत्ते ही इस्तेमाल किए जाते हैं, परंतु कभी-कभार कोई दूसरा खाने लायक कोमल हरा पत्ता भी इस्तेमाल होता है। कला मर्मज्ञ बनारसी संस्कृति के पुरोधा संरक्षक राय ने कुछ वर्ष पहले हमें बताया था कि संस्कृत ग्रंथों में जिस ‘अलीक मत्स्य’ का उल्लेख मिलता है, वह यही ‘रिकौंच' या ‘पतोड़’ ही है। देखते ही लगता है कि इस व्यंजन की मूल प्रेरणा मछली की शक्ल वाले मसालादार शाकाहारी व्यंजन को प्रस्तुत करने की ही रही होगी।
पूर्वांचल में भीतर भरी जाने वाली पीठी बेसन की नहीं, बल्कि उड़द या मूंग की दाल से तैयार की जाती है। इसमें पारंपरिक पारिवारिक नुस्खों के अनुसार, जीरा, धनिया, मेथी, मिर्ची आदि डाले जाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अमचूर या किसी दूसरी खटाई का इस्तेमाल जरूरी है, क्योंकि वह अरबी के पत्तों के लिए कुदरती कसैलेपन की काट है।
भारतीय पतोड़ की ही संतान है
पतोड़ की विशेषता यह भी है कि इसे आप तल कर गरमागर्म परोस सकते हैं या फिर भाप में पका कर सेहत के लिए फायदेमंद नुस्खों का हिस्सा मान इसका आनंद ले सकते हैं। पतोड़, पकौड़ियों की तरह चाय-नाश्ते का साथ बखूबी निभा सकता है और मसालेदार गाढ़ी या पतली तरी में कोफ्ते की भूमिका भी निभा सकता है।
दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान में, जो पितौड़ की सब्जी बनाई जाती है, उसका मात्र नाम ही पतोड़ है। उसमें हरा पत्ता इस्तेमाल ही नहीं होता। उसे बेसन के गाढ़े घोल को जमाने के बाद पकाकर फिर बर्फी के टुकड़ों में काटकर तैयार किया जाता है। इसका शोरबा गट्टे की सब्जी जैसा ही होता है। हमारी राय में बिना हरियाली के दर्शन-प्रदर्शन के किसी व्यंजन को पतोड़ कहला ही नहीं सकते, क्योंकि पत्र शब्द पत्ते का मूल रूप है।
पश्चिमी खान पान में ‘रूलाड’ नामक व्यंजन दिखने में हूबहू पतोड़ जैसा नजर आता है। गोलाकार नली को सुंदर चक्राकार टुकड़ों में काट कर तश्तरी में पेश किया जाता है। ‘एप्पल स्ट्रूडल’ तथा स्विस रोल ‘लेमन रोल’ में पेस्ट्री या स्पंज केक वही भूमिका अदा करते हैं, जो ‘पतोड़’ में हरा पत्ता। शुद्ध शाकाहारी हठधर्मी जापानी खाने के शौकीनों ने जिस शाकाहारी सूशी का ‘आविष्कार’ किया है, वह भारतीय पतोड़ की ही संतान है।
112.पातड़ भाजी बनाने का इससे टेस्टी और आसान तरीका कहीं और नहीं मिलेगा, ट्राई कीजिए
सामग्री
50 ग्राम उड़द या अरहर दाल, 150 ग्राम पालक, 25 ग्राम लहसुन, 2 बड़ा चम्मच दही, 2 छोटा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच राई, 2 साबुत लाल मिर्च, 3-4 करी पत्ता, देसी घी, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी, 15 दाने मूंगफली के, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक बारीक कटी हरी मिर्च आैर स्वादानुसार नमक।
यों बनाएं
जो दाल आपको पसंद हो, उसे धोकर प्रेशर कुकर में आवश्यकतानुसार पानी के साथ रखें। फिर इसमें बारीक कटे पालक को डालें। साथ ही आधा छोटा चम्मच चीनी, नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर डाल दें। मूूंगफली के दानों को भी धोकर डालें।
अब कुकर को सेट करके चूल्हे पर रख दें। तीन-चार सीटी आने तक दाल को पकाएं। अब बड़े चम्मच दही में बेसन डालकर फेंट लें। जब दाल पक जाए, तो उसमें बेसन वाली दही डालें आैर खौलने तक इसे चलाती रहें। तड़के के लिए एक अलग पैन में देसी घी गर्म करें।
उसमें राई, लहसुन, हरी मिर्च, करी पत्ता, लाल मिर्च डालें। जब राई भुन जाए, तो इसमें थोड़ा-सा गरम मसाला, धनिया पाउडर मिलाएं। मसालें जब भुन जाएं, तो इसे दाल में डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से चलाकर इकसार कर लें।
113.इंडियन स्टाइल में घर पर बनाएं फ्राइड पनीर फिंगर्स, घर में बनाने की विधि बेहद आसान
सामग्री
120 ग्राम फिंगर शेप में कटे हुए पनीर, 10 ग्राम अदरक का पेस्ट, 5 ग्राम लहसुन का पेस्ट, 1 नींबू , दस ग्राम मैदा, रोस्टेड बेसन 30 ग्राम, 2 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 10 ग्राम गरम मसाला, 2 ग्राम अजवाइन, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर। साथ में कोटिंग के लिए ब्रेड क्रम्ब्स (ब्रेड का चूरा) और तलने के लिए तेल।
मस्टर्ड मायोनीज सॉस बनाने के लिए
मायोनीज 30 ग्राम, चिली सॉस आवश्यकतानुसार, 5 ग्राम मस्टर्ड सॉस। गार्निशिंग के लिए साबुत रोस्टेड सरसों। मस्टर्ड मेयोनीज बनाने के लिए एक बर्तन में मेयोनीज, मस्टर्ड सॉस, चिली सॉस और थोड़ा नींबू का रस लें। इन सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें। रोस्टेड सरसों से इसकी गार्निशिंग कर लें
यों बनाएं
कटे हुए पनीर को एक प्लेट में लें। अदरक-लहसुन के पेस्ट और नींबू के रस से पनीर की कोटिंग कर लें। लगभग 15 मिनट के लिए इसे फ्रिज में रखें। एक अलग बर्तन में मैदा, रोस्टेड बेसन, अजवाइन, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक लें। इन सबको मिलाते हुए पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल में एक-एक करके पनीर फिंगर को डालें। फिर इसके ऊपर ब्रेड क्रम्ब्स लपेटें।
कोटिंग के बाद पनीर को गर्म तेल में डालकर तलती जाएं। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है। कड़ाही से निकालने के बाद पनीर फिंगर्स को टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि इससे एक्स्ट्रा तेल बाहर निकल जाए। तैयार पनीर फिंगर्स को मस्टर्ड मेयोनीज या मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
114. चाय के शौकीन हैं तो गर्मियों में पिएं ऑरेंज आईस-टी, बनाने की विधि बेहद आसान
कितने लोगों के लिए: 2 - 4
मय: 20 मिनट
सामग्री-
पानी - 2 गिलास
चायपत्ती- 2 बड़े चमच्च
संतरे का छिलका- 3 बड़े चमच्च
संतरे का जूस- 1 कप
चीनी- 100 ग्राम
बर्फ- छोटे टुकड़ों में कुटी हुई
पानी जरूरत के अनुसार
संतरे की दो फांक सजाने के लिए
विधि-
एक पैन में मध्यम आंच में पानी, चायपत्ती और संतरे का छिलका डालकर 3 मिनट तक उबाल लें। ध्यान रखें कि छिलके को ज्यादा न उबालें वरना आइस-टी में कड़वापन आ जाएगा। अब मिश्रण को एक जग में डालकर रख लें। फिर इसमें संतरे का जूस, चीनी और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे 2-3 घंटे के लिए ठड़ा होने के लिए रख दें। तैयार है आपकी ऑरेंड आइस-टी। एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर और संतरे की फांक से सजाकर दोस्तों को सर्व करें।
नोट: छिलके को जरूरत से ज्यादा न उबालें वरना आइस टी में कड़वापन आ जाएगा.
115. घर पर बनाएं चॉकलेट कोकोनट पनीर पुडिंग, बनाने का तरीका यहां जान लें
सामग्री
8-10 ग्लूकोज बिस्किट का चूरा, एक चौथाई कप नारियल का बुरादा, दो बड़ी चम्मच पीसी हुई चीनी, आधा कप कसा हुआ पनीर, एक चौथाई कप ब्राउन चॉकलेट। सजाने के लिए अलग से कसा हुआ पनीर, फेंटी हुई क्रीम या वनीला कस्टर्ड, स्ट्रॉबेरी सॉस, चॉकलेट रैप बादाम और सिल्वर बॉल।
यों बनाए
बिस्किट के चूरे के साथ बाकी सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे किसी सर्विंग बाउल में अच्छी तरह से सेट करके फ्रीज में दो घंटे के लिए रख दें। सर्व करते हुए कसा पनीर, क्रीम या कस्टर्ड, स्ट्रॉबेरी सॉस, चॉकलेट और सिल्वर बॉल से सजाकर चॉकलेट कोकोनट पनीर पुडिंग सर्व करें।
116. Reader's Recipe: घर में बनाएं गुलाब जामुन, बेहद आसान है बनाने की विधि
मीठा खाना हो और गुलाब जामुन के लिए मन न ललचाए, ऐसा नहीं हो सकता...तो चलिए बनाना सीखते हैं भारतीय मिठाइयों में अपनी खास जगह रखने वाला गुलाब जामुन। तो आइए जानते हैं गुलाब जामुन बनाने की फटाफट रेसिपी..
सामग्री
एक किलो मावा, 250 ग्राम मैदा, 50 ग्राम कद्दूकस किया पनीर, 100 ग्राम चिरौंजी, खाने वाला सोडा एक चुटकी, एक किलो चीनी, तलने के लिए घी एक किलो।
बनाने की विधि-
सबसे पहले चाशनी तैयार करें। एक किलो चीनी में लगभ्ाग डेढ़ लीटर पानी डालें और इसे उबलने दें। चाशनी को इतना ही पकाएं कि उसमें तार न पड़े। फिर मावा, पनीर, मैदा और सोडा अच्छी तरह मिलाकर गूंध लें, ताकि गांठ न रह जाए। अब इससे मध्यम साइज के छोटे-छोटे गोले बनाएं।
प्रत्येक गोले के बीच में चिरौंजी भी रखें। एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए, तो गैस को धीमी कर दें। फिर घी में एक गोले को डालकर देखें। जब गोला ऊपर तैरने लगे, तो एक-एक करके आैर गोले डालें। धीमी आंच पर गुलाब जामुन को अच्छी तरह से तलने के बाद चाशनी में डालें। एक घंटे बाद ये खाने लायक हो जाते हैं।
117. फूड कॉर्नर: राजस्थानी पंचरत्नी दाल का मजा लेना है तो जान लीजिए रेसिपी
पांच दालों को बराबर मात्रा में लेकर बनने वाली, विशेषतौर पर बाटी के साथ सर्व होने वाली उम्दा जायके की राजस्थानी पंचमेल दाल या पंचरतन दाल एक स्वादिष्ट राजस्थानी दाल है जो पांच तरह की प्रोटीन युक्त दालों जैसे मूंग, चना, मसूर, तूअर और उड़द की दाल को साथ में मिलाकर बनायी जाती है। तो आइए जानते हैं राजस्थानी पंचरत्नी दाल बनाने की फटाफट रेसिपी..
सामग्री
धुली उड़द की दाल- 50 ग्राम, चना दाल- 50 ग्राम, मूंग दाल- 50 ग्राम, मसूर दाल-50 ग्राम, अरहर दाल-50 ग्राम, कटे हुए प्याज-100 ग्राम, टमाटर (कटे हुए)-100 ग्राम, कटी हरी मिर्च-20 ग्राम, धनिया पत्ता (कटा हुआ)-20 ग्राम, अदरक (कद्दूकस किया)-20 ग्राम, हींग-05 ग्राम, सहजीरा- 05 ग्राम, धनिया पाउडर- 15 ग्राम, लाल मिर्च पाउडर- 10 ग्राम या स्वादानुसार, हल्दी पाउडर-10 ग्राम, सौंफ पाउडर- 05 ग्राम, जीरा पाउडर-10 ग्राम, गरम मसाला- 05 ग्राम, बटर या घी-100 ग्राम, स्वादानुसार नमक।
बनाने की विधि-
सारे दालों को साफ करने के बाद पानी से धो लें। इसके बाद इसे दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। दो घ्ांटे बाद पानी से निकालें और प्रेशर कुकर में डालें। अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी, नमक और अदरक डालकर सेट कर दें। दो या तीन सीटी आने तक दाल को पका लें। एक अलग पैन में तड़का तैयार करें। घी या बटर गर्म करें। इसमें हींग, जीरा मिलाएं। जीरा जब भुन जाए, तो इसमें प्याज को डालें आैर इसे ब्राउन होने तक भूनें।
इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर मिलाएं। चलाते हुए इसे कुछ देर भूनें। जब मसालों से तेल अलग होने लगे, तो इसे अलग रखें। अब दाल को मंद आंच पर फिर से रखें और इसे चमचे से चलाते हुए अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। इसके बाद तड़के वाली सामग्री को इसमें मिलाएं। एक से दो मिनट तक पकाने के बाद दाल को चूल्हे से उतार लें। धनिया पत्ता, हरी मिर्च और स्लाइस में कटे टमाटर से सजाकर इसे सर्व करें।
118. मंगलोरियन डिश 'टेंडर कैश्यू नट करी' का उठाएं लुत्फ, जानें क्या है बनाने का तरीका
सामग्री
पांच बड़ा चम्मच कटे हुए काजू, आधा कप रिफाइंड ऑयल, कटे हुए डेढ़ कप प्याज, बारीक कटा चार छोटा चम्मच लहसुन, कटे हुए अदरक साढ़े तीन छोटा चम्मच, डेढ़ कप बारीक कटी हरी मिर्च, तीन चौथाई कप क्यूब्स में कटे हुए पनीर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, साबुत धनिया दो बड़ा चम्मच, आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा कप गर्म पानी और स्वादानुसार नमक।
छौंक के लिए
100 ग्राम बटर, एक छोटा चम्मच साबुत जीरा, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी (पानी में भिगोया हुआ), दो छोटा चम्मच धनिया और पुदीना पत्ता कटे हुए। गार्निशिंग के लिए अलग से कुछ काजू।
यों बनाएं
सबसे पहले करी तैयार करेंगे। कटे हुए काजू को दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे पानी से निकालकर अलग रख लें। एक कड़ाही में एक चौथाई कप तेल डालकर गर्म करें और कटे प्याज को डालकर मुलायम होने तक भूनें। अब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च मिलाएं। तीन से पांच मिनट तक इसे चलाते हुए भूनें।
इसके बाद इसमें पनीर, हल्दी पाउडर, साबुत धनिया, पानी में भिगोए हुए काजू, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। सारी सामग्री को मध्यम आंच पर चलाते हुए भूनें। जब मसालों से तेल अलग होने लगे, तो गैस को ऑफ कर दें।
ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को थोड़े पानी के साथ पीस लें। फिर से एक पैन में एक चौथाई कप तेल गर्म करें और काजू वाले पेस्ट को इसमें मिलाएं। इसे फिर से 10-15 मिनट तक पकाएं। जब ग्रेवी गाढ़ी दिखने लगे, तो इसे चूल्हे से उतार लें।
छौंक लगाने के लिए एक अलग पैन में बटर गर्म करें। इसमें जीरा को मिलाएं और ब्राउन होने तक इसे भूनें। इस छौंक को ग्रेवी में डालें। साथ ही कसूरी मेथी और पुदीना-धनिया पत्ता भी मिलाएं। सर्व करने से पहले साबुत काजू को ग्रेवी में मिला लें। इसे गर्म ही सर्व करें।
119. ओडिशा की ये पारंपरिक डिश न खाई तो क्या खाया? तैयार करने का तरीका भी अनूठा
ओडिशा में पखाल भात तैयार करने का एक अनूठा और पारंपरिक तरीका है। रात के भात को परात में रख पानी से डुबा दिया जाता है। दूसरे दिन जब इस बासी भात में हल्का-सा खमीर चढ़ता है, तो बन जाता है ओडिशा का विशेष व्यंजन ‘पखाल भात’। इसे गर्मी और उमस के मौसम में सुपाच्य और पौष्टिक माना जाता था।
डिशा का नाम सुनते ही जिस भोजन की याद आती है वह पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद के रूप में तैयार किए जाने वाला छप्पण भोग है। बहुत कम लोगों को इस ऐतिहासिक प्रदेश के खानपान की विविधता की जानकारी है।
कभी कलिंग नामक महान साम्राज्य का क्षेत्र रह चुका यह तटवर्ती इलाका दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत में संपर्क स्थापित करने वाला द्वार रह चुका है और देश के मर्मस्थल से जुड़े पड़ोसी प्रांतों के खानपान का प्रभाव भी यहां दिखाई देता है।
बहरहाल, बात यहां रियासतों-रजवाड़ों के दस्तरखान की नहीं हो रही और न ही आदिवासी विरासत की। हाल के दिनों में ओडिशा का ‘पखाल भोज’ सुर्खियों में छाया रहा है, जो एक दिलचस्प बात उजागर करता है- कैसे विज्ञापन और सामाजिक मीडिया के दौर में गरीबों का मजबूरी का खाना संपन्न लोगों के मुंह में लार चुआने लगता है।
तब इसका बंगाली नाम था ‘पांथा भात’
कुछ वर्ष पहले तक रात में भात को परात में रख पानी से डुबा दिया जाता था। दूसरे दिन इस बासी भात में हल्का-सा खमीर चढ़ जाता था। इसे गर्मी और उमस के मौसम में सुपाच्य और पौष्टिक माना जाता था। निगलने के लिए चुटकी भर नमक या अचार की जरा-सी फांक काफी रहती थी। तब इसका बंगाली नाम था ‘पांथा भात’।
अभावग्रस्त पथिक-यात्री की भूख मिटाने का यह सबसे सहज सर्वत्र सुलभ साधन था। ओडिशा में इसे ही पखाल कहा जाता है। कुछ दिन पहले जब एक मित्र ने रविवार के दिन अपने घर (दिल्ली में) ‘पखाल भोज’ की दावत दी, तो जरा अचरज हुआ।
मेजबान ने बहुत सारी मशहूर राजधानी के प्रवासी हस्तियों को भी बुलाया था। सभी इस बात को जानने को उतावले लग रहे थे कि उनकी पसंद के साथी उप-व्यंजन पखाल की संगत के लिए चुने गए थे या नहीं।
कागजी नींबू के अचार की एक फांक अलग
मेजबान का तामझाम बड़ा था- सामिष तथा निरामिष जोड़ीदारों में तली मछली, झींगे, बैंगन तथा आलू का भाजा, पटोल (परवल), प्याजी पकौड़े, कीमे के ‘चॉप’ तथा तरह-तरह के अचार छोटी-छोटी कटोरियों में सजे थे। संक्षेप में पखाल, तो बहाना था- असली मकसद ओडिशी व्यंजनों की नुमाइश सजाना था।
हां, परंपरा के निर्वाह के लिए चुटकी भर नमक और कागजी नींबू के अचार की एक फांक अलग रखी गई थी। मेहमानों ने पखाल पर कम, इन दूसरी चीजों पर ज्यादा हाथ साफ किया। मिठाइयों में खाजा, छेना पोड़ा और गुड़ के रसगुल्ले थे। थोड़ा-थोड़ा चखने में ही पेट भर गया। एक मित्र ने फरमाया बस यही दोष है पखाल का। इसे खाने के बाद नींद आने लगती है।
दोष बेचारे पखाल का नहीं, अपनी नीयत का समझना चाहिए। कभी बंगाल, बिहार, ओडिशा एक ही प्रांत थे। तत्कालीन अविभाजित बंगाल में असम भी शामिल था और असम का ही हिस्सा वह पूरा क्षेत्र था, जो आज सात अलग राज्यों में पुनर्गठित किया जा चुका है। किसी-न-किसी रूप में पानी भरे पात्र में रात भर रखे बासी चावल को बंगाल, असम तथा बिहार के कुछ देहाती इलाकों में भी खाया जाता है, पर अन्यत्र जगहों पर इसका महिमा मंडन पखाल की तरह नहीं किया जाता।
-पखाल भात को फ्राइड प्याज, जीरा, पुदीना पत्ते डालकर भी बनाया जाता है।
-इसे बंगाल, झारखंड में भी चाव से खाया जाता है। बंगाल में इसे ‘पांथा भात’ कहते हैं।
-‘पखाल भोज’ में भुनी हुईं सब्जियां जैसे आलू, बैंगन, साग भाजा या तली हुई मछली शामिल होती है।
120.Navratri Vrat Recipes: साबूदाना खिचड़ी बनाने का सबसे सरल तरीका, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
नवरात्र में पूरे दिन व्रत रखने के बाद मन होता है है कि कुछ चटपटा खाया जाए जो हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी हो। अगर आप भी इन नवरात्रों में ऐसा ही कुछ घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो ये चटपटी स्पेशल साबूदाना खिचड़ी बनाएं।इस खिचड़ी को बनाना बेहद आसान है। तो आइए जानते हैं साबूदाना खिचड़ी बनाने की फटाफट रेसिपी..
विधि-
-साबूदाना
– आलू
– भूनी हुई मूंगफली
– कड़ी पत्ता
– अदरक
– हरी मिर्च
– जीरा
– ताजा नारियल
– चीनी
– नींबू का रस
– घी
– सेंधा नमक
साबूदाना बनाने की विधि-
– साबूदाना को कम से कम 3 घंटे के लिए जरुर भिगोएं।
– इसके बाद उसमें से पानी निकाल दें और आलू उबाल कर छील लें।
– भूनी हुई मूंगफली को पीस कर अच्छे से पाउडर बना लें। इसके बाद मूंगफली पाउडर, नमक और चीनी साबूदाना के साथ मिक्स कर लें।
– अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सबसे पहले जीरा भूरा होने तक भूने।
– इसके बाद इसमें कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसमें अब अदरक घीस कर डालें।
– इसे तब तक फ्राई करें जब तक अदरक की खुशबू ना जाए। फिर इसमें आलू डाल 1-2 मिनट तक मिक्स करें।
– इसके बाद साबूदाना डालें। जब साबुदाना अपना रंग छोड़ दे और ट्रांसपेरेंट हो जाए तब तक भूने।
– सबसे बाद में नारियल डालें और अच्छे से मिक्स करके गैस बंद करदें।
– फिर इसमें धनिए की पत्तियां और नींबू का रस डाल कर सर्व करें।
121.Gudi Padwa 2019: इस खास दिन घर पर बनाएं महाराष्ट्र की स्पेशल डिश पूरन पोली
पूरन पोली महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली वहां की एक पारम्परिक स्वीट डिश है। वहां के लोग इसे हर त्योहार पर बनाते हैं। पूरन पोली कई तरह से बनाई जा सकती हैं, लेकिन मुख्यत: चने की दाल की पूरन पोली ही सबसे ज्यादा प्रचलित होती है। खाने में यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
खास बात यह है कि पूरन पोली को आप 2-3 दिन तक रख कर खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं पूरन पोली बनाने की फटाफट रेसिपी..
सामग्री
सामग्री
गेहूं का आटा - 350 ग्राम
घी - 2 चम्मच
पूरन बनाने के लिए पिठ्ठी
चने की दाल - 150 ग्राम
चीनी या गुड़ - 50 ग्राम
छोटी इलाइची - 8 से 10
घी - आधा कप
नमक- स्वादानुसार
विधि
पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को 5 घंटे के लिए भिगो दें। दाल को उबालें और इसमें से पानी निकालकर इसे मिक्सी में पीस लें।
कढ़ाई में एक चम्मच घी डालें और इसमें पिसी दाल और चीनी या गुड डालकर पांच मिनट तक भूनें।
जब ये अच्छे से भुन जाए तो इसमें ऊपर से इलायची पाउडर डालें। पुरन पोली बनाने के लिए मसाला बनकर तैयार है।
अब गैस पर तवा गरम करें और आटे से लोई तोड़कर रोटी बेल लें, इसमें पूरन मसाला भरें और दोबारा बंद करके इसे हल्के हाथों से बेल लें।
तवे पर तेल लगाकर दोनों ओर से पूरन पोली सेक लें। जब से सुनहरी हो जाए तो इसे प्लेट में निकालकर आप अचार या मनपसंद सब्जी के साथ खा सकते हैं।
122. इस नवरात्रि खाएं व्रत के चावल से बनी यह नमकीन डिश, बनाना है बेहद आसान
सामग्री
सावां चावल एक कप, दही एक कप, 2 बड़ा चम्मच तेल, स्वादानुसार सेंधा नमक, 1/4 छोटा चम्मच सोडा, हरी मिर्च और धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, एक चौथाई चम्मच अदरक पेस्ट, एक चम्मच चीनी, 5-7 करी पत्ता।
बनाने की विधि
व्रत के चावल यानी सावां को मिक्सी में दरदरा पीस लें। उसमें दही और एक चम्मच तेल मिलाएं। नमक और चीनी भी मिलाएं। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए ढंककर रखें। इसके बाद इसमें धनिया पत्ता, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और सोडा मिलाएं। मिश्रण को चलाते हुए इकसार करें। अब इस घोल को स्टिमर में डालें और इसे भाप पर पकाएं। 10-15 मिनट तक स्टीम करें। ठंडा होने पर करी पत्ते का तड़का लगाएं। अब इसे चौकोर आकार में काटें। इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
123. घर में बनाएं और नाश्ते में खाएं आलू सूजी फिंगर्स, जान लीजिए रेसिपी
सामग्री
90 ग्राम सूजी, 300 ग्राम उबले हुए आलू, 5-6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा कप बारीक कटा धनिया पत्ता, स्वादानुसार नमक। आलू फिंगर्स तलने के लिए अलग से तेल।
बनाने की विधि
किसी बर्तन में आधा कप पानी गर्म करें। पानी में एक छोटा चम्मच तेल डालें। जब पानी में उबाल आने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसमें सूजी को मिलाएं। सूजी को 2-3 मिनट के लिए ढककर रखें, जिससे कि ये फूल जाए। इसी दौरान आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। सूजी के फूल जाने पर इसे एक प्लेट में निकालें। सूजी को चम्मच से दबाते हुए थोड़ी नरम करें। इसमें कद्दूकस किए हुए आलू, नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
आलू फिंगर्स तलने के लिए कड़ाही में तेल गर्म होने रखें। हाथ को तेल से चिकना कर लें और सूजी के मिश्रण को अच्छे से मसलकर आटे जैसा तैयार करें। इसमें से थोड़ा मिश्रण लें और हाथों से लंबा करते रोल करें। जैसे ही तेल मध्यम गर्म हो, एक-एक करते हुए आलू फिंगर्स को कड़ाही में डाल दें। सिंके आलू फिंगर्स को कड़ाही से निकालकर प्लेट में रखें। एक-एक करके बचे हुए आलू फिंगर्स को इसमें डालती जाएं। आप इसे आप पसंदीदा चटनी या कैचअप के साथ सर्व कर सकती हैं। इसे अधिक मसालेदार बनाने के लिए इनके पर ऊपर चाट मसाला भी छिड़क सकती हैं।
सुझाव- सारे आलू फिंगर्स एक साथ नहीं डालें। एक साथ डालने पर ये आपस में चिपक जाते हैं ।
अगर आप भी बॉलीवुड की 'राधा' आलिया भट्ट की स्लिम ट्रिम फिगर से काफी इंप्रेस हैं और उनकी ही तरह फिट टोन्ड बॉडी पाना चाहती हैं तो उनका ये डाइट प्लान फॉलो करें। आलिया का कहना है कि अपनी डाइट ठीक किए बिना किसी भी लड़की के लिए फिट और टोन्ड बॉडी पाना सिर्फ एक सपना है।
आलिया हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाती रहती हैं। आइए जानते हैं आलिया की डाइट में शामिल उन सभी चीजों के बारे में जो उन्हें फिट रखने के साथ टोन्ड रहने में भी मदद करती हैं।
नाश्ता
आलिया सुबह के नाश्ते में आमलेट या एग वाइट सैंडविच लेती हैं। इसके अलावा वो कई बार स्टीम्ड पोहे को भी अपने नाश्ते में जगह देती हैं। नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच आलिया अपनी पसंद का कोई भी एक फल जरूर खाती हैं। जिसमें पपीता, सेब, संतरा शामिल होता है। इसके अलावा उन्हें जूस पीना भी काफी पसंद है।
लंच
दोपहर के खाने में आलिया उबली हुई सब्जी के साथ 2 चपाती खाती हैं। खास बात यह है कि उनकी चपाती में किसी तरह का कोई तेल या घी नहीं लगा हुआ होता है। इसके अलावा वो खाने में कभी-कभी टोन्ड मिल्क से बनी दही को भी शामिल करती हैं। चाय के समय वो हमेशा बिना शक्कर वाली ब्लैक कॉफी लेती हैं।
डिनर
रात के खाने में आलिया कोई भी सीजनल सब्जी के साथ रोस्ट किया हुआ चिकन और मछली खाती हैं। इसके साथ चावल की एक कटोरी लेना वो बिल्कुल नहीं भूलतीं। अगर आप भी आलिया के तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने लिए भी आज ही एक प्रॉपर डाइट चार्ट बनाएं।
खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए आलिया लो कार्बोहाइड्रेट और हाई प्रोटीन डाइट वाली डाइट का मंत्रा यूज करती हैं। उनका कहना है कि कार्ब्स, प्रोटीन और फैट के आनुपातिक मिश्रण के साथ अपनी डाइट को संतुलित रखें। खूब सारा पानी पियें और रोज़ाना एक्सरसाइज करें।
124. बाजार का महंगा पिज्जा नहीं बच्चों को छुट्टियों में खिलाएं घर पर बना टेस्टी 'कुकर पिज्जा'
पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों के ही नहीं, बड़ों के भी मुहं में पानी आ जाता है। वैसे तो पिज्जा बाजार में आसानी से मिल जाता है लेकिन बाजार से खरीदे गए पिज्जा काफी महंगे पड़ते हैं। आइये आपको बताते हैं कैसे घर पर रहकर ही टेस्टी पिज्जा बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी ओवन की भी जरूरत नहीं है। यह पिज्जा खाने में उतना ही अच्छा लगता है जैसे की बाजार से खरीदा हुआ पिज्जा।तो आइए जानते हैं पिज्जा बनाने की फटाफट रेसिपी..
सामग्री –
सामग्री –
4 चम्मच तीनों रंग की शिमला मिर्च
दो चम्मच टमाटर
दो चम्मच प्याज
एक चौथाई चम्मच ऑरिगेनो
एक चम्मच सीजनिंग क्यूब
आधा पिज्जा बेस
दो चम्मच बटर
दो चम्मच पिज्जा टॉपिंग
आधा कटोरी मोजरिला चीज
नमक स्वदानुसार
विधि
पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले कुकर को प्री-हीट कर लें। अब एक कटोरी में शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज,ऑरिगेनो, सीजनिंग क्यूब, नमक और टोमेटो सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब पिज्जा बेस पर बटर डालकर उसे पूरे बेस पर फैला दें। इसके बाद बेस पर पिज्जा टॉपिंग और वेज टॉपिंग भी लगा दें। अब उस पर मोजरिला चीज डालकर ऑरिगेनों छिड़कें।
कुकर में रिंग डालकर उस पर पिज्जा रखें और 4-5 मिनट तक तेज आंच पर और 7-8 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर पिज्जा को तिकोने टुकड़ों में काट कर सर्व करें।
125. स्पेनिश खाने के शौकीनों के लिए बेमिसाल डिश है स्पेनिश चीज पफ, यह है रेसिपी
सामग्री
दो कप कद्दूकस किया मौजरेला चीज, आधा कप क्रीम चीज, आधा कप चेडर चीज, 15 ग्राम कटा धनिया पत्ता, बारीक कटा हरी मिर्च दस ग्राम, तीन कप मैदा, स्वादानुसार नमक, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा पांच-पांच ग्राम, चीनी (पाउडर) दस ग्राम, 50 ग्राम बटर, 2/3 कप या आवश्यकतानुसार पानी, सजाने के लिए सलाद पत्ता, तलने के लिए तेल।
यों बनाएं
एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी व बेकिंग सोडा को लेकर एक साथ मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें बटर मिलाएं। जब बटर आटे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो इसे सख्त गूंध लें। गूंधने के बाद आटे के ऊपर थोड़ा तेल चुपड़ दें और ढककर एक घंटे के लिए छोड़ दें। भरावन की सामग्री तैयार करें। एक अलग बर्तन में सारे चीज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता को मिलाएं। आप इसमें पसंद के हिसाब से कुछ मसाले जैसे कि जीरा पाउडर या चाट मसाला भी मिला सकती हैं।
सबको अच्छी तरह से मिक्स करके इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रखें, ताकि यह थोड़ा सख्त हो जाए। आटे की छोटी-छोटी पूरियां बेलें और प्रत्येक पूरी पर अंदाज से चीज वाले मिश्रण को डालें और पसंद का आकार देते हुए इसे बंद कर दें। किनारों में डिजाइन देने के लिए आप कांटे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। किनारों को कांटे से हल्का दबाते हुए डिजाइन बनाएं। तैयार चीज गुझिया को गर्म तेल में ब्राउन होने तक मंद आंच पर तलें। अगर आप तेल में फ्राई नहीं करना चाहती हैं, तो इसे अवन में बेक भी कर सकती हैं। सलाद के पत्ते किनारे में रखकर इसे सॉस के साथ सर्व करें।
126. क्या आपने चावल की चकली को चखकर देखा है, अगर नहीं तो जान लीजिए रेसिपी
सामग्री
चावल का आटा दो कप, बेसन एक कप, तिल (सफेद) दो बड़ा चम्मच, अजवाइन एक छोटा चम्मच, एक छोटा चम्मच साबुत जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हींग, दो छोटा चम्मच गरम मसाला, 7-8 करी पत्ता, हरी मिर्च थोड़ी बारीक कटी हुई, तेल 150 ग्राम, नमक स्वादानुसार। चकली मेकर।
ऐसे बनाएं
एक बर्तन में चावल का आटा, बेसन, तिल, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक को एक साथ लेकर मिक्स करें। एक कप गर्म पानी डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से गूंध लें। अब इसे 15 मिनट के लिए ढककर रखें। चकली बनाने के लिए आटा तैयार है। गूंधे हुए आटे से थोड़ा आटा निकालकर चकली मेकर में डालकर अच्छी तरह से भर दें। एक प्लेट में थोड़ी चिकनाई लगाकर मशीन को ऊपर से दबाव देते हुए, गोल घुमाते हुए चकली बनाकर तैयार करें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। अब एक-एक करके चकली गर्म तेल में डालें। ब्राउन होने तक इसे तलें। सारे आटे की चकली इसी प्रकार तैयार करें। ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।
127. Holi 2019: इस होली मेहमानों के लिए ऐसे बनाए जलेबी, झटपट हो जाएगी तैयार
किसी को जलेबी दूध के साथ पसंद होती है तो कोई दही के साथ खाता है तो वहीं कुछ लोग इसे मावे के साथ खाना पसंद करता है। कुरकुरी और स्वादिष्ट जलेबी लगभग सभी को पसंद होती है। अगर सोच रही हैं होली पर नाश्ते में मेहमानों के लिए क्या तैयार करें। तो मीठे की परेशानी तो हम हल कर देते हैं। आज हम आपको मेहमानों के लिए झटपट जलेबी तैयार करने की रेसिपी बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं जलेबी,बनाने की फटाफट रेसिपी..
सामग्री
2 बाउल मैदा
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
4 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
2 बड़े चम्मच दही
1 चम्मच विनेगर
1/2 चम्मच जलेबी का कलर
1 बड़ा कटोरा चाशनी
1 चम्मच कटा हुआ पिस्ता
विधि
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा डालें। अब इसमें बेकिंग पाउडर, कस्टर्ड पाउडर, विनेगर, दही, कलर और पानी डालकर चम्मच से मिलाते हुए गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इसे तब तक घोलिए जब तक बिलकुल गुठलियां खतम न हो जाएं। जलेबी के लिए आपका घोल तैयार हो गया। जलेबी बनाने के लिए मोटे तले की चौड़ी कढ़ाई में घी गरम करें। तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालकर जलेबी बनाएं। अब इन्हें चाशनी में डालकर 2 से 3 मिनट तक डुबाए रखें। अब जलेबियों को प्लेट में निकालकर इन्हें पिस्ता कतरन से सजाएं।
128. Holi 2019 Special: बाजार के नाश्ते को कहें बॉय-बॉय, इस बार घर पर ट्राई करें खस्ता कचौरी
होली के त्योहार पर अक्सर लोग घरों में तरह-तरह के मीठे व्यंजन बनाते हैं। जिसके बाद मतवाली जुबान मीठे के साथ-साथ नमकीन भी ढूंढने लगती है। ऐसे में इस कमी को पूरी करती हैं खस्ता कचौरियां। अगर आप भी इस होली कुछ खस्ता ट्राई करना चाहते हैं तो होली पर बनाएं खस्ता कचौरियां। तो आइए जानते हैं खस्ता कचौरी बनाने की फटाफट रेसिपी..
सामग्री
मैदा -2 कप
खाने वाला सोडा -आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल -5 बड़े चम्मच
भरावन के लिए सामग्री
धुली उड़द दाल -1/2 कप
अदरक -एक इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च -एक
काजू -6 - 8
किशमिश -एक बड़ा चम्मच
तेल -3 बड़े चम्मच
हींग -एक चुटकी
धनिया पाउडर -एक छोटा चम्मच
जीरा पाउडर -आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -एक छोटा चम्मच
सौंफ पाउडर -एक चौथाई चम्मच
चीनी -आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
नींबू का रस -एक छोटा चम्मच
तेल तलने के लिए
विधि
मैदा, नमक और सोडा मिलाकर छान लें। इसमें तेल अच्छी तरह मिलाएं। इसे पर्याप्त पानी मिलाकर नरम गूंद लें। अब इसे भीगे कपड़े से ढक दें और एक किनारे रख दें। उड़द दाल को एक कप पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें। एक घंटे के बाद दाल का पानी निकालकर उसे बहुत थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें। अदरक को छीलकर, धो कर महीन काट लें। हरी मिर्च काट लें। काजू को भी छोटे टुकड़ों में काट लें। किशमिश को धोएं और हलके हाथ से दबाते हुए कपड़े में सुखा लें।
एक कड़ाही में डालडा गर्म करें। इसमें पिसी हुई दाल, अदरक, हरी मिर्च, हींग, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, सौंफ, काजू और किशमिश मिलाएं। तब तक पकाएं, जब तक कि सारी नमी सूख ना जाए। इसमें चीनी, नमक और नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर आंच से उतार लें। मिश्रण को ठंडा होने दें। अब गूंदे हुए मैदे की सोलह लोई बना लें। प्रत्येक लोई को इस तरह छोटी पूरी के आकार में बेलें कि किनारों की तरफ पतली हो और बीच में मोटी रहे। इसके बीच में भरावन की सामग्री भरकर उन्हें बंद कर गोल लोई बनाएं और हल्के हाथ से चपटा बेल दें। अब कड़ाही में डालडा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। इसे इमली की चटनी के साथ परोसें।
129. इस होली ठंडाई रबड़ी से बनाएं होली को जायकेदार
होली का त्योहार व्यंजनों के बिना पूरा नहीं लगता। होली के पकवानों में ठंडाई बड़ी खास होती है। । इसमें ऐसा स्वाद होगा कि एक बार खाओगे तो ऊंगलियां चाटते रह जाओगे। तो आइए जानते हैं ठंडाई रबड़ी बनाने की फटाफट रेसिपी..
सामग्री:
फुलक्रीम दूध डेढ़ लीटर , छह बड़ा चम्मच ठंडाई मसाला पाउडर, एक चौथाई कप चीनी, आधा छोटा चम्मच गुलाब जल, सजाने के लिए अलग से बादाम और पिस्ता।
ऐसे बनाएं
लोहे की कड़ाही में दूध डालकर इसमें ठंडाई मसाला पाउडर मिलाएं और गाढ़ा होने तक दूध को चलाते हुए पकाएं। जब दूध ¾ रह जाए या यह दानेदार दिखने लगे, तब इसमें चीनी और गुलाब जल मिलाएं। दो मिनट बाद इसे उतार लें। तैयार रबड़ी को सर्विंग बाउल में डालें। इसे दो-तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। सर्व करने से पहले कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाएं।
130. मुंह में पानी ला देगी चीज-पुदीना पापड़ी, एक्सपर्ट से सीखिए बनाने की रेसिपी
सामग्री
गेहूं का आटा- एक कप (150 ग्राम), मैदा- एक कप (125 ग्राम), मोजरिला चीज- 2 क्यूब्स (50 ग्राम) पुदीने के पत्ते- एक कप, हरी मिर्च- 2, तेल- 4 बड़ा चम्मच, काली मिर्च- ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई) अजवाइन- ½ छोटी चम्मच, नमक- ¾ छोटी चम्मच, तेल- निमकी तलने के लिए
यों बनाएं
पुदीनों के पत्तियों और हरी मिर्च को अच्छे से धोकर पीस लें। गेहूं के आटे में मैदा, पुदीना-हरी मिर्च का पेस्ट, तेल, अजवाइन, दरदरी कुटी काली मिर्च और नमक डालें। चीज को भी इसी में कद्दूकस करके सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें। गुनगुने पानी की मदद से आटे को अच्छे से मसल-मसलकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 20 मिनिट के लिए ढंककर रखें। आटा फूलकर सैट हो जाने पर, इसे थोड़ा-सा मसल लें। मसले हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
एक लोई लें और बेलन की मदद से 3 से 4 इंच के व्यास में पूरी की तरह पतला बेलें। इस पूरी को चार भाग करते हुए काट लें। इनके दोनों तरफ फोर्क से गोचे लगाएं। सारी निमकी को इसी प्रक्रिया से बनाकर रखें। निमकी पापड़ी तलने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें। एक पापड़ी तेल में डालकर चेक करें। पापड़ी सिक रही है, तो तेल मध्यम गरम है। इतने ही गरम तेल में पपड़ियां तलने के लिए डाल दें। इनको दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर तलें।
सारी निमकी ऐसे ही तलकर तैयार कर लें। चीज पुदीना निमकी पापड़ी को ऐसे ही स्नैक्स की तरह सर्व करें या चाय या कॉफी के साथ इसके स्वाद का मजा लें। जो लोग ज्यादा मसालेदार स्नैक्स पसंद करते हैं, वो इनके ऊपर चाट मसाला बुरककर भी खा सकते है।
सुझाव
पापड़ी सिर्फ मैदा या गेहूं के आटे भी बना सकती हैं। निमकी पापड़ी को मध्यम गरम तेल और मध्यम आंच पर ही तलें।
131, होली स्पेशल 2019: इस त्योहार अपनों को परोसे ये स्पेशल डिश, जान लें रेसिपी
कुछ ही दिनों बाद होली का त्योहार दस्तक देने वाला है। ऐसे में घर की महिलाओं का तैयारी में जुटना लाजमी है। रंगों का यह त्योहार एक खास चीज के बिना अधूरा सा माना जाता है, और वो चीज है गुझिया। गुझिया कई तरह की होती है, जैसे- मावा गुझिया, सेब गुझिया, केसर गुझिया, अंजीर गुझिया, काजू गुझिया, पिस्ता गुझिया, बादाम गुझिया आदि। इस होली अपने परिवार को अपना प्यार मावा गुझिया की मिठास के साथ परोसिए यकिन मानिए आपके सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाएगा। तो आइए जानते हैं मावा गुझिया बनाने की फटाफट रेसिपी..
गुझिया में भरने के लिए चाहिए-
मावा - 400 ग्राम
सूजी - 100 ग्राम
घी - 2 टेबल स्पून
चीनी - 400 ग्राम
काजू - 100 ग्राम
किशमिश - 50 ग्राम
छोटी इलाइची - 7-8
सूखा नारियल - 100 ग्राम
गुझिया के लिए कसार-
सबसे पहले कढ़ाई में मावा डालकर इसे हल्का भूरा होने तक भून लें।अब कढ़ाई में घी और सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लें। अब चीनी को पीसकर सूखे मेवे काटकर तैयार कर लीजिए। अब मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लीजिए। गुझियों में भरने के लिये कसार तैयार है।
गुझिया का आटा तैयार करने के लिए
मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
दूध या दही - 50 ग्राम (जो आप चाहें, 1/4 कप)
घी - 125 ग्राम (2/3 कप ) आटा गूंथने में डालने के लिए
घी - गुझिया तलने के लिए
यूं बनाएं गुझिया की लोइयां-
मैदे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लें। घी पिघला कर आटे में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस आटे में दूध डालकर पानी की मदद से कड़ा आटा गूंथ लें। आटे को आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें।
आधे घंटे बाद आटे को निकालिए और मसल-मसल कर मुलायम कर लीजिए। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए और इन लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रख दें। अब एक लोई निकालिए और 4 इंच के व्यास में पूरी की तरह बेल लीजिए। बेली हुई पूरी को थाली में रखते जाइए। जब 10-12 पूरियां बेल लें तो उनमें कसार भरकर मनचाहा आकार दे लें।
ऐसे भरे गुझिया को-
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। मोड़ कर बन्द कर दें और गुझिया कतरनी से काट लें।
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। मोड़ कर बन्द कर दें और गोंठ लें।
-पूरी को हाथ पर रखें। अब पूरी के ऊपर कसार का मिश्रण रखें। किनारों से पानी लगाकर बंद करके दबा दें।
उपरोक्त तीनों तरीकों से गुझिया बनाई जा सकती है। जो तरीका आसान लगे उसे आप अपना सकते हैं।
ऐसे तला जाएगा गुझिया को-
अब मोटे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कर लीजिए। जब घी अच्छे से गरम हो जाए तो उसमें 7-8 गुझिया डाल दें और धीमी या मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक पलट-पलट कर तलते रहें। जब हल्की भूरी हो जाएं तो उन्हें कढ़ाई से निकालकर एक बड़े चौड़े बर्तन में रखते जाएं। सारी गुझिया इसी तरह तल कर तैयार कर लें। गरमा-गरमा गुझिया परोसिए और खाइए। बची हुई गुझिया ठंडी होने के बाद हवाबंद डिब्बे में भरकर रख दें। जब दिल करे निकाल कर खा लें।
132. चटपटे आलू बदल देंगे मुंह का स्वाद, कानपुर की फेमस डिश करें ट्राई
अगर आपके मुंह का स्वाद बिगड़ा हुआ है तो आज ही घर पर बनाएं चटपटे चटनी वाले आलू। इस तरह के आलू उत्तर प्रदेश में बेहद पसंद किए जाते हैं। खासतौर पर ये आलू कानपुर की बहुत मशहूर चाट में शामिल है। चटनी वाले आलू का नाम सुनने में जितना आसान लगता है उससे भी आसान है उसे बनाने का तरीका। तो आइए जानते हैं चटपटे आलू बनाने की फटाफट रेसिपी..
सामग्री
सामग्री
आलू (छोटे छोटे) 250 ग्राम
हरे धनिए की चटनी 1/2 कप
तेल या घी एक बड़ा चम्मच
स्वादानुसार नमक और हरा धनिया।
तरीका
आलू को अच्छी तरह से धो लें। पानी में नमक डालकर कुकर में इसे एक सीटी आने तक उबालें। ध्यान रहे, आलू ज्यादा पके नहीं। हल्का गर्म रहने पर इसे छील लें। पैन में एक बड़ा चम्मच घी या तेल गर्म करें और इसमें चटनी डालकर अच्छी तरह से भूनें।
चटनी जब घी छोड़ने लगे, तब इसमें आलू डालकर अच्छी तरह से चलाएं। 1/4 कप पानी और नमक डालें। ढककर 3 से 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। ढक्कन हटाकर थोड़ा भूनकर एक अलग बर्तन में निकालें। धनिया पत्ती मिलाएं। टूथपिक लगाकर सर्व करें, बहुत ही टेस्टी लगते हैं।
133.पनीर पटुरी रेसिपी: शाम को घर आएं मेहमान, तो फटाफट बनाएं यह डिश
हममें से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि वेजिटेरियन डिशेज के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। वेजिटेरियन डिश को आप अपनी रचनात्मकता से और भी ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बना सकती हैं। हाल ही में आई नंदिता अय्यर की किताब ‘द एवरीडे हेल्दी वेजिटेरियन’ आपके स्वाद की दुनिया के कई सवालों का जवाब देती है। इसे पढ़कर स्वास्थ्य और स्वाद की दुनिया को आप बेहतर बना सकती हैं।
सामग्री
पनीर 200 ग्राम
कद्दूकस किया अदरक एक छोटा चम्मच
धनिया पाउडर दो छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
चटनी के लिए
सोया पत्ता (कटा हुआ) आधा कप
धनिया पत्ती (कटी हुई ) आधा कप
लहसुन की कलियां 4
हरी मिर्च दो-तीन या आवश्यकतानुसार
साबुत जीरा एक छोटा चम्मच
ताजा नारियल (कद्दूकस किया) दो बड़ा चम्मच
चावल का आटा डेढ़ छोटा चम्मच
सरसों का तेल दो छोटा चम्मच
पनीर को लपेटने के लिए चौकोर शेप में कटे केले के पत्ते (8x6" साइज में कटे हुए) 8
सरसों तेल 2 छोटा चम्मच
ऐसे बनाएं
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। अब इसमें अदरक, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं। फिर इसे मुलायम गूंधें और आठ भागों में बांट लें। अब हरी चटनी की सामग्री को एक साथ लेकर बारीक पीस लें। पनीर पटुरी तैयार करने के लिए एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए, तो आंच को मंद कर लें। अब केले के पत्ते को गर्म तवे पर रखकर दोनों साइड से सेंकें, ताकि पनीर को लपेटते समय पत्ते टूटे नहीं। चौकोर केले के पत्ते पर पनीर वाले मिश्रण को रखकर हल्का दबा दें।
अब इसके ऊपर एक चम्मच हरी चटनी डालें। इसके बाद केले के पत्ते को चौकोरनुमा मोड़कर टूथपिक लगा दें, ताकि केले के पत्ते खुले नहीं। प्रत्येक पोटली को ऐसे ही तैयार करें। तैयार पोटली की कोटिंग सरसों तेल से करें। इसके बाद इसे गर्म तवे पर रखें। तीन-से चार मिनट तक इसे मंद आंच पर पकने दें। लीजिए तैयार है पनीर पटुरी यानी पनीर पार्सल। परोसने से पहले केले के पत्ते को अलग कर लें।
134. क्या आपने टेस्ट कि है ये इटैलियन राइस रेसिपी, आज ही घर पर करें ट्राई
वेजिटेबल रिसोतो एक बहुत ही आसान और टेस्टी डिश है। रिसोतो बनाने के लिए रिसोतो राइस का इस्तेमाल किया जाता है। इटैलियन रिसोतो एक हेल्दी डिश होने के साथ-साथ बच्चों को भी काफी पसंद होती है। आप इस रंगीन डिश को गार्लिक ब्रेड के साथ भी परोस सकते हैं।
सामग्री
इटैलियन रिसोतो राइस एक कप
ऑलिव ऑयल 50 एमएल
कटे हुए प्याज दो बड़ा चम्मच
कद्दूकस किया लहसुन दो छोटा चम्मच
30 ग्राम बटर (छोटे-छोटे क्यूब्स में कटे हुए)
मौसमी सब्जियां (कटी व उबली हुईं) आधा कप
परमेसन चीज 50 ग्राम
वेजिटेबल स्टॉक आवश्यकतानुसार
एवोकाडो प्यूरी सजाने के लिए
नींबू का रस आधा चम्मच
टोमेटो सॉस आवश्यकता हो तो
स्वादानुसार नमक और सफेद मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका-
मोटे तल की एक कड़ाही में ऑलिव ऑयल डालकर मंद आंच पर गर्म करें। प्याज और लहसुन को दो मिनट तक चलाते हुए भूनें। जब प्याज मुलायम हो जाए, तो इसमें चावल को बिना धोए ही मिलाएं। हल्का भूनने के बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक को धीरे-धीरे मिलाएं। आखिर में इसमें नमक और सफेद मिर्च पाउडर मिलाएं।
चावल जब पक जाए, तो इसे अलग रख लें। अब सब्जियों को बटर डालकर हल्का भून लें। इन सब्जियों में चावल को मिलाएं। साथ ही बटर आैर चीज डालें। जब चावल अच्छी तरह पक जाए, तो इसे एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से सेट कर लें।
एवोकाडो को छीलकर बारीक पीस लें। इसमें नींबू का रस और नमक अच्छी तरह से मिक्स करेंं। इटैलियन रिसोतो राइस प्लेट में पलट लें आैर टोमैटो सॉस से सजा लें। एवोकाडो की चटनी के साथ सर्व करें।
135. रीडर्स रेसिपी: जानें गुलकन्द चना बर्फी बनाने का आसान तरीका
आज हम आपको बतातें हैं कि गुलकन्द चना बर्फी कैसे बनती है। जानिए इसे बनाने का आसान तरीका
सामग्री
एक कप पिसी चने की दाल
1/4 कप चीनी
चार छोटा चम्मच गुलकंद
काजू, बादाम आैर पिस्ते की कतरन
आधा कप घी
आधा कप दूध।
बनाने का तरीका
सबसे पहले कड़ाही में तेल डालकर घी को गर्म करें। फिर उसमें चने की दाल को मंद आंच पर भून लें। जब खुशबू आने लगे, तब उसमें दूध डालें और चीनी मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब उसमें गुलकंद और कटे मेवे डालें और थाली में घी लगाकर मिश्रण को फैला दें। ऊपर से काजू, बादाम, पिस्ते की कतरन डालकर दबा दें आैर चाकू की मदद से इसे बर्फी के आकार में काटकर सर्व करें।
136. फूड कॉर्नर: घर में ऐसे बनाएं मोहनपुरी बिरयानी
सामग्री
बासमती चावल एक किलो (60 मिनट तक भिगोया हुआ), प्याज 2 मध्यम आकार के (कटे हुए), चिकन 800 ग्राम, अजीनोमोटो डेढ़ छोटा चम्मच, नींबू 2 (गोल कटे हुए), घी 50 ग्राम, लहसुन-अदरक पेस्ट 3 बड़े चम्मच, कसूरी मेथी आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर दो छोटा चम्मच, दालचीनी एक छोटा टुकड़ा, लौंग 7-8, जीरा एक छोटा चम्मच, इलाइची 3-4, हरी मिर्च 150 ग्राम, जावित्री 10 ग्राम, जायफल 2-3, धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच, साबुत धनिया आधा छोटा चम्मच, सिरका एक छोटा चम्मच, दही 400 ग्राम, गरम मसाला एक छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच, तेजपत्ता 3-4 और स्वादानुसार नमक।
बनाने का तरीका
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से पानी से साफ करें। अब इसे एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। सबसे पहले कूकर या भगौने में चावल, 200 ग्राम दही, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच जीरा, 10 ग्राम जावित्री, सिरका, साबुत धनिया, एक जायफल, चौथाई चम्मच दालचीनी, आधा चम्मच अजीनोमोटो डालते हैं। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब अंदाज से इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर उबाल लें। भगौने में आधा किलो रिफाइंड ऑयल या तेल को गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें कटा हुआ प्याज मिलाएं।
जब प्याज हल्का भूरा हो जाए, तो इसमें चिकन को फ्राई करें। चिकन के फ्राई होने पर इसमें 200 ग्राम दही, 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्ची, धनिया, बचा हुआ अजीनोमोटो, साबुत हरी मिर्च, जीरा, दालचीनी, जावित्री, तेजपत्ता, इलायची, कटे हुए नींबू, चक्रफूल आदि डालें। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। थोड़ा सा खाने वाला रंग मिलाएं। अब इसे धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक और पकाएं। चिकन के पकने पर इसमें उबले हुए चावल को मिला दें। इसे करीब 10 मिनट तक हल्की आंच पर और पकाएं। अब एक कड़ाही में घी डालें। घी के गर्म होने पर इसमें सूखी मेथी के पत्ते डालें। अब इसे चावल के ऊपर छिड़क देंगे। आंच बंद कर दें। मोहनपुरी बिरयानी तैयार है।
137. मकर संक्रांति 2019: अपनों को दें तिल और गुड़ की गर्मी, जानें लड्डू बनाने का आसान तरीका
कड़ाके की सर्दी के बीच अपनो को प्यार की गर्मी से सराबोर करता त्योहार लोहड़ी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार पर तिल और गुड़ खाने का विशेष महत्व है। आइए इस लोहड़ी इस खास टेस्टी तिल के लड्डू की रेसिपी के साथ अपनों का मुंह मीठा करवाएं।
तिल शरीर को गर्मी और ऊर्जा देता है। लोग अक्सर इसे बनी चीजों खासकर लड्डू का सेवन लोहड़ी और मकर संक्रांति पर करते हैं। ये टेस्टी लड्डू बनाने में जितने आसान है खाने में उतने ही टेस्टी होते हैं। आइए जानते है इन्हें बनाने के तरीके के बारे में।
साम्रगी-
तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
विधि-
-तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद कढ़ाई गरम करके तिल कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें। तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लें।
-इसके बाद दूसरी कढ़ाई में मावा हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-इसके बाद मावा, पिसे हुए तिल, बूरा, इलाइची पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह मिला लें। आपका लड्डू का मिश्रण बनकर तैयार हो चुका है।
-इस मिश्रण से लड्डू की शेप के लड्डू बना लीजिए। इन लडुडुओं को 10-12 तक रख कर खाया जा सकता है।
138. मकर संक्रांति 2019: इस बार घर पर बनाएं तिल का ये नमकीन स्नैक
मकर संक्रांति पर तिल खाने का खास महत्व है। तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बढ़ती उम्र से होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाव में मदद करते हैं। वैसे तो इस मौके पर बाजार पर तिल की कई मिठाई मिलती है, लेकिन घर पर बनी चीजों का स्वाद ही कुछ और होता है।
तिल टिकिया बनाने की सामग्री
दो कप गेहूं का आटा, एक कप बेसन, मोयन के लिए एक बड़ा चम्मच घी, एक कप सफेद तिल, स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर एक चौथाई चम्मच, बारीक कटी दो या तीन हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया पत्ता एक बड़ा चम्मच, सेंकने के लिए तेल।
तिल टिकिया बनाने का तरीका
आधा कप तिल के साथ तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को एक साथ मिक्स करें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर इसे सख्त गूंध लें। तैयार मिश्रण की लोइयां बनाएं। चकले पर तिल डालकर लोइयों को बेलते हुए टिकिये का आकार दें। इस तरह हर टिकिया पर तिल चिपक जाएंगे। तवा गरम करें। मंद आंच पर चारों और तेल छोड़ते हुए टिकियों को हल्का ब्राउन होने तक सेंकें। चटनी के साथ गर्मा-गर्म परासें।
नारियल और तिल की जोड़ी
सामग्री
कद्दूकस किया नारियल आधा कप, भुनी हुई सफेद तिल एक कप, कटे हुए मेवे दो बड़ा चम्मच, एक कप गुड़ या आवश्यकतानुसार और एक चम्मच देसी घी। घी की जगह आवश्यकतानुसार पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
सफेद तिल को मंद आंच पर हल्का ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भूनें। भूनने के बाद इसे अलग प्लेट में रखें। नारियल को भी एक-दो मिनट के लिए भून लें। इसके बाद इसे तिल में मिलाएं। साथ ही मेवों को भी मिलाएं। एक पैन में गुड़ को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में डालें। एक चम्मच घी डालकर गुड़ को पिघला लें। जब गुड़ पिघल जाए, तो इसमें सारी सामग्री को मिलाएं और इसे चूल्हे से उतार लें।
अब इसे छोटे-छोटे लड्डू का आकार देकर अलग रख लें। अगर आप गुड़ नहीं डालना चाहती हैं, तो विकल्प के रूप में कद्दूकस किए एक कप खजूर को इसमें मिलाएं। एक चम्मच घी मिलाकर मिश्रण को इकसार करें और फिर लड्डू बनाएं।
139. no page show
140. no page show
141. मुर्ग मलाई कबाब, एक बार चखिए जनाब, बेगम अख्तर भी कर चुकी हैं तारीफ
शामी या सींक कबाब अधिकतर बकरे के मांस से ही बनाया जाता है, लेकिन अब मुर्ग कबाब बनाने का रिवाज भी चल निकला है। वहीं, मलाई सरीखा ‘मुर्ग मलाई कबाब’ का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मंद आंच पर पकने वाला यह कबाब मुंह में रखते ही घुलने वाला होता है।
मारे देश में कबाब अधिकतर बकरे के मांस से ही बनाए जाते हैं। वह चाहे शामी हो या सींक। टिक्कों की बात दीगर है, जिनकी दुनिया में मुर्ग और मछली का बोलबाला है। यूं तो तरह-तरह के मुर्ग के कबाब बनाने का रिवाज नया नहीं है। रेशमी कबाब नाम मुर्ग के कीमे से बने सींक कबाब को दिया जाता है। प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर ने एक बार अपने प्रशंसक कश्मीर नरेश हरि सिंह की खातिरदारी ‘मुर्ग शिकस्ता कबाब’ से की थी, जिसके बाद से यह हरिपसंद नाम से जाना जाने लगा। इसका उल्लेख महाराजा सैलाना ने अपनी राजसी व्यंजन विधि पुस्तक में भी किया है।
लखनऊ के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह के नाम पर मुर्ग के सीने का केसरिया पुट लिए भरवां कबाब अवध के कुछ नफीस कारीगर बनाते हैं, जिसे शिकस्ता का पुरखा समझा जा सकता है। गाढ़े दही के साथ पिस्ते, किशमिश और बादाम की कतरनें इनकी रौनक बढ़ाती है।
लखनऊ में ही मुर्ग के ‘पारचे’ चखने को मिलते हैं, जो मुर्ग के सीने के हड्डी रहित भाग से बनाए जाते हैं और जिनकी तुलना दिल्ली के पसंदों से की जा सकती है। यह कहीं ‘ताश कबाब’ के रूप में भी दिख जाते हैं। हल्द्वानी में बस स्टेशन के नजदीक शमा नाम के होटल में चिकन के शामी पेश किए जाते हैं, जो सेंके कम तले ज्यादा महसूस होते हैं।
हालांकि जो रेडीमेड चिकन टिकिया कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिंदुस्तानी जुबान पर कब्जा करने के लिए बाजार में उतार रही हैं, उनकी तुलना में ये बेहतर नजर आते हैं। ऊपर जितने कबाबों का जिक्र किया गया है, उनमें किसी को भी मुर्ग मलाई कबाब के नाम से नहीं नवाजा जा सकता।
मलाइयत का दावेदार, तो मुर्ग मलाई टिक्का ही कर सकता है। कई कबाबिये अपनी पेशकश को नयापन देने की होड़ में अजीबोगरीब नाम दे देते हैं, जैसे- चिकन अफगानी, चंगेजी, नूरजहांनी या मुमताजमहल। किसी भी नाम का दीर्घकालीन रिश्ता किसी ऐतिहासिक व्यक्ति या व्यंजन से नहीं होता। वहीं, कुछ-कुछ चीनी रेस्तरां में सिर्फ भारत में बिकने वाले चिकन मंचूरियन सरीखा है!
यहां इस बात की ओर ध्यान दिलाने की जरूरत है कि मलाई विशेषण इस बात का द्योतक नहीं कि कीमे में मलाई या क्रीम मिलाया गया है। इसका अभिप्राय है कि यह कबाब दूसरे कबाबों से कहीं अधिक मुंह में रखते ही घुलने वाला है। यूं गलावट के कबाब बनाने वाले यह कभी कबूल नहीं करेंगे कि गलौटी या काकोरी का मुकाबला मलाइयत में कोई मुर्ग कबाब कर सकता है।
तंदूर में भूने जाने वाले कबाब अकसर खुश्क हो जाते हैं। अगर मुर्ग की बोटियों को माही तवे पर मंदी आंच पर तीन-चार घंटे की गलावट के बाद पकाया जाए, तब वह नरम भी रहते हैं और मसाला भी अंदर तक रच-बस जाता है। मुर्ग मलाई कबाब सींक की शक्ल में हो या शामी की, टिक्के या बोटी के कलेवर में हमारी तश्तरी में पेश किया जाए, वह अपना नाम तभी सार्थक कर सकता है, जब उस पर तीखे चटपटे चाट मसाले की परत न चढ़ी हो और न ही उसे जरूरत से ज्यादा आग से झुलसा कर सुखा दिया हो।
-लखनऊ में ही मुर्ग के ‘पारचे’ चखने को मिलते हैं, जो मुर्ग के सीने के हड्डी रहित भाग से बनाए जाते हैं ।
-मलाइयत का दावेदार तो मुर्ग मलाई टिक्का ही कर सकता है।
बेगम अख्तर ने एक बार एक प्रशंसक की खातिरदारी मुर्ग शिकस्ता कबाब से की थी।
शिकस्ता का पुरखा समझा जाने वाला मुर्ग भरवां कबाब लखनऊ के नवाब वाजिद अली के नाम पर बनता है।
तीखा, रसदार मलाई से सराबोर मुर्ग मलाई कबाब को मलाई मुर्ग बोटी के नाम से भी जाना जाता है।
142. घर में आसानी से बनाएं मुगलई पनीर, बनाने की विधि भी जान लीजिए
मुगलई व्यंजन गरिष्ठ एवं अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाले होते हैं, क्योंकि इन व्यंजनों में देसी घी, गर्म मसालों और सूखे मेवों को पीसकर या साबुत रूप में प्रयोग किया जाता है। वैसे भी सर्दियां हैं, तो आप इन्हें आसानी से पचा भी सकती हैं।
सामग्री
ताजा पनीर 500 ग्राम, देसी घी या मक्खन 75 ग्राम, फ्राई प्याज 100 ग्राम, अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 छोटा चम्मच, दही (फेंटा हुआ) 1/2 कप, लौंग 4, बड़ी इलायची 2, तेजपत्ता 2, जावित्री एक, हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काजू, बादाम और पिस्ता 10-10 पीस, मावा (कद्दूकस किया हुआ) 25 ग्राम।
यों बनाएं
पनीर के छोटे-छोटे तिकोने पीस काटकर रखें। सूखे मेवों में आधा कप गर्म पानी डालकर पेस्ट बना लें। फ्राई किए गए प्याज में एक कप गुनगुना पानी डालकर उसका पेस्ट बना लें।
-एक मोटी तल वाली कड़ाही या नॉनस्टिक कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें और साबुत मसालों को डालकर एक मिनट तक फ्राई करके अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। 5-6 मिनट तक पकाने के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 3-4 मिनट तक इसे भूनें। इसके बाद इसमें दही मिलाएं।
-उबाल आने पर मेवे के पेस्ट को डालें और डेढ़ कप पानी डालकर पुनः इसे पकाएं। कुछ देर पकाने के बाद इसमें पनीर, मावा, जावित्री पाउडर एवं गर्म मसाला मिलाएं।
-जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें।
143. ब्रेड बच जाने के बाद फेंके नहीं, बनाएं ये चटखारेदार डिश, ये रही रेसिपी
अगर आप भी अक्सर ब्रेड बच जाने के बाद उसे फेंक देते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। यकीन मानिए इस खबर को पढ़ने के बाद आप बची हुई ब्रेड को फेंकने से पहले दस बार सोचेंगे। आइए जानते हैं क्या है दही, ब्रेड और आलू से बनी चटखारेदार डिश की रेसिपी के बारे में।
सामग्री
8-10 ब्रेड स्लाइस, 250 ग्राम आलू (उबला हुआ), 20-25 किशमिश टुकड़ों में कटी हुई, 2 कप गाढ़ा दही, एक कप मीठी इमली की चटनी, बारीक सेव (सजाने के लिए), तलने के लिए तेल, एक बड़ा चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक।
यों बनाएं
ब्रेड को चौकोर टुकड़ों में काट लें। एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक तल लें। आलू छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। प्रत्येक ब्रेड पीस पर आलू के पीस, कटी किशमिश रखें। फिर चाट मसाला, भुना जीरा, नमक छिड़के। ऊपर से दही, बारीक सेव और इमली की चटनी डालकर तुरंत सर्व करें।
144. मिनटों में तैयार करें लजीज मटन एग कीमा, ये रही रेसिपी
सामग्री
मटन कीमा 250 ग्राम
अंडे उबले हुए 4
मटर के दाने 250 ग्राम
तेल 4 बड़ा चम्मच
प्याज का पेस्ट आधा कप
टोमैटो प्यूरी आधा कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 छोटा चम्मच
साबुत लाल मिर्च 2
जीरा 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
मीट मसाला आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच
अदरक कद्दूकस किया हुआ एक चौथाई छोटा चम्मच
तेजपत्ता 2
नमक स्वादानुसार
बारीक कटा हरा धनिया सजाने के लिए
कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें साबुत लाल मिर्च, तेजपत्ता, जीरा डालकर भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट,प्याज का पेस्ट, टोमैटो प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया, हल्दी पाउडर, मीट मसाला, गरम मसाला डालकर भून लें। जब सामग्री भुन जाए, तो इसमें कीमा व नमक डालकर मिलाएं। मिश्रण को धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं। अब इसमें मटर के दाने, एक कप पानी व अंडा डालें। मिश्रण को कुछ देर चलाते रहें। मटन एग कीमा तैयार है। हरा धनिया और कद्दूकस की हुई अदरक से सजाकर रोटी या परांठा के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
145. no page show

146. अमेरिका की सुपरहिट डिश 'बनाना फोस्टर', घर में ऐसे बनाइए...
अमेरिका में जरा सी रम, वनीला और चीनी को जला कर चाशनी तैयार की जाती है। फिर इस सॉस को हल्के तले हुए केले की कतलियों पर डाल कर इसे वनीला आइसक्रीम के साथ परोसा जाता है। इसे ही नाम दिया गया है ‘बनाना फोस्टर’।
केले की प्रमुख पहचान फल वाली है, भले ही कच्चे केले से कबाब भी तैयार किए जाते हैं, कोफ्ते भी और तरकारी तो आम है- कम से कम पूर्वी और दक्षिणी भारत में। हाल ही में हमारा ध्यान एक मित्र ने इस ओर आकर्षित किया कि अमेरिका में केले का इस्तेमाल एकाधिक मशहूर मिष्ठान की बुनियाद के रूप में किया जाता है। नए साल के मौके पर जब क्रिसमस पुडिंग और केक से मन भर जाता है, तब ‘बनाना फोस्टर’ नामक अमेरिकी व्यंजन अनायास लोकप्रिय हो जाता है।
जरा सी रम, वनीला और चीनी को लगभग जलाकर (कैरेमलाइज करना) चाशनी तैयार की जाती है। फिर उसके सॉस को हल्के तले केले की कतलियों पर डाल कर इसे वनीला आइसक्रीम के साथ परोसा जाता है। अपने देशवासियों को हम यह याद दिलाना चाहेंगे कि अमेरिकी ही केले की जमीन पर तीन स्वाद वाले आइसक्रीम अभिभूत रख कर ‘सन्डे’ बनाते हैं, जिसके ऊपर चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी सिरप के साथ-साथ मेवे, सूखे मुरब्बे के टुकड़ों से सजावट की जाती है। ‘बनाना फोस्टर’ सॉस में भी अखरोट की गिरी का इस्तेमाल होता है। कभी-कभार ‘बनाना फोस्टर’ को आइसक्रीम के साथ नहीं, पर अंडे के घोल में लिपटे मीठे फ्रेंच टोस्ट के साथ भी पेश किया जाता है।
‘बनाना फोस्टर’ से अभिभूत अपने मित्रों को हम बताना चाहते हैं कि मिठाई के रूप में केला चीन में भी चाव से खाया जाता है। ‘टॉफी बनाना’ को मैदे के घोल में पकौड़े की तरह डुबा कर तला जाता है। नाम मात्र की चीनी इस पर बुरकने का चलन है। बहरहाल, इतनी दूर का सफर तय करना भी गैर जरूरी है। केरल में पाझम् पोऴी (पाझम् पोरी) नामक मीठा व्यंजन पकाए जाने वाले केलों से तैयार किया जाता है।
केले को लंबाई में पतला काटने के बाद, इसे चावल के आटे के गाढ़े घोल में डुबाते हैं। इसके पहले चाहें तो केले को हल्का तल भी सकते हैं।
नारियल का तेल केरलवासियों को सबसे अधिक सुहाता है। अतः पझम् पोऴी के लिए भी इसी का प्रयोग होता है। नारियल के तेल की कुदरती मिठास केले की मिठास के साथ मिलकर और भी लुभावनी बन जाती है। ‘बनाना फोस्टर’ या ‘टॉफी बनाना’ की तरह इसे चाशनी की अतिरिक्त मिठास नहीं झेलनी पड़ती। आजकल नफासत की नुमाइश के लिए छोटी इलायची के पाउडर से इसे सुवासित किया जाने लगा है, पर यह पारंपरिक दस्तूर नहीं है।
इस सबसे आप यह नतीजा न निकालें कि हम ‘बनाना फोस्टर’ के दुश्मन हैं। हमारी राय में हर नए व्यंजन का जायका एक बार जरूर लिया जाना चाहिए। हां, अपनी विरासत को भी न भूलें। पझम् पोऴी के लिए न तो आइसक्रीम और फ्रेंच टोस्ट के तामझाम की दरकार है और न ही ‘टॉफी बनाना’ के लिए बेकिंग पाउडर आदि की। अगर प्रयोग करने को ही ललचा रहे हैं, तो क्यों नहीं पझम् पोऴी को कैरेमलाइज शक्कर की चाशनी के साथ या आइसक्रीम की जगह मिष्टी दोई के साथ परोस कर इसका अनूठा आनंद लेते? ‘फ्रेंच टोस्ट’ को ही क्यों न मीठे मावे व मेवे वाले परांठे, रोट के साथ जुगलबंदी करवाकर देखिए, क्या जलवा होता है!
147.घर पर चुटकियों में बनाए लजीज कढ़ाई मशरूम, पार्टी की बढ़ा देगा रौनक
न्यू ईयर की पार्टी में अगर आप ये सोच रहे हैं कि क्या बनाए जिससे मेहमान इंप्रेस हो जाए तो कढ़ाई मशरूम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना काफी आसान है। तो चलिए आपको कढ़ाई मशरूम बनाने की विधि बताते हैं।
कढ़ाई मशरूम बनाने के लिए सामग्री-
मशरूम - 200 ग्राम
शिमला मिर्च - आधा कप कटी हुई
सूखा धनिया - 1 छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च के टुकड़े - 1 चम्मच
हरी इलायची - 4-5
दालचीनी - एक टुकड़ा
कटा हुआ प्याज और टमाटर - आधा कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चुटकी
दूध - चौथाई कप
नमक - स्वादानुसार
तेल - दो बड़े चम्मच
बटर - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि-
मशरूम को धोकर लंबाई में काट लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें मशरूम डालकर ब्राउन होने तक भूनें। इसे कढ़ाई से निकालकर शिमला मिर्च को तलें। बचे हुए तेल में सूखा धनिया, लाल मिर्च के टुकड़े, इलायची, दालचीनी डालकर भूनें। जब सामग्री भुन जाए, तो इसमें कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
अब इसमें टमाटर और थोड़ा नमक डालकर पकाएं। मिश्रण को ठंडा करें और पीसकर प्यूरी बना लें। कढ़ाई में बटर डालें। गर्म होने पर इसमें प्यूरी, लाल मिर्च ,हल्दी पाउडर डालकर भूनें। अब इसमें मशरूम, शिमला मिर्च और आधा कप पानी डालकर अच्छे से मिला लें। सामग्री को कुछ देर पकने के बाद इसमें दूध डालकर मिला लें। करीब दस मिनट तक पकाएं। कढ़ाई मशरूम तैयार है। रोटी या परांठा के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
148. पार्टी डिश रेसिपी: क्रिसमस पर बनाएं पनीर पसंदा, बनाने का तरीका भी है आसान
सामग्री
पनीर 250 ग्राम
टमाटर प्यूरी 1 कप
प्याज 2
लहसुन 5 कलियां
अदरक 1 टुकड़ा
हरी मिर्च 2
काजू का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
कसूरी मेथी आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला स्वादानुसार
जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
मलाई (क्रीम) 1/2 कप
बड़ी इलायची 2
तेज पत्ता 1
नमक स्वादानुसार
तेल 4 बड़े चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया 1 छोटा चम्मच
पनीर पसंदा बनाने का तरीका-
प्याज को काटकर 10 मिनट के लिए गर्म पानी में रख दें। उसके बाद प्याज का पेस्ट तैयार कर लें। अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को अलग पीस लें। कड़ाही में तेल गर्म कर पनीर को हल्का फ्राई करें। पनीर के टुकड़ों को प्लेट में निकाल लें। गर्म तेल में तेज पत्ता और बड़ी इलायची डालें। तेज पत्ता हल्का भूरा हो जाए, तो इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर हल्की आंच पर पकाएं। जब मिश्रण भुन जाए, तो इसमें टमाटर प्यूरी डाल दें। तेल छोड़ने तक मिश्रण को पकाएं। अब इसमें काजू का पेस्ट मिलाएं। ग्रेवी में लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, धनिया, जीरा पाउडर और नमक मिक्स कर पांच मिनट तक पकाएं। मिश्रण में एक बड़ा कप पानी डालें और कुछ देर पकने दें। हल्का उबाल आने पर कसूरी मेथी, पनीर और क्रीम डालकर दस मिनट तक पकाएं। पनीर पंसदा तैयार है। हरा धनिया से सजाकर रोटी या नान के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
149. मेथी पनीर: हेल्थ और टेस्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है ये डिश, 15 मिनट में ऐसे बनाएं
मजेदार वेज डिश बनाना हो, तो दिमाग में सबसे पहले पनीर का ख्याल आता है। बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं। अगर सर्दियों में आप पनीर की कोई डिश बनाने जा रही हैं तो उसमें मेथी जरूर डालें जिससे स्वाद के साथ साथ सेहत का भी ख्याल रखना आसान हो जाएगा।
ये है मेथी पनीर बनाने का सबसे आसान तरीका-
जरूरी सामग्री
पनीर 500 ग्राम
मेथी पत्ता 250 ग्राम
गरम मसाला पाउडर एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
हरी इलायची तीन-चार
जीरा एक छोटा चम्मच
दही आधा कटोरी
हींग चुटकी भर
घी दो बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी आधा कप
प्याज अदरक लहसुन पेस्ट दो बड़ा चम्मच
मेथी पनीर बनाने का तरीका
मेथी पत्ते को साफ कर बारीक काट लें। पनीर को भी छोटे-छोटे टुकडों में काटें। कड़ाही में घी गर्म कर पनीर को सुनहरा होने तक भूनें। घी में जीरा,हरी इलाइची व हींग का तड़का लगाएं। जब जीरा भुन जाए, तो इसमें प्याज अदरक लहसुन पेस्ट के साथ-साथ में हल्दी, मिर्च पाउडर डालें। थोड़ा नमक मिलाकर मिश्रण भूनें।
मसाले भुन जाए, तो इसमें दही मिलाएं। कुछ देर पकने के बाद इसमें पनीर और मेथी डालकर मिला लें। ग्रेवी के लिए मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं। लगभग दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद मिश्रण में गरम मसाला मिलाएं। थोड़ी देर तक इसे पकने दें। मजेदार मेथी पनीर तैयार है। रोटी या परांठे के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

150. क्रिसमस डे पर अपने घर में बनाएं ऑरेंज केक, रेसिपी भी जान लीजिए
कुछ ही दिनों बाद आने वाला है। इस खास अवसर के लिए ज्यादातर लोग केक बनाते हैं। अगर आप भी केक बनाने की सोच रही हैं, तो ये खास रेसिपी आपके लिए
सामग्री
एक कप मैदा, एक कीनू या संतरा, दो छोटे चम्मच अलसी के पाउडर, चीनी (बारीक पीसे हुए) आधा कप, ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और ½ कप रिफाइंड तेल।
विधि
ऑरेंज केक बनाने के लिए संतरे का जेस्ट निकाल लें। इसके लिए संतरे को छिलके सहित कद्दूकस कीजिए और ½ छोटा चम्मच जेस्ट निकालकर किसी अलग बर्तन में रख लें। एक अलग बर्तन में मैदा लें। इसमें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर दो बार छान लें, ताकि बेकिंग सोडा मैदे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
-इसके बाद संतरे को निचोड़ का इसका जूस अलग कर लें। ध्यान रखें, केक के लिए एक चौथाई कप जूस की जरूरत होती है। एक अलग बर्तन में जूस और अलसी पाउडर डालकर मिक्स करें। इसमें तेल और संतरे का जेस्ट भी मिलाएं।
-मिश्रण में चीनी मिलाएं और इसे अच्छी तरह से फूलने तक फेंटें। मिश्रण के फूलने के बाद इसमें मैदा डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब केक का घोल तैयार है। एक केक का कंटेनर लीजिए और इसमें चिकनाई लगाइए।
-कंटेनर के तले पर बटर पेपर लगाकर इसमें केक का घोल डालें। कंटेनर को थोड़ा हिलाइए, ताकि घोल चारों ओर एक जैसा हो जाए। केक को ऊपर से भी चम्मच से एक समान कर दीजिए।
-केक बेक होने के लिए तैयार है। ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्रीहीट कीजिए। प्रीहीट ओवन में निचली रैक पर केक कंटेनर रखकर ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 25 मिनट के लिए सेट कीजिए। 25 मिनट बाद केक चेक कीजिए।
-केक में चाकू डालकर देखें। यदि केक से चाकू साफ निकल आए, तो समझे केक अंदर से भी अच्छे से बेक हो गया है। अब केक को थोड़ा ठंडा होने दीजिए। इसके बाद केक के चारों ओर चाकू लगाकर इसे कंटेनर से अलग कर लीजिए। इस केक को आप ताजा भी सर्व कर सकती हैं या फिर इसे फ्रिज में रख 15 से 20 दिन तक भी खा सकती हैं
सुझावः
रिफाइंड तेल की जगह मक्खन का भी उपयोग किया जा सकता है। अलसी पाउडर के बदले आप मिल्क पाउडर या कंडेंस्ड मिल्क भी इस्तेमाल में ले सकती हैं। अलग-अलग ओवन के बेकिंग समय में थोड़ा-सा फर्क हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

151. स्वादिष्ट मटन हलीम, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी, जानिए बनाने का तरीका
मटन के शौकीन लोग इससे बनने वाले हलीम को खाना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि ये अलग बात है कि इसे ढंग से बनाना बहुत कम ही लोग जानते हैं। अगर आप भी स्वादिष्ट हलीम बनाने के सही तरीके के बारे में जानना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो करें।
सामग्री-
बोनलेस मटन 500 ग्राम
गेहूं का दलिया 1/2 कप
चना दाल 1 चम्मच
हरी मूंग दाल 1 चम्मच
दही 1 कप
नमक स्वादानुसार
अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट 1 चम्मच
काला जीरा 1 चम्मच
काली मिर्च 8 दाने
फ्राइड प्याज 1 कप
मटन का शोरबा 6 कप
पुदीने की पत्ती 1 चम्मच (कटी हुई)
धनिया पत्ती 2 चम्मच (कटी हुई)
घी या तेल 1/4 कप
विधि-
मटन को अच्छी तरह धोएं। इसके बाद मटन को नमक और दही के साथ आधे घंटे के लिए मैरीनेट करें। दलिये को पानी में कम से कम 4 घंटे के लिए भिगो कर रखें, साथ ही सभी दालों को अलग-अलग पानी में भिगो दें। 4 घंटे बाद दाल और दलिये को पानी से अलग कर के छान लें।
-अब एक नॉन स्टिक पैन में घी या तेल को गरम करें, उसमें दलिया और दाल डाल कर कुछ मिनट तक चलाएं। फिर उसमें 1 कप पानी डालें और मैरीमेट किए मटन को डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
-अब इसमें हरी मिर्च पेस्ट, काला जीरा, काली मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, आधा कप फ्राई किया हुआ प्याज, गरम मसाला पाउडर और मटन का शोरबा डाल कर मिक्स कर दें। जब सभी चीजें पक जाएं, तब इसमें पुदीना, कटी हरी धनिया और नमक डालें। पैन को ढंक दें और आंच को धीमा कर के मटन को 5 मिनट तक पकाएं।
-इसके बाद ढक्कन खोलें और मटन के पीस को निकाल लें। अब किसी बडे़ चम्मच से मिश्रण को पीस दें और पकने दें। उसके बाद मटन पीस को फिर से पैन में डालें। करीब छह से सात मिनट के बाद आंच को बंद कर दें। अब आप अपने हलीम को फ्राइड प्याज के साथ परोस सकते हैं।
152. बिना ओवन कुछ पलों में ही घर पर तैयार करें मिनी वेज मशरूम पिज्जा
पिज्जा खाने के लिए आमतौर पर या तो आपको किसी रेस्तरां में जाना पड़ता है या फिर घर पर इसे बनाने के लिए ओवन की जरूरत पड़ती है। लेकिन यहां आप जान सकते हैं कैसे घर पर बिना ओवन के झटपट स्वादिष्ट एवं पौष्टिक पिज्जा कैसे बनाया जा सकता है।
सामग्री
5 मिनी पिज्जा
ब्रेड स्लाइस (बड़े आकार का) 5 पीस, मौजरेला चीज 100 ग्राम, प्याज 50 ग्राम, शिमला मिर्च 50 ग्राम, मशरूम 25 ग्राम, अदरक-लहसुन का पेस्ट एक छोटा चम्मच, मक्खन 50 ग्राम, टोमैटो सॉस 2 बड़ा चम्मच, चीजी सॉस एक बड़ा चम्मच, सफेद सिरका एक छोटा चम्मच, सफेद मिर्च पाउडर दो चुटकी, नमक स्वादानुसार
विधि-
-ब्रेड स्लाइस के ऊपर एक गोल कटोरी रखकर ब्रेड को गोल शेप में काटें। प्याज, शिमला मिर्च और मशरूम को बारीक बारीक काटकर अलग रख लें। इसके बाद चीज को कद्दूकस कर लें।
-एक फ्राई पैन में मक्खन गर्म करें और अदरक-लहसुन के पेस्ट को डालकर मंद आंच पर भूनें। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च एवं मशरूम को डालकर हल्की आंच पर पांच से सात मिनट तक भूनें। - -- -इसके बाद आधा कप पानी, चीजी सॉस, टोमैटो सॉस, सिरका, सफेद मिर्च पाउडर एवं नमक डालें और कुछ देर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब उसे ब्रेड स्लाइस पर बराबर-बराबर लगाएं तथा ऊपर से बराबर-बराबर कद्दूकस किया चीज डालें।
-एक कड़ाही में प्लेन स्टील की प्लेट या थाली रखें। उसके ऊपर पिज्जा रखें तथा ऊपर से एक दूसरी थाली या प्लेट को उलटा करके रखें। कड़ाही को गैस पर रखें और 10-12 मिनट तक गर्म होने दें। पिज्जा बेक हो जाएगा।
153. क्या आपने कभी खाई है आंवले की हींग वाली चटनी, नहीं तो रेसिपी नोट कर लें
चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। खाने के साथ चटनी ज्यादातर सभी लोगों पसंद करते हैं। आपने भी आज तक कई तरह की चटपटी चटनियों का स्वाद लिया होगा, पर क्या आपने कभी आंवले की हींग वाली चटनी खाई है...अगर नहीं तो रेसिपी नोट कर लें।
सामग्री
आधा किलो आंवला, 100 ग्राम हरी मिर्च, 50 ग्राम लहसुन, चार छोटा चम्मच हींग, धनिया पत्ती (एक छोटा बंडल) स्वादानुसार नमक, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 3-4 बड़ा चम्मच सरसों का तेल।
विधि
-आंवले को दो कप पानी में उबाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। धनिया की पत्ती बारीक-बारीक काटें। हरी मिर्च और लहसुन को अलग-अलग मिक्सी में दरदरा पीस लें। आंवले का पानी अच्छी तरह से सूख जाने पर मैश करके सारी सामग्री अच्छी तरह से मिलाकर दरदरी चटनी तैयार करें।
- तेल को गर्म कर हींग मिलाएं। लाल मिर्च डालकर इसे चटनी में मिलाएं। इसके बाद इसे किसी कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें। इस अचार को आप तीन से चार सप्ताह तक रख सकती हैं। झटपट बन जाता है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
154. मुंह में पानी ला देगा बनाना पैनकेक, बनाने का तरीका यहां जान लें
अगर बच्चों के लिए रोज ये सोतकर परेशान होती हैं कि नाश्ते में क्या बनाकर दूं तो चलिए हफ्ते में एक दिन की परेशानी हम दूर कर देते हैं। आप चाहे तो ट्राई कर सकती है बनाना पैनकेक, जो स्वाद के साथ-साथ हैल्दी भी है। यह सिर्फ आपके बच्चों को ही नहीं बल्कि घर पर हर किसी को पसंद आएगा। सबसे अच्छी बात ये हैं कि इसे बनाने में आपको कोई खास मेहनत भी नहीं करनी होगी। आइए जानते हैं यम्मी बनाना पैनकेक बनाने की विधि...
सामग्री:
मैदा- 125 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 1 टीस्पून
नमक- चुटकीभर
कैस्टर शुगर- 2 टेबलस्पून
दूध- जरूरत अनुसार
अंडा- 1
शक्कर- 125 मिली
मक्खन- 1 टेबलस्पून
केला- 1 (कटा हुआ)
फ्रूट्स- गार्निश के लिए
मेपल सिरप या शहद- गार्निश के लिए
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और कैस्टर शुगर को मिक्स करें। अब इसमें जरूरत अनुसार दूध, 1 अंडा और 1 टेबलस्पून पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें दूध डालकर तब तक फेंटें जब तक मिश्रण सॉफ्ट न हो जाए। अब मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा होने के लिए साइड पर रख दें।
अब एक नॉन स्टिक पैन लें और इसे धीमी आंच पर गर्म करके उसमें मक्खन डालकर पिघला लें। अब एत टेबलस्पून मैदे का मिश्रण डालकर उसे तब तक पकाएं जब तक पैन केक के ऊपरी हिस्से से बुलबुले न निकलने लगें। अब इस पर केले के टुकड़े रखें और फिर पलट दें। पेन केक को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। इसी तरह सारे पैन केक्स तैयार कर लें। आपके पैनकेक बनकर तैयार हैं। इसे फ्रूट, मेपल सिरप या शहद गार्निश से कर सर्व करें।
155. इस हफ्ते ट्राई करें केसर और पिस्ता वाली साबूदाने की खीर, घरवालों के साथ मेहमान भी हो जाएंगे खुश
वैसे तो साबूदाना खास तौर से व्रत में बनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपने कई बार इसकी खीचड़ी, खीर, पापड़ या कचोड़ी बनाई होंगी, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं स्पेशल केसर और पिस्ता वाली साबूदाने की खीर की रेसिपी जिसे खाकर आपके मेहमान भी हो जाएंगे खुश। आइए जानते हैं केसर और पिस्ता वाली साबूदाने की खीर की बनाने की विधि...
सामग्री
साबूदाना - ½ कप
दूध - 1 लीटर
चीनी - ⅓ कप
किशमिश - 2 छोटी चम्मच
केसर के धागे - 15-20
इलायची - 5-6
काजू - 10-12
बादाम - 8-10
पिस्ता- 20-२५
केसरिया साबूदाना खीर बनाने की विधि
केसरिया साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। साबूदाना के फूलने पर पानी छानकर निकाल लें। अब आप बादाम, काजू और पिस्ता को बारीक काट लीजिए। इलायची को छीलकर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए। एक कटोरी में थोड़ा सा दूध डाल कर उसमें केसर भिगो कर रख दीजिए।
अब खीर बनाना शुरू करते हैं। एक बर्तन में 1 लीटर दूध गरम होने के लिए रख दीजिए। जब दूध में उबाला आ जाए तो उसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दीजिए। जब तक दूध में उबाल न आए तब तक तेज आंच पर इसे चलाते हुए पकाएं। दूध में उबाल आने पर, इसमें किशमिश, बादाम, काजू और केसर वाला दूध भी डाल दीजिए और मध्यम आंच पर गाढा़ होने तक इसे पकाएं। जब खीर गाढी़ हो जाएं तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। खीर को 1-2 मिनट और पकने दीजिए। आपकी खीर बनकर तैयार है। अब बादाम, पिस्ते से गार्निश कर गर्म गर्म खीर मेहमानों को सर्व करें।
156. इस सर्दी रोस्टेड रेड पेपर टोमैटो सूप ट्राई नहीं किया तो समझो कुछ नहीं किया
सर्दी और सूप का जो भी रिश्ता हो, लेकिन सर्दियों में गर्म-गर्म सूप पीने का अपना ही मजा होता है। मौसमी सब्जियों से मिक्स वेज सूप बनाएं या टमाटर की सूप। ये सर्दी से राहत तो देते ही हैं, साथ ही इम्यूनिटी को भी सुधारते हैं। आयुर्वेद की मानें, तो सर्दी के मौसम में सूप न सिर्फ शरीर में गर्माहट बनाए रखता है, बल्कि विटामिन सी की संभावित कमी को भी पूरा करता है। जुकाम हो या गला खराब, काली मिर्च मिला सूप पीने से आपको बहुत जल्दी आराम मिलता है। इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अगर आपको भूख नहीं लगती है, तो सूप आपके लिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसे पीने के बाद धीरे-धीरे आपकी भूख खुलने लगती है।
सूप पीने से आपको तुरंत एनर्जी भी मिलती है, इसलिए बुखार आदि में सूप पीने की सलाह दी जाती है। यह शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है और शरीर को पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। इसमें मिलने वाली चीजें विटामिन्स और प्रोटीन युक्त होती हैं। खासकर काली मिर्च, अदरक, लहसुन आदि सर्दी के असर को कम करती है। आप घर पर ही कई वेजिटेबल सूप, चिकेन सूप या कोई अन्य सूप बना सकती हैं। जहां तक बात टोमैटो सूप की है, तो यह विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत होता है।
इसके नियमित सेवन से आप बीमारियों से दूर रहती हैं। इसमें भारी मात्रा में कॉपर पाया जाता है, जिससे नर्वस सिस्टम ठीक रहता है। टमाटर के सूप में लाइकोपीन और कैरोटोनॉयड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर की आशंका को भी कम करते हैं। इसमें मौजूद सेलेनियम रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे एनिमिया का खतरा कम हो जाता है।
सामग्री-
टुकड़ों में कटे हुए ताजे टमाटर 500 ग्राम, छीले और स्लाइस में कटे हुए 100 ग्राम प्याज, एक लाल मिर्च (रोस्टेड और छिलका हटाए हुए), बारीक कटी सेलेरी (अजवाइन की पत्तियां) 50 ग्राम, 1 लीटर वेजिटेबल स्टॉक, बारीक कटा लहसुन की 8 कलियां, गार्निंशिंग के लिए फ्रेश क्रीम, आवश्यकतानुसार गार्लिक ब्रेड क्रुटॉन्स, सजाने के लिए पार्सले की एक टहनी, एक तेजपत्ता, ऑलिव ऑयल 50 एमएल, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर।
विधि
एक कड़ाही में ऑलिव ऑयल को गर्म करें। इसमें तेजपत्ता, प्याज, सेलेरी और लहसुन को डालकर चलाते हुए भूनें। सब्जियों के मुलायम होने तक इसे भूनें। अब इसमें कटे हुए टमाटर और बीज हटाए शिमला मिर्च को डालें और पांच मिनट तक इसे पकाएं। इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक को मिलाएं। इसे ढंककर कुछ देर पकाएं। जब टमाटर पूरी तरह से पक जाए, तो इसे चूल्हे से उतार लें। इसके बाद इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इसमें से तेजपत्ते को निकालकर अलग रखें। हल्का ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में ब्लेंड करें। सर्व करने से पहले सूप को फिर से गर्म करें। सर्विंग बाउल में सूप डालें। ऊपर से क्रीम और ब्रेड क्रुटॉन्स डालकर सर्व करें।
नोटः
वैसे बाजार में ब्रेड क्रुटॉन्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। किसी भी प्रकार के ब्रेड को टुकड़ों में काटकर, टोस्ट कर या ओवन में रोस्ट कर ब्रेड क्रुटॉन्स बनाए जाते हैं। कुछ लोग क्रुटॉन्स को तलते भी हैं। क्रुटॉन्स बनाते समय, ब्रेड के स्लाइस को पहले मक्खन या तेल से ब्रश किया जाता है। इसके बाद ब्रेड को समान आकार के टुकड़ों में काटकर 300° फा. के तापमान पर पहले से गर्म ओवन में बेक करके पूरी तरह से सुखाया जाता है।
दरअसल, यह बचे हुए ब्रेड को लंबे समय तक संग्रह करने का एक अच्छा तरीका भी है। यूं तो ब्रेड क्रुटॉन्स का इस्तेमाल सूप सजाने के लिए किया जाता है, लेकिन आप करारे क्रुटॉन्स का प्रयोग बिरयानी, सलाद आदि को सजाने के लिए भी कर सकती हैं।

157. कैसे 5 मिनट में बनाएं फ्राइड मूंग दाल इडली, यहां जान लीजिए रेसिपी
इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
धुली मूंग दाल (भिगोई हुई) एक कप
कद्दूकस किया अदरक दो चम्मच
कटा लहसुन एक चम्मच
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
हींग चुटकी भर
नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए
राई एक छोटी चम्मच
कटा हरा धनिया दो चम्मच
उबले आलू कटे हुए दो
तेल फ्राई करने के लिए
मूंग दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब इस पेस्ट में अदरक, लहसुन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग और नमक मिलाकर अच्छे से फेंट लें। एक प्रेशर कुकर में पानी गर्म करें। इडली स्टैंड के खानों में थोड़ी चिकनाई लगाएं। इसमें घोल डालें। पानी गर्म होने पर इसे कुकर के अंदर रख दें और कुकर बंद कर दें।
15 मिनट तक इसे पकाएं। पकने के बाद इडली को स्टैंड से अलग कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई और आलू डालकर भूनें। आलू जब हल्का ब्राउन हो जाए, तो इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया मिलाएं। मिश्रण में इडली डालकर कुछ देर भूनें। फ्राइड मूंग दाल इडली तैयार है। हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
158. same link 157

159. रोज के खाने से ऊब गए है तो बनाइये चटपटे पालक वाली गट्टे की सब्जी
हम आपको एक ऐसी डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो खाने में तो मजेदार है मगर उसे बनाने की तैयारियों में ही थोड़ा वक्त लग जाता है। यह बेसन और पालक से बनाई जाने वाली डिश है, जो भारत के राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन है। अगर आपके परिवर में चटपटा खाने की फरमाइश हो, तो बनाएं पालक वाली गट्टे की सब्जी..
सामग्री
गट्टे के लिए- एक कप बेसन, स्वादानुसार नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, दो बड़ा चम्मच तेल। तलने के लिए अलग से तेल।
ग्रेवी के लिए
एक कप पालक की प्यूरी, दो बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, देसी घी एक बड़ा चम्मच, साबुत जीरा एक छोटा चम्मच, चुटकी भर हींग, दो बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी, एक चौथाई कप दही, एक बड़ा चम्मच मक्के का आटा, एक छोटी चम्मच मलाई। नींबू का रस स्वादानुसार।
बनाने की विधि
गट्टे की सभी सामग्री को मिलाकर मुलायम गूंध लें। इसे ढंककर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें। अब इससे लंबे-लंबे रोल्स बनाकर पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इसे टुकड़ांे में काट लें। इसके बाद इसे गर्म तेल में फ्राई करके अलग रख लें। ग्रेवी तैयार करने के लिए एक पैन में थोड़ा देसी घी गर्म करें। हींग, जीरा डालें। जीरा भुन जाए, तो इसमें टोमैटो प्यूरी मिलाएं।
रोटी या परांठे के साथ सर्व करें
कुछ देर भूनने के बाद इसमें पालक प्यूरी और कसूरी मेथी डालें। नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चलाते हुए तीन से चार मिनट पका लें। दही, मक्के के आटे और मलाई को मिक्सी में चलाकर इकसार कर लें। इस मिश्रण को प्यूरी में डालकर चलाते हुए पांच से सात मिनट तक पकाएं। ग्रेवी में स्वादानुसार नींबू का रस मिलाएं। तैयार गट्टे को ग्रेवी में डालें। ऊपर से जीरा, लाल मिर्च आदि का तड़का डालें। गट्टे की पालक वाली सब्जी को रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।
160. खाना चाहते हैं कुछ खास तो तुरंत बनाएं दही कबाब रोल्स, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
दही कबाब रोल्स बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। वैसे तो सबको यही लगता है की कबाब सिर्फ एक नॉन वेज डिश है लेकिन ऐसा नहीं है कबाब वेज तरीके से भी बनाये जा सकते है। इन्हे बनाना बहुत ही आसान है और यह एक ऐसी डिश है जिसे सभी लोग बहुत पसंद करते हैं। जानिए इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
दही (पानी निकाले हुए) एक कप, ब्रेड 6, पनीर 100 ग्राम, मैदा 2 बड़ा चम्मच, शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) ½ कप, गाजर (बारीक कटी हुई) ½ कप, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) 2-3 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 2, काली मिर्च (दरदरी कुटी हुई) ¼ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि
कबाब रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 3-4 घंटे के लिए टांग दें, ताकि इससे सारा पानी निकल जाए। अब इसे किसी बर्तन में लें। दही में पनीर को कद्दूकस करके मिलाएं। साथ में गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक भी मिलाएं। सारी सामग्रियों को मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल तैयार कर लें। घोल बनाने के बाद, ब्रेड के किनारों को चाकू से काटकर हटा दें। एक ब्रेड लेकर उसे बेलन की मदद बेलकर पतला कर लें।
मैदे का घोल लगाकर रोल करें
इस ब्रेड पर एक चम्मच स्टफिंग रखें तथा ब्रेड के किनारों पर मैदे का घोल लगाकर ब्रेड को रोल करें। दही कबाब रोल को पॉलीथिन शीट पर रखकर एक बार फिर से रोल कर लीजिए, जिससे ब्रेड के किनारे अच्छे से चिपक जाएं। रोल के दोनों किनारों को हल्के हाथों से दबाकर एक-दूसरे की विपरित दिशा में फोल्ड कर दें। ब्रेड रोल को पॉलीथिन शीट से निकालें और एक प्लेट में रख लें। सारे दही कबाब रोल इसी प्रकार बना लीजिए। दही कबाब रोल्स तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। तेल के मध्यम गर्म होने पर एक-एक करके 3 से 4 रोल्स कड़ाही में डालें। चारों तरफ से इसे अच्छी तरह से सुनहरा तल लीजिए। स्वाद से भरपूर दही कबाब रोल्स को काटकर टोमैटो कैचअप, हरे धनिये की चटनी या किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ परोसिए और खाइए।
बनाते समय इस बात का रखें ध्यान
ब्रेड को सही तरह से पतला बेलें और रोल करके दोनों किनारों को अच्छे से चिपकाएं। इससे तलते समय रोल से दही बाहर नहीं आएगा। दही कबाब रोल्स तलने के लिए मध्यम या मध्यम तेज गर्म तेल होना चाहिए।
161. केवल 10 मिनट में घर पर बनाएं ये लजीज नाश्ता, बदल जाएगा मुंह का स्वाद
घर पर मेहमान अगर अचानक आ जाए तो हर कोई यही सोचता है कि वो ऐसा क्या बनाएं कि झट से स्पेशल नाश्ता तैयार हो जाए। ऐसे में हनी बेसन चिल्ला आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका।
बेसन चिल्ला बनाने के लिए सामग्री-
1 कप बेसन
हल्दी और अजवाइन
नमक स्वादनुसार
आधा कप पानी
आधा प्याज कटा हुआ
धनिये के पत्ते कटे हुए
आधा टमाटर
थोड़ी सी अदरक
हरी मिर्च और तेल
बनाने की विधि-
सबसे पहले एक बाउल में बेसन ले। इसके बाद उसमें थोड़ी सी हल्दी, अजवाइन और स्वादानुसार नमक मिलाए। अब इसमें करीब आधा कप पानी मिलाए। इस पेस्ट को तब तक हिलाते रहे जब तक ये अच्छी से मिल न जाए। इसके बाद आधे घंटे के लिए इस पेस्ट को रख दें।
अब इस मिश्रण में आधा कटा हुआ प्याज, टमाटर, धनियां के पत्ते, अदरक और हरी मिर्च मिलाए।इसके बाद तवे को गैस पर चढ़ाए और उसके ऊपर थोड़ा सा रिफाइंड डाले। ध्यान रहे कि तवा चिकना हो।
इस पेस्ट को चम्मच की सहायता या फिर कटोरी मदद से तवे पर फैलाए। इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब एक तरफ से पक जाए तो उसे दूसरी तरफ पलट दें। आपका चीला बनकर तैयार है। इसे आप हरी चटनी या फिर सॉस के साथ परोसे।
162. नॉनवेज के हैं शौकीन तो ट्राई करें हैदराबादी लगन मुर्ग चिकन
सामग्री-
चिकन 1 किलो
नारियल पाउडर आधा कप
काजू- 10-12
पोस्ता दाना 2-3 चम्मच
टमैटो प्यूरी 2 कप
हरी मिर्च पेस्ट 1-2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट 1-2 चम्मच
धनिया पाउडर 2 चम्मच
जीरा पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला 1 चम्मच
घी 1 चम्मच
दही 2 कप
बारी कटा हरा धनिया 1 चम्मच
पुदीना पत्ती 1 चम्मच
तेल 3 बड़े चम्मच
नमक स्वादानुसार
विधि-
नारियल पाउडर, काजू और पोस्ता दाना को कड़ाही में दो से तीन मिनट तक भून लें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें। एक कटोरी में टोमैटो प्यूरी, हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, घी, दही, पुदीना और थोड़ा नमक मिलाएं। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर मसाले वाला पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें पिसा नारियल पाउडर और थोड़ा पानी मिलाएं। जब मसाला पक जाए, तो उसमें चिकन पीस डालें और आंच को तेज कर दें। चलाते हुए इसे कुछ देर भूनें। उसके बाद 1-2 कप पानी डालें और 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। लगन मुर्ग तैयार है। धनिया पत्ता से सजाकर नान या रूमाली रोटी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
163. घर पर ही मिल सकता है बंगाली रसगुल्ले का स्वाद, चुटकियों में बनाए ऐसे
बंगाली रसगुल्ले का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा। ये खाने में जितना लजीज होता है उतना ही जल्दी मुंह में घुल जाता है। बाजार में एक पीस आपको 12 से 15 रुपये का पड़ता है ऐसे में ज्यादा मेहमानों के घर पर आने पर इसे बाजार से खरीदना कहीं न कहीं आपको जेब पर भारी पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको घर में बंगाली रसगुल्ले बनाने की रेसिपी बताते हैं जिसे आप कभी भी आसानी से बना सकते हैं।
बनाने की सामग्री -
दूध- 1 लीटर
विनेगर - 1/4 कप
पानी - 6 कप
ठंडा पानी - 1 कप
कॉर्न फ्लोर - 1/4 टी स्पून
चीनी - 1 कप
गुलाब जल - 1 टी स्पून
बनाने का तरीका-
सबसे पहले इसके लिए दूध लें। एक लीटर दूध में 11 से 12 पीस रसगुल्ले आसानी से बन जाते हैं। दूध को पैन में डालकर उबाले। अब इसमें एक टेबिल स्पून विनेगर में एक टेबिल स्पून पानी मिलाएं। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दूध फटने लगेगा।
दूध फटने के बाद गैस को बंद कर दें। अब किसी महीन कपड़े में फटे हुए दूध को पलटे और पानी से साफ करें। ऐसा इसलिए ताकि विनेगर का स्वाद फटे हुए दूध से चला जाए। अब इसे किसी सहारे से पोटली बनाकर टांग दें। 2 से 3 घंटे बाद छेने को मिक्सी में डालें और उसी में कॉर्न फ्लोर डालकर एक पेस्ट बनाएं। बॉल्स पकी है या फिर नहीं इससे लिए एक कप पानी में बॉल को निकालकर डालें। अगर बॉल ऊपर नहीं आई तो इसका मतलब वो पक गई है और अगर ऊपर आ गई तो इसका मतलब कि वो ठीक से पकी नहीं है। कुछ देर बाद ढक्कन हटाकर गैस बंद कर दें। इसके बाद गुलाब जल डालकर उसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आपके बंगाली रसगुल्ले एकदम तैयार है अब आप इन्हें परोस सकते हैं।
इसे प्लेट में निकालने के बाद हथेलियों की सहायता से अच्छे से मैश करें। अब थोड़ा सा छेना लेकर इसे गोल आकार देकर बॉल्स बनाएं। एक पैन में करीब 6 कप पानी लें और उसे गैस पर चढ़ाकर 1 कप चीनी डालकर पकने दें। जब चीनी अच्छी तरह से घुल जाएं तो उसमें बॉल्स को डाल दें। करीब 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
बॉल्स पकी है या फिर नहीं इससे लिए एक कप पानी में बॉल को निकालकर डालें। अगर बॉल ऊपर नहीं आई तो इसका मतलब वो पक गई है और अगर ऊपर आ गई तो इसका मतलब कि वो ठीक से पकी नहीं है। कुछ देर बाद ढक्कन हटाकर गैस बंद कर दें। इसके बाद गुलाब जल डालकर उसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आपके बंगाली रसगुल्ले एकदम तैयार है अब आप इन्हें परोस सकते हैं।
164. स्वाद के साथ सेहत का तड़का लगाएगा चना दाल चीला, जानें रेसिपी
सामग्री
भीगी चना दाल 2 कप
बारीक कटा पालक 1 कप
खीरा, कद्दूकस किया हुआ 1 कप
गाजर कद्दूकस की हुई 1
बारीक कटी हरी मिर्च 2-3
अदरक का टुकड़ा 1 इंच
फ्रूट साल्ट 1 छोटा चम्मच
दही 4 बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल 2 बड़े चम्मच
मिक्सी में चना दाल, हरी मिर्च, अदरक डालकर पीस लें। इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर इसमें कद्दूकस किया गाजर, खीरा, पालक और थोड़ा पानी मिला लें। पेस्ट में दही, नमक और फ्रूट साल्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब नॉन स्टिक तवे को गर्म कर इस पर तेल डालें। पेस्ट को चम्मच से तवे पर डालकर रोटी की तरह फैला दें। जब यह एक साइड से सुनहरा हो जाए, तो इसे पलटकर दूसरी ओर से भी सेंक लें। चना दाल चीला तैयार है। हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
165. दिवाली पर 10 मिनट में बनाये स्वादिष्ट परवल की मिठाई, मेहमान भी कह उठेंगे 'YUMMY'
आपने दिवाली पर कई तरह की मिठाई खाई होगी लेकिन इस बार अपने मेहमानों को ये खास डेजर्ट खिलाकर अपने त्योहार की रौनक को दोगुना कीजिए। इसका मीठा और क्रंची स्वाद सभी को भाता है। आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने के सही तरीके के बारे में।
सामग्री-
परवल छीलकर बीच से चीरा लगाए हुए - 250 ग्राम
मावा (खोया)- 2 कप
इलायची पाउडर- एक छोटा चम्मच
बादाम- 10 से 15 कटे हुए
पिस्ता- 10 से 15 कटे हुए
मिल्क पाउडर- 3 चम्मच
बेकिंग सोडा- 2 चुटकी
चीनी- 3 कप
विधि -
-सबसे पहले स्टफिंग बनाने के लिए मावे को एक पैन में रोस्ट करें। उसमें आधा कप शक्कर मिलाएं।
-एक दूसरे पैन में बची हुई शक्कर की पतली चाशनी तैयार करें।
-इसके बाद मावे में हरी इलायची मिलाएं।
-अब मावे को आंच से उतारकर उसमें बारीक कटे बादाम और पिस्ते मिलाएं।
-उसके बाद इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं।
-इस मिश्रण को एक प्लेट पर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
-इसके बाद परवलों को उबाल लें। जिसके लिए एक गहरे पैन में पानी भरकर उसमें बेकिंग सोडा मिक्स करें।
-जब पानी उबलने लगे तो उसमें परवल डाल कर 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
-इसके बाद परवलों को चाशनी से निकाल लें।
-इन परवलों को एक तार वाली चाशनी में लगभग 1 घंटे तक डालकर रखें, जिससे वह पूरी तरह से मीठे हो जाएं।
-ऐसा करने से परवल का रंग भी बदल जाएगा।
-चाशनी से निकालने के बाद परवल में मावे के मिश्रण को भरकर उस पर ऊपर से केसर के धागे लगा कर सजाएं।
-आपकी परवल की मिठाई बनकर बिल्कुल तैयार हो चुकी है। आप इसे अपने महमानों को सर्व कर सकती हैं।
-इस मिठाई को फ्रिज में रख कर एक हफ्ते तक बड़े आराम से खाया जा सकता है।
166. दीवाली पर बनती है घरों में ये स्पेशल मिठाई, इस बार आप भी जरूर करें ट्राई
हलवा नाम ही सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। फेस्टिवल सीजन है और दीपावली भी आने वाली है। इस दीपावली आप घर में मूंगफली का हलवा बनाकर इस त्योहार की मिठास बढ़ा सकते हैं।
सामग्री-
भुने छिले मूंगफली के दाने - 100 ग्राम(आधा कप)
घी- 1/4 कप
मावा - 100 ग्राम ( आधा कप )
चीनी - 150 ग्राम ( 3/4 कप )
काजू और बादाम - ( 4-4, काट लें)
किशमिश - 15-20 (डंठल तोड़ लें)
पिस्ते - 7-8 (पतले पतले काट लीजिए)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लें)
विधि-
मूंगफली के छिले हुए दाने 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दें। पानी से दानों को निकालें और बिना पानी डाले या आवश्यकता हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर, हल्का दरदरा पीस लें।
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम करें। घी में मूंगफली के दाने का पेस्ट डालकर भूनें। जैसे ही अच्छी महक आने लगे या मूंगफली पेस्ट कढ़ाई से चिपकना बंद कर दे। गैस बंद कर दें।
अब कढ़ाई में मावा डालकर, हल्का ब्राउन होने तक लगातार भूने। हल्का ब्राउन होने पर गैस बंद कर दें। मावे को प्याली में निकाल लीजिये।
किसी बर्तन में चीनी को निकालिए, चीनी की मात्रा के बराबर पानी (150 ग्राम चीनी में, 150 ग्राम पानी) लेकर चीनी में मिलाइए। चीनी घुलने तक इस मिश्रण को पकाएं। बचे हुये सारे मेवे और इलाइची चाशनी में मिला दे।
अब भुने हुए पेस्ट में चाशनी मिलाए और 4-5 मिनिट तक पकाएं। मूंगफली के दाने का हलवा तैयार है। अब हलवे को प्याले में निकालिए और मेवे डालकर सजाएं।
167. अपनी दिवाली को बनाएं खास, इस टेस्टी मैंगो मलाई लड्डू रेसिपी के साथ
Diwali 2019: इस दिवाली घर आए मेहमानों को अपने हाथों के जादू का हुनर दिखाएं। इस खास रेसिपी को घर पर ही बनाकर अपने त्योहार का मजा दोगुना करें।
आपने अब तक कई तरह के लड्डू खाएं होंगे लेकिन आम के रस से बना ये लड्डू अब तक खाएं सभी लड्डूओं की मिठास को फीका कर देगा। आगे पढ़ें लड्डू बनाने की पूरी रेसिपी।
सामग्री
2 कप पनीर
4 टेबल स्पून मिल्क पाउडर
8 टेबल स्पून कंडेंस्ड मिल्क
12 पिस्ते
2 चुटकी केसर
बनाने का तरीका-
-लड्डू बनाने के लिए एक बड़े बाउल में कद्दूकस किए हुए पनीर के साथ मिल्क पाउडर और चीनी मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
-इसके बाद पनीर के इस मिश्रण को दूसरे पेन पर धीमी आंच पर रखकर हल्के हाथों से चलाएं।
-इसके बाद पेन में आम के रस के साथ नारियल का दूध,कंडेंस्ड मिल्क भी डाल दें। धीमी आंच पर चलाते रहे।
-इसके बाद इसमें बदाम,पिस्ते और केसर पाउडर मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर ही चलाते रहें जब तक ये हल्का गाढ़ा ना हो जाए।
-मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस बंद करके इसमें गरम घी डालकर अच्छी तरह मिलाकर ठंड़ा होने दें।
- एक बार जब मिश्रण ठंड़ा हो जाए तो लड्डू की तरह उसके छोटे-छोटे गोले बना लें।
-मैंगो मलाई लड्डू सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
168. अपनी दिवाली को बनाएं खास, इस टेस्टी मैंगो मलाई लड्डू रेसिपी के साथ

169. शरद पूर्णिमा पर इस डिश को खाने से होगा बड़ा फायदा, बनाने की विधि देखिए
लोगों के जीवन में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग अपनी छतों पर खीर बनाकर रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन छत पर रखी इस खीर को खाने से कई रोगों से निजात मिल जाती है।
विज्ञान के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा हमारी धरती के बेहत करीब होता है। रात 9 से 12 बजे के बीच चंद्रमा की किरणें छत पर रखी खीर के संपर्क में आती हैं। इस रोशनी में मौजूद विशेष पोषक तत्व खीर में मिल जाते हैं जो हमें बीमार होने से बचाते हैं। इस खीर को खाने से शरीर को विशेष ऊर्जा मिलती है।
सामग्री
रबड़ी- 250 ग्राम
चावल - ¼ कप (50 ग्राम)
चीनी - ½ कप (100 ग्राम) और स्वादानुसार
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
किशमिश - 1 बड़ा चम्चच
बादाम - 10-12
काजू - 10-12
दूध - 1 लीटर
विधि-
चावलों को अच्छे से धोकर पानी में ½ घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। इसके बाद चावलों को दरदरा पीसकर दूध को उबालने के लिए अलग रख दीजिए। दूध में उबाल आने पर भीगे पिसे चावल उसमें डालकर अच्छी तरह चलाएं। ऐसा करते समय गैस की आंच को धीमी रखें।
काजू, बादाम के साथ बाकी मेवों को भी बारीक टुकड़ों में काट कर अलग रख लीजिए। जब दूध और चावल मिल कर एक हो जाए तब कटे हुए मेवे खीर में डाल दें। जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब खीर में चीनी और इलाइची मिलाकर उसे 2-3 मिनट के लिए ढंककर रख दीजिए।
थोड़ी देर बाद खीर जब ठंडी हो जाए तो उसमें रबड़ी डाल कर मिला दीजिए। खीर बनकर तैयार है। अब इसे बारीक कटे हुए काजू बादाम से सजाकर सर्व कीजिए। इसे फ्रिज में रखकर तीन दिनों तक खाया जा सकता है।
विज्ञान की मानें तो दूध में लैक्टिक अम्ल होता है। यह किरणों से शक्ति का शोषण करता है। चावल में स्टार्च होने के कारण यह प्रक्रिया और आसान हो जाती है। इसी कारण ऋषि-मुनियों ने शरद पूर्णिमा की रात्रि में खीर को खुले आसमान के नीचे रखने और अगले दिन खाने का विधान तय किया था।
170. गाजर या सूजी का नहीं व्रत में ऐसे बनाएं आलू का टेस्टी हलवा
नवरात्रि के व्रत के दौरान लोग आलू का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए आज हम आपको आलू का हलवा बनाने की विधि बताते हैं जिसे खाकर आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
आलू का हलवा बनाने के लिए सामग्री-
आलू - 4 उबले हुए
चीनी - 2 बड़े चम्मच
देसी घी - 2 बड़े चम्मच
बादाम - 4 से 5 कटे हुए
किशमिश- 4 से 5
काजू- 4 से 5
आलू का हलवा बनाने की विधि-
सबसे पहले आलू को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें मैश किए हुए आलू डालें। इसके बाद उन्हें सुनहरा रंग आने तक भूनें।
थोड़ी देर बाद कढ़ाई में चीनी और कटे हुए मेवे डालें। इसके बाद करीब 2 मिनट तक इस मिश्रण को भूनें। भूनते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आलू को चलाते रहे ताकि वो नीचे न लग जाए।
2 मिनट बाद गैस बंद कर दें। आपका हलवा एक दम तैयार है।
171. केवल 10 मिनट में बनाएं साबूदाने की ये खास डिश, आज ही करें ट्राई
नवरात्रि में उपवास के दौरान फलाहार में साबूदाना खूब खाया जाता है और इससे तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। तो चलिए आज आपको साबूदाने के कुरकुरे वड़ा बनाने की विधि बताते हैं।
साबूदाना वड़ा बनाने की विधि-
एक कप साबूदाना
उबले हुए आलू – 4
मूंगफली के दाने – आधा कप
हरी मिर्च – 2 बारी कटी हुई
एक छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
धनिया - बारीक कटा हुआ
व्रत वाला नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि-
सबसे पहले साबूदाने को भिगोकर करीब 3 से 4 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद कढ़ाई में मूगफली के दानों को बिना घी के भून लें और भूनने के बाद छिलका हटाकर मिक्सी में दरबरा पीस लें।
अब उबले हुए आलू को मैश कर लें। आलू में साबूदाना, दरबरी मूंगफली, हरा धनिया, अदरक पेस्ट , हरी मिर्च और नमक अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहें कि साबूदाना में बिल्कुल भी पानी न हो।
इस मिश्रण को छोटे –छोटे गोले का आकार देकर चपटी लोई बनाए। इसके बाद कढ़ाई में तेल या घी चढ़ाए और गरम होने पर इन्हें कढ़ाई में डाल दें। इसे तब तक भूनें जब तक सुनहरे रंग का न हो जाए। आपके साबूदाना वड़े तैयार है। आप इन्हें चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
172. व्रत में खाएंगे ये खास लड्डू तो दिनभर रहेगी फुर्ती...
नवरात्रि में साबूदाने का अधिक सेवन किया जाता है। साबूदाना में अधिक मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है जो सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। व्रत के दौरान लोग ज्यादातर ऐसी चीजों को ही खाना पसंद करते हैं जिन्हें खाने से भूख पूरी तरह से शांत हो जाए साथ ही पोषक तत्व भी शरीर को मिल जाए और इन्हीं सब गुणों से भरपूर साबूदाना है।
तो चलिए आज हम आपको व्रत में खाए जाने वाले साबूदाना के लड्डू की विधि बताते हैं।
साबूदाना के लड्डू के लिए सामग्री-
साबूदाना - एक कप
नारियल - एक कप कद्दूकस किया हुआ
चीनी - पिसी हुई
इलायची पाउडर - अपनी इच्छानुसार
कटे हुए मेवे
देसी घी - एक कप
बनाने की विधि
सबसे पहले साबूदाने को लें और कढ़ाई में बिना घी डाले तब तक भूनें जब तक वो सुनहरे रंग का न हो जाए।
साबूदाने के ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में पीस लें। अब कढ़ाई में कद्दूकस हुए नारियल को हल्का बिना घी के भून लें। नारियल को भी तब तक भूने जब तक वो हल्का सुनहरे रंग का न हो जाए।
इसके बाद कढ़ाई में घी गरम करके उसमें सारे कटे हुए मेवे डाल दें। इसी में साबूदाना डालकर इलायची डाले और सभी को अच्छी तरह से मिला लें। जब ये सभी चीजें आपस में अच्छी तरह से मिल जाएं तो गैस बंद कर दें।
इसके बाद हल्के गरम मिश्रण में ही लड्डू बनाना शुरू कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडा होने पर लड्डू ठीक तरह से नहीं बन पाएंगे।
173.व्रत में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा आलू केला पकौड़ा
नवरात्रि के दिनों में उपवास करने वाले लोग जिस चीज का सबसे अधिक सेवन करते हैं वो है आलू। आलू को कई तरह से बनाकर फलाहार के रूप में खाया जा सकता है तो चलिए आज हम आपको आलू केला पकौड़ा कैसे बनाते हैं इसके बारे में बताएंगे।
आलू केला पकौड़ा के लिए आपको चाहिए-
-उबले हुए कच्चे केले
-उबले हुए आलू
-कूट्टू का आटा
-हरी मिर्च
-हरा धनिया
-भुने और पिसे हुए मूंगफली के दानें
-तलने के लिए तेल या घी
-सेंधा नमक (इच्छानुसार)
बनाने की विधि
सबसे पहले केलों को मैश करें और इसे कूट्टू का आटा और सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आलुओं को भी मैश कर लें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया, मूंगफली और नमक डालें।
आलुओं के मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाएं और आटे वाले मिश्रण में डुबोएं।
अब एक कढ़ाई में घी डालें और जब ये गर्म हो जाए तो इसमें इन बॉल्स को डालकर सुनहरा होने तक तलें। जब सभी बॉल्स तलकर तैयार हो जाए तो हरी चटनी के साथ सर्व करें।
174. व्रत में खाएं ये लजीज खीर, स्वाद और सेहत का है बेजोड़ कॉम्बिनेशन
नवरात्रि में उपवास के दौरान आलू और साबूदाने से बनी चीजों से बोर हो गए हैं तो आप व्रत वाली खीर का लुत्फ उठा सकते हैं लेकिन ये खीर मेवे की नहीं बल्कि एक खास फल की है।
तो चलिए हम आपको सेब की स्पेशल व्रत वाली खीर बनाने की विधि बताते हैं।
सेब की खीर बनाने के लिए सामग्री-
सेब - करीब 500 ग्राम
दूध- फुल क्रीम एक लीटर
चीनी - 100 ग्राम
मेवे - काजू, किशमिश, पिस्ता
इलायची - 3 से 4
बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
बनाने की विधि-
खीर को बनाने के लिए सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धो कर बीज निकालें। इसके बाद सेब को कद्दूकस करें।
इसके बाद एक गहरे बर्तन में दूध को तब तक उबालें जब तक वो गाढा़ न हो जाए। गाढ़ा होने पर दूध में बेकिंग सोडा डालें और फिर कद्दूकस किया हुआ सेब डालकर फिर से थोड़ी देर पकाएं।
खीर के गाढा़ होने के बाद उसमें चीनी और कटे हुए मेवे मिला दें और चलाते हुए करीब 2 से 3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद कुटी हुई इलायची डालें और गैस को बंद कर दें। आपकी खीर एक दम तैयार है इसके स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसे ठंडा करके भी खा सकते हैं।
175. Navratri Spl: इस नवरात्र बनाएं आलू की स्पेशल टिक्की और आलू विद बनाना
नवरात्र के मौके पर अगर आपने व्रत रखा है तो आप आलू की टिक्की और आलू विद बनाना (केले) बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि के बारे में।
आलू की टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए-
आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, घी तले के लिए।
बनाने की विधि
- सबसे पहले आलुओं को उबाल लें और छीलकर मैश कर लें।
- मैश किए हुए आलुओं में हरी मिर्च, धनिया, सेंधा नमक को अच्छे से मिला लें।
- अब इस मिश्रण से थोड़े से मिश्रण को अलग करके गोल करते हुए चपटा कर, टिक्कियों का आकार दें।
- एक पैन में घी डालकर गर्म कर लें और धीमी आंच पर टिक्कियों को सुनहरा होने तक सेंके।
- जब सारी टिक्कियां तैयार हो जाए तो उनके ऊपर हरी चटनी, सौंठ, हरा धनिया और दही डालकर परोसें।
- इसे खाने से आपका मन तो खुश होगा ही साथ में परिवार वाले भी खुश हो जाएंगे।
आगे की स्लाइड में जानें आलू विद बनाना बनाने की रेसिपी।
आलू विद बनाना बनाने के लिए आपको चाहिए-
उबले हुए कच्चे केले और आलू, कूटू का आटा, सेंधा नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुने और पिसे हुए मूंगफली के दानें, तलने के लिए तेल या घी।
बनाने की विधि-
- सबसे पहले केलों को मैश करें और इसे कूटू का आटा और सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आलुओं को भी मैश कर लें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया, मूंगफली और नमक डालें।
- आलुओं के मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाएं और आटे वाले मिश्रण में डुबोएं।
- एक कढ़ाई में घी डालें और जब ये गर्म हो जाए तो इसमें इन बॉल्स को डालकर सुनहरा होने तक तलें।
- जब सभी बॉल्स तलकर तैयार हो जाए तो हरी चटनी के साथ सर्व करें।
176. Navratri Spl: व्रत है तो ट्राई करें फलाहारी दही वड़े और खजूर का शेक
नवरात्र चल रहे हैं और इस मौके पर बहुत से लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में वे समझ नहीं पाते कि रोज-रोज क्या नया बनाकर खाया जाए। अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं तो ये फलाहारी दही वड़ा और खजूर का मिल्क शेक आपकी मुश्किल हल कर सकता है।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
उबले आलू, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, काली मिर्च, बड़ी इलायची, भुना जीरा पाउडर, हरा धनिया, दही, घी या तेल तलने के लिए।
बनाने की विधि-
- सबसे पहले उबले आलुओं को कद्दूकस कर लें। अब आटे में सेंधा नमक, काली मिर्च, इलायची, धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गूंद लें।
- दूसरे बर्तन में दही को फेंट लें और सेंधा नमक डालें और कढ़ाई में घी या तेल गर्म होने के लिए चढ़ाएं।
- गूंदे हुए आटे का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेते हुए गोल और चपटा आकार दें। अब तेल गर्म होने पर इसे भूरे रंग का होने तक तलें।
- जब सारे वड़े बन जाएं तो दही में मिलाएं और प्लेट में निकालें तथा ऊपर से जीरा डाल दें। आपके फलाहारी वड़े तैयार हैं।
- इसे धनिये से सजाते हुए सर्व करें।
आगे की स्लाइड्स में जानें खजूर का मिल्कशेक बनाने की विधि।
खजूर का मिल्कशेक बनाने के लिए आपको चाहिए-
दूध, खजूर, काजू, इलायची पाउडर, बर्फ के टुकड़े।
बनाने की विधि-
- डंठल हटाकर खजूर को पतले-पतले और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब खजूर के टुकड़े और थोड़ा सा दूध को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- अब बचे हुए दूध में इलायची पाउडर डालकर फेंट लें और थोड़ी देर बाद बर्फ के टुकड़े डालकर फेंटें।
- आपका शेक तैयार है। इसके ऊपर काजू डालकर सर्व करें।
177.Navratri Spl: व्रत में बनाएं कूटू के आटे की दो स्पेशल रेसिपी, जानें बनाने का तरीका
व्रत में अक्सर ही लोग कूटू के आटे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं की इसकी सिर्फ पूरियां बनाकर ही खाई जाएं, आप चाहें तो कूटू की बॉल्स और कड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि।
कूटू बॉल्स बनाने के लिए सामग्री-
मक्खन, कूटू का आटा, हरी मिर्च, सेंधा नमक, पनीर और घी।
बनाने की विधि-
- सबसे पहले पनीर को मक्खन में मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
- एक अलग कटोरे में कूटू का आटा, मिर्च और नमक को मिल दें।
- जब पनीर और मक्खन अच्छी से मिल जाए तो आटे वाले मिश्रण को इसमें मिलाकर एक-एक चम्मच के बॉल्स बना लें।
- जब सभी बॉल्स बनकर तैयार हो जाए तो इसे तल लें और हरी चटनी के साथ गरमा-गर्म परोसें।
आगे की स्लाइड में जानें कूटू की कढ़ी बनाने की विधि।
कढ़ी बनाने के लिए सामग्री-
कूटू का आटा, कच्चे आलू, दही, सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा, हरी मिर्च और घी।
बनाने की विधि-
- दही में आटा मिलाकर अच्छे से फेंट लें। अब एक पतीले में देसी घी गर्म करके जीरा और हरी मिर्च का तड़का लगाएं।
- अब इसमें दही और आटे का घोल डाल दें और उबलने तक चलाएं।
- जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसमें पकौड़ियां और नमक डाल दें। आपकी कढ़ी तैयार है।
- पकौड़ी बनाने के लिए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें काली मिर्च, सेंधा नमक, कूटू का आटा और पानी मिला लें। अब इस घोल से पकौड़ियां तैयार कर तल लें।
178. Navratri Spl: व्रत में जब चटपटा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये समोसा
नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में कई लोग बिना व्रत रखे भी बाहर का खाना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर इन नौ दिनों में आपका मन कुछ चटपटा खाने का करे तो ये खास समोसा बनाकर आप खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सिंघाड़े का समोसा बनाने के लिए आपको चाहिए-
एक कप सिंघाड़े का आटा, एक चौथाई कप अरारोट, एक कप घी, दो कप पानी, एक चम्मच सेंधा नमक।
भरने के लिए-
एक कप भीगी हुई चिरौंजी, एक छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, एक बड़ चम्मच जीरा, दो छोटे चम्मच धनिया, दो छोटे चम्मच सेंधा नमक, दो बड़े चम्मच घी।
समोसा बनाने की विधि-
- सबसे पहले चिरौंजी को छीलकर मिक्सी में पीस लें और बड़े पैन में घी गर्म करें।
- घी के गर्म होने पर उसमें जीरा और भरावन की सभी सामग्री डालें और फ्राई करें।
- जब ये फ्राई हो जाए तो इसे अलग रख दें और समोसे का आटा गूंदने के लिए एक पैन में पानी, घी और नमक डालकर उबाल लें।
- जब पानी उबलने लगे तो आटे में अरारोट डालें और हल्के हाथों से गूंदें।
- अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेल लें। अब इसे समोसे का आकार देते हुए इसमें फ्राई की हुई सामग्री भरें और बंद कर दें। इसी तरह पूरे आटे से समोसे बना लें।
- कड़ाई में घी गर्म करें और समोसे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
आपके समोसे तैयार हैं, आप इसे दही या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।
179. Navratri Spl: व्रत में खाएं ये खास हलवा, बनाना है बेहद आसान
नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। इस मौके पर कई लोग पूरे नौ दिन तो कुछ केवल पहले और आखिरी दिन उपवास रखते हैं। ऐसे में आपको खान-पान को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कहते हैं मीठा खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। इसलिए अगर आप नवरात्रि के व्रत में मीठा खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि व्रत में आप क्या खा सकते हैं।
आप व्रत में फलों का हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आज हम जानेंगे अनानास और केले का हलवा बनाने की विधि।
अनानास का हलवा बनाने के लिए आपको चाहिए-
दो कटोरी कटे हुए अनानास, दो कटोरी अनानास का रस, दो कटोरी मैदा, दो कटोरी पानी, इलायची पाउडर, केसर, 250 ग्राम चीनी और ड्राई फ्रूट्स।
बनाने की विधि-
- सबसे पहले मैदे में चीनी, पानी और अनानास का रस डालकर घोल बना लें। अब कड़ाई में घोल डालकर हल्की आंच पर पकाएं और हिलाते रहें जिससे की इसमें गुठलियां ना पड़े।
- जब घोल गाढ़ा हो जाए तो इसमें अनानास के टुकड़े डालें और थोड़ा-थोड़ा घी डालकर भुनें। जब मिश्रण से घी निकलने लगे तो इसमें केसर और ड्राइ फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
केले का हलवा
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
केले, 200 ग्राम चीनी, चार इलायची और घी।
बनाने की विधि-
- सबसे पहले चीनी और पानी से चाशनी तैयार कर लें। अब केले को पतले-पतले टुकड़ों में काटकर इसमें चाशनी मिलाएं। साथ ही इसमें थोड़ा-थोड़ा घी डालकर चलाते रहें। इसे तब तक भुनें जब तक कि ये सुनहरे रंग का ना हो जाए और मिश्रण से घी ना निकलने लगे।
- इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें। आपका हलवा तैयार है, इसे खुद भी खाएं और दूसरे लोगों को भी खिलाएं।
180. Navratra Spl: इस नवरात्र बनाएं कूटू के आटे की ये खास रेसिपी और स्पेशल रायता
व्रत के दिनों में लोग कूटू के आटे से बनी पूरी या पकौड़ी को बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन आप कूटू के आटे का चीला बनाकर भी सकते हैं। इसके अलावा अगर आप प्लेन रायते से बोर हो गए हैं तो आप स्पेशल रायता भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि।
सामग्री
- आधा कप कूटू का आटा
- 200 ग्राम अरबी
- नमक, काली मिर्च, हरा धनिया
बनाने की विधि-
- सबसे पहले अरबी को धोकर उबाल लें, अब इसे छीलें और कद्दूकस करके मैश कर लें। अरबी को कूटू के आटे में मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोलते जाइए जिससे गुठलियां ना पड़े। इस घोल को अधिक गाढ़ा और पतला ना करें। जब घोल तैयार हो जाए तो इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब इस घोल में एक छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च और एक चम्मच कतरा हुआ हरा धनिया मिलाएं।
- अब तवा गैस पर रखें और गर्म होने पर एक बड़े चम्मच से घोल को तवे पर गोल-गोल फैलाएं। चीले को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेकिए।
- आपका चीला तैयार है, इसे आप फ्राई आलू या दही के साथ खा सकते हैं।
आगे की स्लाइड में जानें स्पेशल रायता बनाने की विधि।
फलों का स्पेशल रायता
इसके लिए आपको केला, सेब, अंगूर, अनार और खरबूजे की जरूरत पढ़ेगी। या जो फल आप पसंद करते हैं, उसे इसमें डाल सकते हैं।
दो कप दही को सौ ग्राम मलाई और दो से तीन चम्मच चीनी में मिलाकर फैट लें। सभी फल दही में मिलाएं और दो इलायची कूट कर इसमें मिला दें। रायते को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आप व्रत में तो इसे खा ही सकते हैं और कभी मेहमान आ जाएं तो भी प्लेन रायते की जगह इसे परोस सकते हैं।
181. Navratri Spl: व्रत में मीठा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये खास स्मूदी और खीर
व्रत में एक ही तरह के खाने से अगर आप बोर हो जाते हैं तो इस नवरात्र ये स्पेशल स्मूदी और खास खीर ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि।
पहले बात करते हैं मेवे वाली खीर की।
इसके लिए आपको चाहिए-
दूध, साबूदाना, मखाने, काजू, किशमिश, बादाम, चीनी और इलायची।
बनाने की विधि-
- एक बर्तन में साबुदाने को एक कप पानी में उबालें और धीमी आंच पर पारदर्शी होने तक पकाएं।
- एक अलग बर्तन में दूध उबालें और इसमें सारे मेवे डाल दें। अब गैस धीमी कर दें और दूध को गाढ़ा होने दें।
- जब दूध गाढ़ा होने लगे तो उसमें साबूदाना मिला दें और थोड़ी देर इसे चलाते हुए पकाइए।
- अब इसमें चीनी और इलायची मिला दें और तीन से चार मिनट तक पकने के लिए रख दें।
- गैस बंद कर दें, आपकी खीर तैयार है। आप चाहें तो इसे गर्मा-गरम खा लें या ठंडी होने पर इसे खाएं।
आइए जानते हैं खरबूजा और नारियल की स्मूदी बनाने का तरीका।
सामग्री-
खरबूजा, नारियल, नारियल पानी और नींबू का रस।
- सबसे पहले नारियल का दूध बनाएं। इसके लिए नारियल को कद्दूकस करें और इसमें गुनगुना पानी डालकर इसे ब्लेंड कर लें। इस मिक्सचर को छानकर दूध अलग निकाल लें।
- खरबूजे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब ब्लैंडर में ये टुकड़े, दूध, नारियल पानी और नींबू का रस मिलाएं। स्मूथ होने तक इसे ब्लैंड करें।
- अब इसे कांच के गिलास में निकाल लें और आइस क्यूब डालकर सर्व करें।
182. Navratri Spl: इस नवरात्र बनाएं चटपटे फलाहारी बॉल्स
व्रत में फल से लोग अक्सर बोर हो जाते हैं, लेकिन आप इसके बदले चटपटे फलाहारी बॉल्स भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
साथ में जानें लौकी का हलवा बनाने का तरीका।
सामग्री-
चार उबले कच्चे केले, दो बड़े उबले आलू, पनीर, पिसा हुआ साबूदाना, अदरक, पिसी हुई हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, पुदीना पाउडर, हरा धनिया और तेल।
बनाने की विधि-
- पनीर को काटकर इसमें हल्का सा नमक और काली मिर्च मिलाकर रख दें। बाकी बची सामग्री (तेल छोड़कर) को अच्छे से मिला लें और गोले बना लें। एक गोला लें और हथेली पर फैलाएं। इसके बीच में एक टुकड़ा रखें और ठीक से बंद कर दें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसे सुनहरा होने तक तलें। अब इसे प्लेट में रखें और हरी चटनी के साथ सर्व करें। आप इसे रायते का साथ भी खा सकते हैं।
आगे जानें लौकी का हलवा बनाने की विधि।
लौकी का हलवा बनाने के लिए सामग्री-
एक छोटी लौकी, चीनी, दूध, खोया, घी, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स।
बनाने की विधि-
- लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।
- कढ़ाई में घी गर्म करें और लौकी भुनें। इसमें दूध डालकर सूखने तक पकाएं।
- अब चीनी और खोया डालकर आठ से दस मिनट के लिए भुनें।
- इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और गैस बंद कर दें।
- आपका लौकी का हलवा तैयार है।
183. होली पर इस तरह बनाएं भांग वाली ठंडाई
यूं तो होली के मौके पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन दोस्तों के संग पी गई भांग वाली ठंडाई का मजा ही कुछ और है। तो इसलिए आज हम जानेंगे भांग वाली ठंडाई बनाने की रेसिपी जिससे आप आसानी से घर पर ही ये बना सकें।
सामग्री-
एक लीटर पानी
एक कप चीनी
एक कप दूध
आधा चम्मच सौंफ
एक छोटा चम्मच खसखस
एक बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज
साबुत काली मिर्च एक छोटा चम्मच
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
एक चौथाई कप गुलाब की पत्तियां
15 भांग की गोलियां
थोड़े बादाम
बनाने की विधि
एक बर्तन में पानी और चीनी को करीब दो घंटे तक भिगो कर रखें। एक अलग बर्तन में भांग के साथ सारी सूखी सामग्री को दो घंटे के लिए भिगोएं और बाद में इसका पेस्ट बना लें। अब एक मलमल के कपड़े से इसे छानें और जो पानी निकले उसमें दूध तथा चीनी का घोल मिला लें। इसी में इलायची पाउडर मिक्स कर दें। अब इसे दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रखें और पीने के समय ऊपर से कसे हुए बादाम डालकर सर्व करें।
184. आलू के सैंडविच से गए हैं बोर, ट्राई करें ये हेल्दी सैंडविच
इन दिनों बाजार में कई तरह के सैंडविच मिलने लगे हैं। लेकिन कई लोगों को उनका स्वाद अच्छा नहीं लगता और जिन्हें अच्छा लगता है वे ये सोच कर रह जाते हैं कि रोज बाहर का खाने से वे बीमार पड़ सकते हैं। आपकी इसी चिंता को दूर करने के लिए आज हम आपको हेल्दी सैंडविच बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो भूख मिटाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
सामग्री-
- ब्राउन ब्रेड
- सब्जियां: गाजर, शिमला मिर्च, खीरा, टमाटर, प्याज।
- म्योनीज
- नमक
- लाल मिर्च
- सबसे पहले सब्जियों को बारीक-बारीक काट लें। अब इसमें म्योनीज डालें और अच्छे से मिला लें। इसी में स्वादनुसार नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च मिलाएं। आप चाहें तो मिक्सड हर्ब भी डाल सकते हैं। अब इस मिक्सचर को ब्रेड पर अच्छे से फैलाएं। मिक्सचर लगाने में कोई कंजूसी ना करें।
- अब इस पर दूसरी ब्रेड रखकर ढक दें और इसे सेंकने के लिए तवे पर रिफाइंड डालें। अगर टोस्टर हो तो आप उसमें भी इसे सेंक सकते हैं।
- जब दोनों तरफ से सिक जाए तो तवे से उतार लें और गर्मा-गरम परोसें। ये खाने में इतने स्वादिष्ट लगेंगे कि आपको केचअप की याद ही नहीं आएगी। इसे आप बिना सेंके भी खा सकते हैं।
185. हर तरह की कमजोरी दूर करता है एलोवेरा का लड्डू, जानिए बनाने की तरीका
क्या आपने कभी एलोवेरा के लड्डू खाएं हैं, अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे एलोवेरा के लड्डू बनाने का तरीका और उससे होने वाले फायदे के बारे में। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कैसे बनता है एलोवेरा का लड्डू-
एलोवेरा का लड्डू महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये महिलाओं की हर तरह की कमजोरी को दूर करता है। प्रसव के बाद की कमजोरी को दूर करने के लिए इस लड्डू को सुबह शाम दूध के साथ लेने से फायदा होगा।
ये शरीर के हर तरह की सूजन को दूर करता है। साथ ही अगर आप अपने वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो भी इस लड्डू का सेवन करने से आप वजन में फर्क देख सकेंगे।
ये लिवर के लिए टॉनिक का काम भी करता है और आपकी पाचन क्षमता को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही ये आपके खून को साफ करता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
ये लड्डू बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि ये हड्डियों को मजबूत बनाकर रखता है। जोड़ों के दर्द से राहत देने का भी काम भी करता है ये लड्डू।
बनाने का तरीका -
आपको एलोवेरा जेल, आटा, घी, मेवे की जरुरत होगी। सबसे पहले घी में आटे को भून लें। फिर उसमें एलोवेरा जेल और बाकी सामग्री मिला लें। साथ ही इसमें स्वादानुसार चीनी भी मिला लें। अब इसको लड्डू का आकार दें। आपके एलोवेरा के लड्डू तैयार हैं। ये लड्डू जल्दी खराब हो जाते हैं इसलिए जितना इस्तेमाल में आ सके उतने लड्डू ही बनाएं।
186. सर्दियों में इस तरह बनाएं बथुआ की टिक्कियां, खाते ही मुंह का स्वाद बदल जाएगा
सामग्री-
आलू- 250 ग्राम
बथुआ- 100 ग्राम
अदरक- एक छोटी गांठ
अमचूर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
तेल- आवश्यकतानुसार
विधि-
आलुओं को उबाल लें और ठंडा होने पर छीलकर मसल लें। बथुआ, अदरक, प्याज व हरी मिर्च को बारीक काट लें और आलुओं में सभी मसालों के साथ मिला लें। तैयार सामग्री से मध्यम आकार की टिक्कियां बना लें। तवा गरम करके थोड़ा-थोड़ा तेल डालकर कम आंच पर इन टिक्कियों को दोनों ओर से दबा-दबाकर सुनहरी होने तक सेकें। टिक्कियों के पक जाने पर उसे तवे से उतारें और गरमा-गरम टिक्कियों को चटनी के साथ परोसें।
187. हलवे के शौकीन लोग इस सर्दी जरूर खाएं खजूर का हलवा, हर बीमारी से रहेंगे दूर
आपने आज तक कई तरह के हलवे खाए होंगे। कभी गाजर के हलवे का स्वाद लुभाया होगा तो कभी मूंग की दाल के हलवे की मिठास मुंह में घुल गई होगी। लेकिन क्या आपने कभी खजूर से बना हलवा खाया है। अगर नहीं तो घर पर आज ही बनाएं खजूर से बना हलवा। मीठे के शौकीन लोग इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े पहनकर ही नहीं इस हलवे से भी शरीर को गर्म रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह हलवा।
सामग्री
200 ग्राम खजूर
1 कप दूध
1 ½ कप पाउडर वाली चीनी
¼ कप घी
100 ग्राम काजू
¼ टी स्पून इलायची पाउडर
खजूर का हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन ने और उसमे दूध गरम करें। दूध के साथ ही खजूद भी डालें और उबाल आने तक दूध को गरम करें।
इसके बाद देखें कि दूध गाढ़़ा हो रहा हो तो आंच को थोड़ा धीमा कर दें।
इसके बाद एक अलग पैन में थोड़ा घी गरम करें और उसमें काजू फ्राई करें।
जब खजूर का मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी, घी और काजू डालें।
मिक्सचर जब पैन के किनारे से चिकनाई छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची मिक्स करें।
एक बर्तन पर घी लगाएं। मिक्सचर डालकर सेट होने के लिए रख दें।
जब मिक्सचर ठंड हो जाए समझ लें कि आपका हलवा तैयार हो गया है। इसे आप अपनी पसंदीदा शेप में काट कर सर्व कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
खजूर को दूध में डालते वक्त ध्यान रखें कि एक बार दूध में पहले उबाल आ चुका हो। नहीं तो दूध के फटने का डर रहता है।
खजूर का हलवा बनाने के बाद 3 दिन तक आप इसे फ्रिज में रख सकती हैं।
अगर हलवे को कोई शेप देना है तो उसके ठंडे होने तक का इंतजार करें। गर्म हलवे को शेप देने से उसका शेप बिगड़ भी सकता है।
खजूर का हलवा बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें।
188. नए साल पर इस बार बनाएं ये खास चिली टिक्की, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी
सामग्री -
उबले हुए काबुली चने- 1 1/2 कप
हल्की उबली चना दाल- 1/2 कप
कश्मीरी लाल मिर्च बीज के साथ- 3
अदरक- 20 ग्राम
लहसुन की कलियां- 4
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
कटा हुआ धनिया- 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा प्याज- 1/4 कप
हरी मिर्च बारीक कटी- 2 ताजा
ब्रेडक्रंब्स- 1/2 कप
थोड़ा सा सरसों को तेल
नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका-
कश्मीरी लालमिर्च को 1/4 कप पानी में मुलायम होने तक उबालें।इसके बाद पानी छानकर इसे अदरक और लहसुन के साथ पीसकर इसका पेस्ट बना लें। हरे धनिए की डंठलों को उबले काबुली चनों और चने की दाल में डालकर पीस लें।इसके बाद इस मिश्रण में बाकी सारी चीजें भी मिला लें।पेस्ट अगर गीला हो तो इसमें थोड़े से ब्रेड क्रम्ब्स मिला सकते हैं।इसके बाद इस मिश्रण से थोड़े बड़े आकार की टिकिया बनाकर उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स पर रोल कर दें।इस टिकिया को नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर हल्का गोल्डन सेक लें।आपकी टिक्की तैयार है इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
189. क्रिसमस पर शेफ की रेसिपी से बनाएं टेस्टी प्लम केक, स्वाद के साथ त्योहार का मजा भी हो जाएगा दोगुना
होली पर गुझिया तो गणेश चतुर्थी पर मोदक के बिना जैसे ये त्योहार अधूरे से हैं वैसे ही क्रिसमस का त्योहार भी बिना केक के अधूरा है। मोमबत्तियों की रोशनी के बीच टेबल पर सजा ये केक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद होता है। क्रिसमस पर खिलाया जाने वाला केक इस पर्व का मजा और भी दोगुना कर देता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यम्मी प्लम केक।

cake
cake
सामग्री:
आधा कप प्लम स्लाइस
1 कटौरी मैदा
3 अंडे फेटे हुए आधा कटोरी मक्खन
आधा कप चीनी
1 चम्मच लेमन जेस्ट
बेकिंग पाउडर एक चुटकी

विधि:
सबसे पहले ओवन को 325 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। इसके बाद चीनी और बटर को मिक्स करने के बाद किसी दूसरे बर्तन में अंडे और लेमन जेस्ट को फेंट लें। अब बटर वाली कटोरी में मैदा और एक चुटकी बेकिंग पाउडर मिला लें। इसके बाद एक पैन में बर्टर को अच्छे से लगा लें और उसमें मैदा और बेकिंग का मिश्रण डालकर फैला दें। इसके बाद ऊपर से बटर वाला प्लम स्लाइट्स सजाएं और ठंडा होने पर नट्स के साथ सर्व करें।
190. मूंग का हलवा भी हो जाएगा फेल, बस एक बार ट्राई कीजिए शिमला मिर्च का हलवा, रेसिपी भी जान लें
आपने आज तक कई तरह के हलवे खाए होंगे। हलवे का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के जहन में गाजर, सूजी, आटा, मूंग दाल या फिर बेसन से बने हलवे का ख्याल आने लगता है।लेकिन इन सब चीजों के हलवे से दूर रांची के लोग एक खास तरह के हलवे को खाना बेहद पसंद करते हैं।इस हलवे का नाम है शिमला मिर्च का हलवा।यह बात सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन यहां के लोग शिमला मिर्च का हलवा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।तो चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी हलवा।
सामग्री
1 शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच घी
2 कप दूध
4-5 इलाइची
8-10 किशमिश
6-7 बादाम
3-4 अखरोट
11/2 बड़ा चम्मच चीनी
विधि
सबसे पहले शिमला मिर्च के बीज निकालकर उसे बारीक काट लें।
अब इसे अच्छी पानी से 6-7 बार वॉश कर लें।
शिमला मिर्च की कड़वाहट मिटाने के लिए आप जितनी बारे उसे पानी में वॉश करेंगी उतनी बार उसे अच्छे से निचोड़ें। ऐसा करने से उसकी सारी कड़वाहट निकल जाएगी।
इसके बाद एक पैन को गरम करके उसमें घी डालकर पिसी हुई इलाइची और किशमिश डालें।
इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाने के बाद इसमें चीनी डालकर 2 मिनट तक उसे पकाएं।
थोड़ी देर बाद इसमें दूध डालकर हलवे को तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।
इसके बाद हलवे में इलाइची पाउडर डालें और धीमी आंच पर हलवे को पकाएं।
आखिर में हलवे में ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
191. Happy New Year 2019: न्यू ईयर पार्टी का मजा दोगुना कर देंगे घर पर बने ये चटपटे पनीर कॉर्न रोल्स
सामग्री
100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
1/2 कप कॉर्न\मकई के दाने
8 ब्रेड के स्लाइसेस
2 बारीक कटी हुई प्याज
1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
3 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचअप
तलने के लिए तेल
स्वादानुसार नमक
एक पैन
एक कड़ाही
पनीर कॉर्न रोल्स की विधि
-सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में 1-2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें।
-तेल गर्म होते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
-इसके बाद पैन में कॉर्न, पनीर, केचअप और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-तैयार मसाले को आंच से उतार करके ठंडा कर लें।
-एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर, थोड़ा-सा नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
-कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच में रखें।
-ब्रेड स्लाइस के चारों किनारों को काटकर बेल लें।
-ब्रेड की इस बेली हुई स्लाइस के बीच 1-2 तैयार मसाला रखें. रोल करते हुए बेल लें।
-इस रोल के पहले कॉर्न फ्लोर वाले घोल में डुबोएं फिर तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें।
-इसी तरह बाकी रोल बना लें।
192. मार्बल केक रेसिपी से अपनी न्यू ईयर पार्टी को बनाएं खास
नए साल के मौके पर अगर आप घर में सबको स्पेशल फील कराने की सोच रही हैं, तो क्यों न उन्हें केक बनाकर सरप्राइज दिया जाए। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को केक बहुत पसंद होता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, घर पर ही फाइव स्टार होटेल में मिलने वाला मार्बल केक कैसे बनाया जा सकता है। इस रेसिपी से आप अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को बेहद खास बना सकते हैं...
सामग्रीः
चीनी पाउडर- 200 ग्राम, आटा- 250 ग्राम
नमक- 1/4 टेबलस्पून, वनीला एसेंस- 2 बूंदें
अंडे- 5, मक्खन- 200 ग्राम, दूध- 5 टेबलस्पून
बेकिंग पाउडर- 2 टेबलस्पून, कोको पाउडर- 50 ग्राम
मार्बल केक बनाने की विधिः
-मार्बल केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में चीनी और मक्खन को अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें अंडा डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
-अब एक दूसरा कटोरा लें जिसमें नमक, बेकिंग पाउडर और आटे को मिलाएं। इसके बाद अंडे का बना मिश्रण और वनीला एसेंस इसमें मिलाएं और आटे की तरह इसका ढोह बनाकर तैयार कर लें।
-अब तैयार हुए मिश्रण को दो भागों में बांटे। पहले हिस्से को प्लेन रहने दें और दूसरे मिक्चर में कोको पाउडर मिलाएं।
-अब बेकिंग ट्रे लें और उस पर बटर पेपर को रखकर थोड़ा-सा तेल और आटा डालें। अब सादा आटे वाला मिश्रण फैलाकर उस पर कोको आटे का मिश्रण फैलाएं। अब एक टूथपिक लें और उससे इसे ज्योमैट्रिकल पैटर्न दें।
-इसके बाद बेकिंग ट्रे को ओवन में 180C पर प्रीहीट करके केक को 60 मिनट तक बेक करें। बेक करने के बाद इस केक को आधे घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसे क्रीम और फलों से सजाएं। आपका मार्बल केक बनकर तैयार है।
193. आलू गोभी नहीं, इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाएं टेस्टी रबड़ी पराठा
यूं तो आपने आज तक कई तरह के पराठे खाए होंगे पर क्या कभी रबड़ी पराठे का स्वाद चखा है आपने, अगर नहीं तो यहां देखिए कैसे बनाया जाता है ये टेस्टी रबड़ी पराठा।
सामग्री
500 ग्राम गेहूं का आटा
एक लीटर दूध
500 ग्राम चीनी
आधा छोटा चम्मच इलायची का पाउडर
10 बादाम (बारीक कटे हुए)
5 से 7 केसर के धागे
10 पिस्ता (बारीक कटे हुए)
10 काजू (बारीक कटे हुए)
एक छोटा कटोरी नारियल बूरा
आधा लीटर घी
पानी
विधि-
- सबसे पहले धीमी आंच पर एक कड़ाही में दूध डालकर उबलने के लिए रख दें।
- जब दूध में उबाल आने लगे तो कड़छी से चलाते हुए दूध के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं।
- जब दूध की मात्रा 1/3 रह जाए, तब इसमें चीनी डाल दें।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, बादाम , पिस्ता, काजू और केसर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- जब दूध में मलाई की गुठलियां पड़ जाएं तो आंच बंद कर दें।
- तैयार रबड़ी को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें।
अब एक दूसरी कड़ाही में घी डालकर गरम होने के लिए रखें।
- जब तक घी गरम हो रहा है तब तक आटा गूंद लीजिए।
- फ्रिज से रबड़ी निकाल लें।
- अब आटे की लोई लेकर एक रोटी बेल लें फिर दूसरी लोई से रोटी बेल लें।
- अब पहली रोटी पर 2-3 चम्मच रबड़ी डालकर फैलाएं फिर इस पर दूसरी रोटी रखें और किनारों को मोड़ते हुए पराठा पैक कर लें। आप चाहें तो गुझिया कटर से भी पराठे के किनारों को काट सकते हैं। ध्यान रखें कि रबड़ी पतली नहीं होना चाहिए।
- तैयार पराठे को तेल में डालकर तल लें।
- जब तक पराठा सिंक रहा है तब तक दूसरा पराठा तैयार कर लें।
- पराठे को पलटकर दूसरी तरफ तल लें।
- तैयार पराठे को प्लेट पर निकालें और बीच से काटकर सर्व करें व खुद भी खाएं।
194. सर्दियों में खाएं लहसुन-अलसी की चटनी, बीमारियों से रहेंगे दूर
सामग्री
1/2 कप लहसुन की कलियां
3/4 कप तिल
2 टेबलस्पून अलसी
8-10 सूखी लाल मिर्च
1 टेबलस्पून नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
1/2 टीस्पून सरसों का तेल
पैन
मिक्सर ग्राइंडर
विधि
- लहसुन की कलियां छीलकर अलग रख लें। इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन गर्म करके उसमें सबसे पहले अलसी डालकर 4-5 मिनट तक भून लें। भूनने के बाद अलसी को एक प्लेट में अलग निकाल कर रख लें। अब पैन में तिल भूनें। इसके बाद मिर्च की डंठल तोड़ कर 30 सेकेंड तक भून कर आंच बंद कर दें। मिक्सर जार में अलसी, तिल , लहसुन, नमक, तेल और मिर्च डालकर दरदरा पीस लें.। आपकी अलसी-लहसुन की चटनी बनकर तैयार हो गई है। इस चटनी को आप दो हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
195. इस संडे घर पर बनाएं अंडे की ये शाही रेसिपी
सामग्री
अंडे- 8 (उबले हुए)
लहसुन 5 (कली)
प्याज-1 (टुकड़ों में कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2-3 (स्वादानुसार)
अदरक- 1 इंच (टुकड़ों में कटा हुआ)
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
फ्रेश क्रीम- 1 चम्मच
दही- 2 चम्मच
चाट मसाला- 1 चम्मच (स्वादानुसार)
गरम मसाला- 1 चम्मच या थोड़ा कम
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
तेल 1 चम्मच
पानी- 1 कप
शाही एग करी बनाने की विधि
घर पर शाही अंडे की करी बनाने के लिए आप सबसे पहले अंडे को पानी में उबलने के लिए रख दें अब आप इस बीच इसके तड़के की तैयारी करें।
लंबे कटे प्याज को आप सिलबट्टे या इमाम दस्ते पर पीस लें। प्याज को सिलबट्टे पर पीसने से प्याज का स्वाद सब्जी में अलग से आता है।
अब इस तरह से आप हरी मिर्ची, अदरक और लहसुन को भी सिलबट्टे में पीस लें। आप चाहें तो सभी को एक साथ भी पीस सकती हैं।
अब आप एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें और उसे गर्म करें जब पैन में तेल गर्म हो जाए तब आप इसमें पीसा हुआ प्याज डालें।
जब प्याज थोड़ा भूनने लगे तब आप इसमें बाकी मिर्ची, अदरक और लहसुन का पेस्ट भी मिलाकर सबको एक साथ भूनें।
जब मिश्रण से खूशबू आने लगे तो आप इसमें दही डाले। दही के साथ तड़के को और अच्छे से भूनें।
थोड़ी देर तक आप जब इसे ऐसे ही भुनती रहेंगी तब इसमें से धीरे-धीरे तेल अलग होने लगेगा।
अब आप इसमें क्रीम डालें और फिर इसे 4-5 मिनट के लिए और भूनें।
इसमें जब खूशबू आने लगे तब आप इसमें गर्म मसाला, कसूरी मेथी, लाल मिर्ची पाउडर और नमक डालकर इसे भूनें।
अब ये मिश्रण जब अच्छे से भुन जाए और मिश्रण से तेल अलग होने लगे तो आप इसमें पानी मिला दें।
पानी डालने के बाद आप इसे 10 मिनट तक हल्की आंच पर अच्छे से पकने दें।
आपने पहले से जो अंडे उबाल कर रखें हैं उन्हे छील लें। अब करी के अंदर अंडे आप दो तरह से डाल सकती हैं एक बीच में सा आधा- आधा काटकर और दूसरा चाकू से अंडे में हल्के हल्के छेड करके इससे करी की ग्रेवी अंडे के अंदर तक अच्छे से मिक्स हो जाएगी। और जब आप इसे खाएंगी तो इसकी हर बाइट में आपको स्वाद मिलेगा।
अंडे डालने के बाद आप 1-2 मिनट तक हल्की आंच पर ही इसे ग्रेवी के साथ पकाएं
आपके शाही अंडे की सब्जी तैयार है। इसमें आप ऊपर से हल्का चाट मसाला छिड़ककर और धनिया पत्ता डालकर इसे सर्व करें।
196. सेहत और स्वाद का खजाना है भुट्टे का चिला, सर्दियों में जरूर ट्राई करें
सामग्री-
भुट्टे- दो
बेसन- एक बड़ा चम्मच
हरी मिर्च- दो
लहसुन- दो कली
लौंग- दो
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
अजवाइन पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार
विधि-
भुट्टे को छीलकर उसके दाने निकाल लें। अब इन दानों को मिक्सी में पीस लें। जरूरत पड़े, तो थोड़े पानी का उपयोग भी कर सकती हैं। अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें। इसमें बेसन, सभी मसाले, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काटकर मिलाएं। जरूरत के अनुसार पानी डालकर भुट्टे के चिले के घोल को तैयार करें। अब तवे पर तेल डालकर उसे थोड़ा गर्म होने दें। अब उसमें चिले का घोल डालें और गोल आकार में फैलाएं। अब इसे मध्यम आंच पर भूरा होने तक दोनों तरफ से पकाएं। अब इस पर घी लगाकर सॉस या चटनी के साथ परोसें।

197. 15 मिनट में बनाएं आलू और बाजरे के पकौड़े, ये रहा तरीका
सामग्री-
मध्यम आकार के आलू- चार
बाजरे का आटा- डेढ़ कटोरी
हरी मिर्च - आधा छोटा चम्मच
हरा धनिया- आधा छोटा चम्मच
अदरक बारीक कटा- आधा छोटा चम्मच
तेल- आवश्यकतानुसार
नमक- स्वादानुसार
विधि-
बाजरे के आटे का गाढ़ा घोल बनाएं। अब आलुओं को छीलकर मध्यम आकार में काट लें। बाजरे के घोल में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाएं। कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर पकौड़े तलकर चटनी के साथ खाएं।
198. कम समय में ऐसे बनाएं ये प्रोटीन वाली सब्जी, सेहत के लिए होगी फायदेमंद
कम समय में अगर आप कुछ झटपट बनाना चाहते हैं तो आलू और सोयाबिन की सब्जी से बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता । आलू और सोयाबिन की सब्जी बनाने से पहले आलू और सोयाबिन को उबाल लें ।
रेसिपी-
दो कप सोयाबिन
4 बड़े साइज के आलू
दो प्याज बारीक कटे हुए
दो चम्मच अदरक और लहसुन पेस्ट
एक हरी मिर्च
नमक स्वादनुसार
चार बड़ा चम्मच तेल
दो टमाटर बारीक कटे हुए
एक बड़ा चम्मच धनियापत्ता
आधा छोटा चम्मच जीरा
एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच गर्म मसाला पाउडर
विधी-
सबसे पहले पानी को एक बॉल में गुनगुना कर लें , फिर इसमें सोयाबिन डालकर 8 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। दूसरी तरफ एक बर्तन में आलू उबाल लें।
आलू उबलने के बाद छीलकर 5-6 टुकड़ों में काट लें । इसके बाद मीडियम आंच पर तेल गर्म करें और जीरा डालकर भूने लें। फिर लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। प्याज को डालकर भूरा होने तक भूने उसके बाद उसमें टमाटर और धनिया डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें ।
कुछ समय बाद नमक डालें और कुछ देर तक भूनें, जब मसालें अच्छे से भून जाएं तो उसमें आलू और सोयाबिन डालकर भूनें थोड़ी देर बाद उसमें तीन कप पानी डालकर करीब 7-8 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद आंच बंदकर सब्जी में गर्म मसाला और धनिया पत्ति मिलाएं।
अब आपकी सब्जी तैयार है गर्मा-गर्म सब्जी के साथ चावल और रोटी खा सकते हैं और दूसरों को भी खिलाएं।
199. ये है राजस्थानी कढ़ी बनाने का सबसे आसान तरीका, रेसिपी भी जान लें
राजस्थान के मशहूर डिश में मरवाड़ी कढ़ी का नाम भी शुमार है। इस कढ़ी को आप भी बहुत आसानी से घर पर बना सकते हैं। कम समय में यह कढ़ी बेहद ही स्वादिष्ट बनता है। इसे आप उबले चावल और रोटी के साथ खा सकते हैं। अगर आप अपने घर पर कोई छोटी पार्टी रखते हैं या फिर किसी को डिनर या लॉच पर बुलाते हैं तो आप इसे बना सकते हैं।
समाग्री
1/2 कप गढ़ा दही
1/4 टीस्पून सरसों
2 या 3 लाल मिर्च
नमक स्वादनुसार
एक चुटकी हींग
1 तेजपत्ता
1/2 लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच घी या रिफाइन
1 कप पानी
3/4 टेबलस्पून बेसन
कड़ाही
विधी
एक कटोरे में पानी,दही और बेसन को मिलाकर फेट लें । लगातार फेटते रहे जब तक वह पूरी तरह से धूल ना जाएं और उसमें एक भी गुठलियां ना बचें। जब घोल अच्छे से तैयार हो जाएं तो उसमें नमक और हल्दी मिला लें और छलनी से छान लें।
अब इस घोल को मीडियम आंच पर रख कर पकाते रहे, जब तक वह अच्छे से उबल ना आ जाएं। उबलने के कुछ देर बाद आंच से उतार कर रख दें।
अब कड़ाही को गैस पर रखें और घी डालकर गर्म करें, घी गर्म होने पर उसमें तेजपत्ता, सरसों तेल और लालमिर्च पाउडर डालकर तड़का लगाएं फिर उसमें दही और बेसन के घोल को मिलाकर अच्छी तरह मिला लें, अब कढ़ी को एक मिनट तक पकाएं फिर गैस बंद कर दें। अब आपकी कढ़ी तैयार है। गर्मा-गर्म चावल के साथ इसे सर्व कर सकते हैं।
200. विंटर स्पेशल: सर्दियों में स्वाद ही नहीं सेहत भी बनाए रखता है गुड़ का पराठा
सुबह नाश्ते में अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन हैं तो इस बार आलू या गोभी नहीं गुड़ का पराठा ट्राई करें। ये पराठा ना सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि सेहत का भी खजाना है। मीठा पसंद करने वालों को गुड़ का पराठा बहुत अच्छा लगता है। खास बात तो यह है कि गुड़ का पराठा बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है गुड़ का पराठा।
सामग्री
आटा 500 ग्राम
पानी जरूरत के अनुसार
एक कप गुड़, कद्दूकस कर लें
2 छोटे चम्मच सफेंद तिल
2 बड़े चम्मच काजू (बरीक पीसा हुआ)
2 बड़े चम्मच बादाम (बरीक पीसा हुआ)
2 बड़े चम्मच पिस्ता (बरीक पीसा हुआ)
2 बड़े चम्मच किशमिश, बारीक काट लें
घी जरूरत के अनुसार
विधि
- गुड़ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को गूंथकर अलग रख दें।
- भरावन बनाने के लिए एक कटोरे में गुड़, तिल, काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- आटे से 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें।
- एक लोई लेकर हल्का मोटा बेल लें। इसके बीच में 2 बड़ा चम्मच भरावन रखकर अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथों से बेल लें। बेलने के लिए थोड़ा आटा यानी पलेथन लगा लें।
- मीडियम आंच पर तवा रखकर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें बेला हुआ पराठा रखकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।
- इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठा बना लें।
- तैयार पराठों को गर्मागर्म सर्व करें।
201. रात के बच गए हैं चावल तो बनाएं हेल्दी पकोड़े, स्वाद ही नहीं सेहत का भी है खजाना
चावल तो हम सभी के घर में रोजाना ही बनाये जाते हैं, पर क्या आपने चावल के पकोड़े बनाकर खाए हैं।अगर नहीं तो झटपट रेसिपी नोट कर लें।ये पकोड़े खाने में इतने टेस्टी हैं कि आपकी हर पार्टी में घर आए मेहमानों की पहली पसंद बन जाएंगे।
सामग्री-
एक कप उबले हुए चावल
एक कप बारीक कटी हुई सब्जियां(गाजर, बींस, शिमला मिर्च, हरा प्याज)
एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
एक छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
दो बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
तीन बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
दो बड़े चम्मच सफेद तिल
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
विधि--
एक कढ़ाई में तेल डालकर लहसुन और हरी मिर्च भून लें। इसके बाद हरी कटी हुई सब्जियां डालकर कुछ देर तक पकाएं। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालकर दो- तीन मिनट तक पकने दें। थोड़ी देर बाद गैस बंद करके सब्जियों को ठंडा होने दें।
इस पकी हुई सब्जी में चावल, कॉर्न प्लोर, हरी धनिया मिलाकर अच्छे से मसल लें। इसके बाद इस मिश्रण के नींबू के आकार के गोले बना लें। इन गोलों को फ्रिज में 15-20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद फ्रिज से निकाल कर इन गोलों को तिल से लपेटकर रख लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके मध्यम आंच पर गोलों को सुनहरा होने तक तल लें। इन पकोड़ों को हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ परोसे।
202. चटपटी मसाला ब्रेड चाट बनाने का इससे आसान तरीका नहीं मिलेगा
सामग्री-
8-10 ब्रेड स्लाइस के टुकड़े
3 टमाटर पिसे हुए
2 प्याज बड़े टुकड़ो में कटे हुए
2-3 हरी मिर्च
1-2 लहसुन की कली
1 टीस्पून अदरक कटा हुआ
1 टीस्पून हरी धनिया बारीक कटी हुई
1/4 टीस्पून जीरा
1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून तेल
नमक स्वादानुसार
1 कप पानी
गार्निशिंग के लिए
अनार के कुछ दाने
विधि -
प्याज, धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को एकसाथ बारीक पीस लें।अब एक पैन में तेल गर्म करके जीरा डालें। चटकने लगे तब प्याज-धनिया का पेस्ट डालकर भूनें। टमाटर पेस्ट डालें और अच्छी तरह भून लें।धनिया, हल्दी, पानी और नमक डाल दें। अब इसमें ब्रेड के टुकड़े डालें।ब्रेड जब पूरा पानी सोख लें तो उसे एक प्लेट पर निकाल लें। ऊपर से अनार के दाने और बारीक सेंव डालकर गरमागरम सर्व करें।
203. मकर संक्रांति 2019: अपनों को दें तिल और गुड़ की गर्मी, इस टेस्टी लड्डू रेसिपी के साथ
मकर संक्रान्ति के दिन तिल और गुड़ के लड्डू खाने का विशेष महत्व है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई गुणों से भी भरपूर होते हैं। तिल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, अमीनो एसिड, ऑक्जेलिक एसिड, विटामिन बी, सी और ई होता है। वहीं गुड़ में सुक्रोज, ग्लूकोज और खनिज तरल पाए जाते हैं। दोनों के कॉम्बिनेशन से जब ये लड्डू बनकर तैयार होते हैं तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं। आइए इसमकर संक्रान्ति इस खास टेस्टी तिल के लड्डू की रेसिपी के साथ अपनों का मुंह मीठा करवाएं।
साम्रगी-
तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
विधि-
-तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद कढ़ाई गरम करके तिल कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें। तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लें।
-इसके बाद दूसरी कढ़ाई में मावा हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-इसके बाद मावा, पिसे हुए तिल, बूरा, इलाइची पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह
मिला लें। आपका लड्डू का मिश्रण बनकर तैयार हो चुका है।
तिल के लड्डू खाने के फायदे
-गर्म तासीर की वजह से इन लड्डू को खाने से सर्दी में भी शरीर में गर्मी बनी रहती है।
-जिन लोगों को कब्ज की परेशानी होती है उनके लिए भी ये फायदेमंद होते हैं।
-अस्थमा के मरीजों को लिए भी ये बेहद कारगर होते हैं। उन्हें इन लड्डुओं का सेवन दूध के साथ करना चाहिए।
-कमजोरी को दूर कर शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।
-इनमें आइरन होता है जो जोड़ों को मजबूत बनाता है।
-इस मिश्रण से लड्डू की शेप के लड्डू बना लीजिए। इन लडुडुओं को 10-12 तक रख कर खाया जा सकता है।
204. इस संडे घर पर बनाएं पालक कबाब, सेहत के साथ स्वाद का भी वादा
सामग्री
पालक के पत्ते 250 ग्राम
चना दाल आधा कप
लौंग 2
दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा
4-5 काली मिर्च के दाने
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
आधा कप ब्रेड का चूरा
नमक स्वादानुसार
तेल कबाब फ्राई करने के लिए
कबाब भरने के लिए सामग्री
कद्दूकस किया पनीर 100 ग्राम
किशमिश 1 बड़ा चम्मच
काजू 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले चने की दाल को पानी में आधे घंटे के लिए भीगो कर रख दें। पालक के पत्तों को साफ करके अच्छे से धोकर बारीक काट लें। इसके बाद कुकर में दाल, एक कप पानी, लौंग, दालचीनी, कालीमिर्च और नमक डालकर पकाएं। कुकर की एक सीटी के बाद गैस धीमी करके पालक को 5-6 मिनट तक पकाएं। कुकर ठंडा होने के बाद दाल छानकर पालक के साथ उसे हैंड ब्लेंडर से पीस लें। अब इस मिश्रण में चावल का आटा भी मिला लें।
इसके बाद पनीर को कद्दूकस करके उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, किशमिश और काजू मिला दें। पालक का मिश्रण लेकर उसे टिक्की का आकार दें। उसके बीच में पनीर वाला मिश्रण भर दें। एक प्लेट में ब्रेड का चूरा फैला लें। अब सारी टिक्कियों को इस चूरे से लपेटकर रख लें। गर्म तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर सुनहरा होने तक सेक लें। आपकी गरमा-गरम टिक्कियां बनकर तैयार हैं। इन्हें हरी चटनी और कटे हुए प्याज के साथ सर्व करें।
205. वेजिटेबल नूडल्स सूप बनाने का आसान तरीका
नूडल्स को कई तरह से बनाया जाता है, हर किसी का अपना अलग तरीका होता है बनाने का लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं, वेजिटेबल नूडल्स सूप बनाने के बारे में वैसे भी सर्दियों में लोग सूप पीना ज्यादा पसंद करते हैं, ऐसे में ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी तो आइए शुरू करते है वेजिटेबल नूडल्स सूप बनाना
नूडल्स सूप बूनाने की विधी
वेजिटेबल सूप के लिए 2 टमाटर
गाजर 1
शिमला 1
हरा मटर आधा कटोरी
एक पैकेट नूडल्स
मक्खन -2
हरी मिर्च -2
अदरक -1
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च -आधा चम्मच
सफेद मिर्च - आधा छोटी चम्मच
नींबू- आधा चम्मच रस
हरी धनिया-एक पलेट कटी हुई
वेजिटेबल सुप बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें। टमाटर शिमला मिर्च को बारीक काट लीजिए। फ्राई पेन में मक्खन डालकर गर्म करने के लिए रखें। जब मक्खन गर्म हो जाए तो उसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से भूने इसके बाद टमाटर डालकर कुछ देर तक भून लीजिए। फिर इसमें बाकी कटी हुई सब्जियों को डालकर भून लीजिए। भूने के बाद अगर आप सूप को गाढ़ा रखना चाहती हैं तो पानी कम डाले और अगर पतला रखना चाहती है तो पानी ज्यादा डाले दीजिए। फिर उसमें नूडल्स डाल दीजिए। 4-5 मिनट तक पकाते रहिए। अब गैस बंद करके उसमें नींबू का रस डाल दीजिए। अब आपका वेजिटेबल नूडल्स सूप बनकर तैयार है। बाउल में निकालिए और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
206. जानें लिट्टी चोखा बनाने का आसान तरीका
बिहार का लिट्टी चोखा देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। अब आप ये सोच रहे होगें कि इसे खाने के लिए बिहार जाना पड़ेगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लिट्टी चोखा को आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो आइए जानते है फटाफट लिट्टी बनाने का तरीका....
लिट्टी के आटे की सामग्री
गेहूं का आटा-400 ग्राम
अजवायन-1 चम्मच
घी या तेल-4-5 चम्मच
खाने का सोडा-1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
पिठ्ठी बनाने के लिए
सत्तू-200 ग्राम
अदरक का एक टुकड़ा
हरी मिर्च-2 से चार
हरा धनिया- थोड़ा सा कटा हुआ
जीरा- एक चम्मच
सरसों का तेल 2 चम्मच
आचार का मसाला- एक चम्मच
नींबू का रस एक चम्मच
काला नमक- स्वादनुसार
नमक स्वादानुसार
चोखा बनाने की समाग्री
एक बैंगन पका हुआ
एक छोटा टमाटर
हरी मिर्च -2-4
अदरक एक छोटा टुकड़ा कद्दुकस किया हुआ
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
सरसों का तेल
लिट्टी का आटा
एक बड़ा बाउल लें उसमें आटा डालें फिर उसमें सभी समाग्री जैसे अजवाइन, नमक, घी डालकर अच्छे से मिला लें। फिर उसे गर्म पानी से डालकर अच्छे से उसे गुथ लें। जब आटा गुथ जाए तो उसे ढककर रख दीजिए।
लिट्टी की पिट्टी बनाने का तरीका
अदरक, हरी मिर्च, धनिया, लहसुन को अच्छे से धोकर छोटे आकार में काट लें। अब आप एक बर्तन लें उसमें सत्तू डालें फिर उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया, लहसुन नींबू का रस, आचार का मसाला काला नमक और जीरा सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिला लें। अब जो पहले से आटा गूंथकर रखा हुआ है इसे गोल-गोल आकार में बना लें और उसे कटोरे के आकार का शेप दें अब उसमें पिट्टी डाल दें। कड़ाही में तेल गर्म करें और गर्मा गर्म लिट्टी बना लें। अगर आप चाहे तो मार्केट से तंदूर लाकर भी लिट्टी को सेक सकती हैं। इसमें आप कोयले की जगह गोबर के उपले भी इस्तेमाल कर सकती हैं। उपले पर बनी लिट्टी को आप घी में डूबोकर खा सकती हैं।
207. same link 206
208. चावल और मूली से बनी ये कचौड़ी है बेहद खास
शाम को घर पर पार्टी हो या फिर दोस्तों को घर बुलाकर कुछ अच्छा खिलाने का मन, दोनों ही सूरतों में चावल और मूली से बनी ये खस्ता कचौड़ी आपके परेशानी दूर कर देगी। खास बात ये कि आप इनका सेवन सफर के दौरान कई दिनों तक कर सकते हैं। ये बिल्कुल खराब नहीं होंगी। आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाई जाती है गरमा-गरम कचौड़ी।
सामग्री-
कद्दूकस की हुई मूली- आधा किलो
आजवाइन- एक छोटा टीस्पून
कलौंजी -आधा टीस्पून
हरी मिर्च-बारीक कटी हुई
चावल का आटा-तीन सौ ग्राम
हरा धनिया- दो चम्मच
विधि-
सबसे पहले कढ़ाई में आधा कप पानी डालकर इसमें मूली उबाल लें।जब मूली अच्छे से पक जाए तो गैस को मीडियम आंच पर रखकर आधा छोटा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दें। कढ़ाई को ढककर मूली को पांच मिनट तक उबलने दें। इसके बाद इसमें अजवाइन, कलौंजी, हरी मिर्च और अदरक डाल दें।अब इस चावल के आटे को धीरे-धीरे उबली हुई मूली में मिला लें। अब इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स करके गैस बंद कर लें।
अब इस मिक्सचर को एक बड़े बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें।अब अपने हाथों पर तेल लगाकर इसका डो तैयार कर लें। इसके बाद जल्दी इस आटे की कचौडियां बेल लें।अब आटे की बड़ी-बड़ी लोई तोड़कर बेलन को चिकना करके इसे मोटी रोटी की तरह बेल लें। एक गिलास की मदद से रोटी को कचौड़ी की शेप में काट लें। अब गरम तेल में कचौड़ियों को तल लें।इन कचौड़ियों को रायते, दही या चटनी के साथ सर्व करें।
209. खुद घर बैठे बनाए वजन कम करने वाला गाजर का हलवा, जायका भी होगा लाजवाब
गाजर का हलवा खाना हर किसी को पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में तो यह अमूमन हर घर में बनाया भी जाता है। लेकिन, बहुत सारे लोग अपने वजन के बढ़ने के डर से इसे चाहकर भी खाने से बचते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको गाजर का हलवा बनाने की सरल विधि बता रहें हैं, जो लाजवाब टेस्ट के साथ-साथ आपके वजन को बढ़ाने की बजाये कम करने में मदद करता है।
गाजर के हलवे बनाने के लिए सामग्री: 1 किलो गाजर, 1-2 चम्मच घी, 2 कप लो फैट दूध, इलायची पाउडर, गुड़, पिस्ता या दूसरे सूखे मेवे
गाजर का हलवा बनाने का तरीका: सबसे पहले एक पैन को हल्का गरम करें और इसमें घी डालकर पिघलाएं। अब इसमें गाजर डालकर करीब 8-10 मिनट के लिए भूनें। गाजर को तब तक पकाएं, जब तक कि यह घी में घुल न जाएं।
गाजर के पक जाने के बाद उसमें इलायची पाउडर, गुड़ और दूध डालें। सभी को अच्छी तरह मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर पकाएं और कड़छी चलाते रहें। जब हलवा बनकर तैयार हो जाए तो आंच बंद कर दें। अब इसे मेवों से सजाकर गरमा-गरमा सर्व करें।
टिप: गाजर का हलवा बनाते वक्त एक बात का खास ख्याल रखें। हलवे के लिए डार्क नारंगी कलर की गाजर खरीदें।
210. घर पर ऐसे बनाएं कसूरी मेथी का पाउडर ,स्वाद ऐसा कि कभी नहीं खरीदेंगे बाजार के महंगे पैकेट
अगर आप भी मेथी खाने के शौकीन हैं और बारहों महीने मेथी का स्वाद जुबान पर बनाए रखना चाहते हैं तो अब ये काम मुश्किल नहीं है। अब आप जब चाहे मेथी को खाने की थाली मे परोस सकते हैं।सुनकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि भला ऐसे कैसे?तो आपको बता दें कसूरी मेथी का पाउडर घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी मौसम में कर सकती हैं।
कसूरी मेथी का पाउडर दो तरीके से बनाया जा सकता है।इसके लिए सबसे पहले 200 ग्राम मेथी की पत्तियों के डंठल निकाल कर रख लें। इसके अलावा आप एक कागज या फिर सूती कपड़े पर मेथी की पत्तियों को फैला कर रख लें।
इन पत्तियों को दो से तीन दिन तक तेज धूप में सूखने के लिए रख दें।जब यह सूख जाए तो इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। मेथी को सूखाने के लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए आपको मेथी की पत्तियों को पांच मिनट के लिए माइक्रोवेव करना है।इस बीच मेथी को बीच में चम्मच से चलाएं और दो मिनट के लिए दोबारा माइक्रोवेव ऑन कर दें।
इसके बाद माइक्रोवेव को बंद कर दें और मेथी को दस मिनट तक अंदर ही रहने दें।थोड़ी देर बाद आप पाएंगे कि मेथी की पत्तियां बिल्कुल सूख चुकी हैं। आप इन्हें हाथों से मसलकर इसका पाउडर बनाकर किसी टाइट कंटेनर में रख लें।
211. ऐसे बनाएं दही के कबाब, स्वाद ऐसा कि कभी नहीं भूलेंगे
मेहमानों के नाश्ते के लिए कुछ नया बनाने का मन है तो आप दही के कबाब भी बना सकते हैं। इन्हें आप दही रोल्स या दही के शोले के नाम से भी जानते होंगे। ठंड के मौसम में एक हाथ में चाय हो और दूसरे में दही के कबाब तो बस क्या बात हो। बाहर से क्रिस्पी दिखने वाले ये वैज कबाब मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। आइए जानते हैं दही के कबाब बनाने की आसान रेसिपी...
दही के कबाब बनाने के लिए सामग्री
-दही -नमक
-2 टेबल स्पून काली मिर्च -2 टेबल स्पून साबूत धनिया
-1 कप बेसन, 1 कप कटा हुआ प्याज
-1 टी स्पून अदरक
-2 टेबल स्पून चिली फ्लेक्स -3 हरी मिर्च
-2 टेबल स्पून हरा धनिया -1 कप कद्दूकस पनीर
-भुना हुआ बेसन -1/2 कप कॉर्न फ्लोर
-7-8 किशमिश -7-8 काजू
दही कबाब बनाने की विधि
-सबसे पहले एक पैन में साबूत काली मिर्च और धनिया को भूनें। इन्हें पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब एक पैन में बेसन को भूनें।
-अब हम दही कबाब में भरने वाली फीलिंग को तैयार करेंगे। इसके लिए एक बाउल में कटा हुआ प्याज लें। इसमें हरी मिर्च, कटी हुई अदरक, काजू, किशमिश, धनिया पाउडर, नमक, काली मिर्च और पानी डालें और अच्छे से मिला लें।
-दही कबाब बनाने के लिए गाढ़ी दही लें और उसे एक सूती कपड़े में लपेट कर किसी जगह पर टांग दें, जिससे उसका सारा पानी निकल जाए। अब एक बाउल में दही लें उसमें नमक, धनिये का पाउडर, चिली फ्लेक्स, कालीमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, पनीर, भूना हुआ बेसन और कॉर्न फ्लोर डालें। इन सब को मिलाकर डो तैयार कर लें।
-अब इस डो को छोटे-छोटे हिस्से में बांटे और इसमें फीलिंग भरकर टिक्की के रूप में तैयार कर लें। इन टिक्कियों को तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। आपके दही कबाब बनकर तैयार हैं। अब आप इन्हें अपने मेहमानों को पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
212. हेल्थ और टेस्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है मेथी पनीर, 15 मिनट में हो जाएगा बनकर तैयार
मेथी आलू खाने से बच्चे आना कानी करते हैं तो क्यों न इस हफ्ते उन्हें मेथी पनीर बनाकर खिलाए। भले ही मेथी देखकर आपका बच्चा मुंह बनाता हो, लेकिन पनीर देखकर उसके मुंह में पानी आ ही जाएगा। तो अब सोच क्या रही हैं इस सर्दी बच्चों के बनाकर खिलाए मेथी पनीर, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी होगी फायदेमंंद। आइए जानते हैं मेथी पनीर बनाने का सबसे आसान तरीका-
जरूरी सामग्री
पनीर 500 ग्राम
मेथी पत्ता 250 ग्राम
गरम मसाला पाउडर एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
हरी इलायची तीन-चार
जीरा एक छोटा चम्मच
दही आधा कटोरी
हींग चुटकी भर
घी दो बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी आधा कप
प्याज अदरक लहसुन पेस्ट दो बड़ा चम्मच
मेथी पनीर बनाने का तरीका
मेथी पत्ते को साफ कर बारीक काट लें। पनीर को भी छोटे-छोटे टुकडों में काटें। कड़ाही में घी गर्म कर पनीर को सुनहरा होने तक भूनें। घी में जीरा,हरी इलाइची व हींग का तड़का लगाएं। जब जीरा भुन जाए, तो इसमें प्याज अदरक लहसुन पेस्ट के साथ-साथ में हल्दी, मिर्च पाउडर डालें। थोड़ा नमक मिलाकर मिश्रण भूनें।
मसाले भुन जाए, तो इसमें दही मिलाएं। कुछ देर पकने के बाद इसमें पनीर और मेथी डालकर मिला लें। ग्रेवी के लिए मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं। लगभग दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद मिश्रण में गरम मसाला मिलाएं। थोड़ी देर तक इसे पकने दें। मजेदार मेथी पनीर तैयार है। रोटी या परांठे के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
213. आटे और सब्जी की पूरी तो कई बार खाई होगी इस बार ट्राई करें खोआ पूरी
अब तक आपने कई तरह की पूरियों का स्वाद चखा होगा जैसे पालक पूड़ी, मैदे की पूड़ी या फिर सादे आटे की पूड़ी पर क्या कभी खोआ पूरी ट्राई की है।अगर नहीं तो अगली बार घर पर जरूर ट्राई करें खोए की पूड़ी।आइए आपको बताते हैं इस टेस्टी पूड़ी को बनाने का सबसे आसान तरीका जिससे आप घर पर ही झटपट तैयार कर सकती हैं। तो इस बार अपने अपनों को खिलाएं ये खास पूरी।
सामग्री:
200 ग्राम खोआ (मैश किया हुआ)
2 कप गेहूं का आटा
1/4 टीस्पून जीरा
10-12 साबूत कालीमिर्च
2 हरी इलायची
1/4 टीस्पून सौंफ
2 टेबलस्पून शक्कर
15-15 बादाम और पिस्ता
तलने के लिए तेल
विधि:
मिक्सर में जीरा, कालीमिर्च, इलायची, सौंफ, शक्कर, बादाम और पिस्ता दरदरा पीस लें।
इस मिक्स्चर को खोआ में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
एक अन्य बाउल में गेहूं का आटा, 1 टेबलस्पून तेल (मोयन के लिए) और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंध लें। 5 मिनट तक ढंककर रखें।
लोई लेकर 1-2 टीस्पून स्टफिंग करके पूरी बेलें।
गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।
214. पंजाबी मसाला छोले बनाने का सबसे सरल तरीका, खाने वाले भी कहेंगे 'क्या स्वाद है'
अमूमन हर किसी को छोले खाना पसंद होता है। किसी को छोले भटूरे तो किसी को पूरी-छोले पसंद होते हैं, वहीं कोई इसे पराठे संग खाना पसंद करता है। छोले बनाने की कई रेसिपी होती हैं, लेकिन पंजाबी छोले की बात अलग ही होती है। आइए जानते हैं बेस्ट कढ़ाई छोले बनाने की आसान रेसिपी...
पंजाबी कढ़ाही मसाला छोले बनाने की सामग्री
-काबुली चना- 1 कप -टमाटर- 2
-हरा धनिया- 3 चम्मच -अजवायन- ¼ छोटी चम्मच
-जीरा- ¼ छोटा चम्मच -हरी मिर्च- 5(2 बारीक कटी हुई और 3 लम्बाई में कटी हुई)
-अदरक- लंबी कटी हुई -लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
-धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच -बेकिंग पाउडर- ⅛ छोटा चम्मच
-अमचूर पाउडर- ¼ छोटा चम्मच -घी- 2 चम्मच
-गरम मसाला पाउडर- ¼ छोटा चम्मच -नमक- 1 छोटा चम्मच
पंजाबी मसाला छोले बनाने का तरीका
- पंजाबी छोले बनाने से एक रात पहले चनों को धोकर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन चनों को धोकर कूकर में पानी, नमक, बेकिंग सोडा और एक टी बैग डाल कर उबालने के लिए रख दें। चार से पांच सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और चनों को प्रेशर कूकर में ही पकने दें।
- अब टमाटर को बड़ा-बड़ा काट लीजिए। एक पैन में 2 टेबल स्पून घी डाल कर घी गरम कर लें फिर इसमें जीरा डालें। जीरा भूनने के बाद अजवायन डालें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और लम्बाई में कटी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा भून लीजिए।
- अब इसमें चने डाल दें। इसके बाद इसमें स्वादनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, कटे हुए टमाटर और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। आपके पंजाबी मसाला छोले बनकर तैयार हैं। आप इसे तंदूरी रोटी, पूरी, परांठा या लच्छेदार पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
215. कद्दू खाने में बच्चे करते हैं आना-कानी तो घर पर ऐसे 'यम्मी कद्दू रायता'
कद्दू खाने के फायदे तो हम सभी जानते हैं, लेकिन अगर आपका बच्चा भी इसकी सब्जी खाने में नखरे दिखाता है तो आप उनके लिए घर पर ही इसे कुछ नए तरीके से बना सकती हैं। ऐसा करने से आपका बच्चा खुश हो कर खाना भी खाएगा और उसे कद्दू में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और फाइबर में मिलेंगे। आज हम आपको बताएंगे घर पर कैसे बनाए 'यम्मी कद्दू रायता'। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि...
सामग्रीः
लाल कद्दू- 2 कप (मैश किया हुआ)
हरी मिर्च- टीस्पून (कटी हुई)
घी-टीस्पून
जीरा- 1टीस्पून
दही- 1/2 कप
दूध- टेबलस्पून
शक्कर- टीस्पून
नमक- स्वादानुसार
मूंगफली-1 टेबलस्पून (भूनी व पीसी हुई)
धनिया- 2 टीस्पून (कटा हुआ)
'यम्मी कद्दू रायता' बनाने की विधिः
सबसे पहले पैन में घी डालकर गर्म करें। अब इसमें जीरा डालकर भूनें। इसके बाद इसमें कद्दू,नमक और शक्कर डालकर अच्छे से मिलाकर ढक दें। इसे 3 मिनट के लिए पकाएं और बीच-बीच में इसे हिलाते रहें। अब इसमें हरी मिर्च डालकर कुछ देर के लिए भूनें। अब इसका ठंडा होने तक इंतजार करें। तैयार मिश्रण को दही में मिलाएं और 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपका कद्दू का रायता बनकर तैयार है। अब इसे मूंगफली और धनिए से गार्निश करके सर्व करें।
216. लंच या डिनर में बनाएं पालक शोरबा, सेहत के साथ स्वाद का भी वादा
सामग्री-
टमाटर- चार
पालक- 10 से 15 पत्ते
अदरक- एक छोटी गांठ
हरी मिर्च- एक
काली मिर्च- 8 से 10
लौंग- 3 से 4
बड़ी इलायची- एक
जीरा- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मक्खन- एक बड़ा चम्मच
विधि-
टमाटर, पालक, अदरक, हरी- मिर्च, काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलायची को चार कप पानी के साथ प्रेशर कुकर में उबाल लें। प्रेशर निकल जाने पर सभी सामग्री को मिक्सी में पीसकर छान लें। कड़ाही में मक्खन गर्म करके जीरा डालें। जीरा चटकने पर छना शोरबा डालकर पकाएं। बारीक कटा पालक डालकर सर्व करें।
217. डायबिटीज है और मिठाई खाने का मन करता है तो घर पर मिनटों में बनाएं 'शुगर फ्री डिलाइट'
सामर्गी-
छह अंजीर, छह छुआरे, छह अखरोट, एक चौथाई कप किशमिश, एक चौथाई कप काजू, एक चम्मच घी, बादाम और पिस्ता गार्निशिंग के लिए।
विधि-
अखरोट की गिरी निकाल लें। अंजीर और खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अंजीर, खजूर, अखरोट, किशमिश को एक कप गुनगुने दूध में कुछ समय के लिए भिगोकर रखें। काजू को हल्का-सा रोस्ट करके ठंडा होने दें, फिर ग्राइंड करके पाउडर बना लें। दूध में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें, एक चिकने पैन में एक चम्मच घी डालकर इस मिश्रण को भूनें। गाढ़ा होने पर गैस बंदकर दें, मिश्रण के गुनगुना होने पर इसमें काजू पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिलाकर मनचाहे आकार में रोल कर लें या कुकी कटर से शेप दें। शुगर फ्री मिठाई तैयार है।
218. आम और सेब की जेली जाएंगे भूल, जब खाएंगे स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली
आपने आप तक फलों से बनी कई तरह की जेली खाई होगी पर इस जेली का स्वाद ऐसा है कि आप इसे पराठे से लेकर ब्रेड तक हर चीज में लगाकर खाना चाहेंगे।ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में बेहद आसान है।आइे जानते हैं कैसे बनाई जाती है स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली।
सामग्रीः
काले अंगूर- 8 गुच्छे
नमक-स्वादानुसार
पंच फोरन- जरूरत अनुसार
चीनी- आवश्यकतानुसार
नींबू रस- 2 टेबलस्पून
वेजिटेबल ऑयल- 3 टेबलस्पून
लाल मिर्च- आवश्यकतानुसार
विधिः
1. सबसे पहले अंगूर को अच्छे से धो कर अलग रख लें। फिर इस पर नमक और नींबू डालकर मिलाएं।
2. अब इसे अच्छे से मैश कर के अलग रख लें। फिर पैन में तेल गर्म करें और उसमें लाल मिर्च व पंच फोरन डालकर हल्का भूनें।
3. पैन में मैश किए हुए अंगूर डाल कर 10-12 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसमें चीनी मिलाएं और जेली जैसी दिखने तक उबालें।
4. लीजिए आपका स्पाइसी फ्रेश ग्रेप्स जेली बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करे।
219. व्रत में खाना है कुछ मीठा तो इस बार ट्राई करें पनीर की खीर
अगर आप भी ऐसे व्रत रखते हैं जिसमें शाम को व्रत खोलते समय मीठा खाना जरूरी होता है तो ये डिश आपके लिए ही है।पनीर की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट होती है।बच्चों से लेकर बड़ों तक ये सबकी फेवरेट होती है।आइए जानते हैं इसको बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है।
सामग्री –
बादाम- 2 टीस्पून (कटे हुए)
पिस्ता- 2 टीस्पून (कटे हुए)
केसर- चुटकीभर
कॉर्नफ्लोर- 2 टीस्पून
पनीर- 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
दूध- 2 कप
चीनी- 2-3 टीस्पून
इलायची पाउडर- चुटकीभर
काजू- 2 टीस्पून (कटे हुए)
पनीर की खीर बनाने की विधि –
आप सबसे पहले एक कप दूध लें और उसमें केसर भिगो कर रख लें। इसके बाद 1 टीस्पून दूध में कॉर्नफ्लोर को भी भिगो दें। अब आप बाकी बचे हुए दूध में कॉर्नफ्लोर वाला दूध मिलाकर उसको 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। इसके बाद आप केसर वाले दूध को भी इसमें डाल दें तथा कुछ समय और उबलने दीजिए। इसके बाद आप इस उबलते दूध में /2 कप पनीर और 2-3 टीस्पून चीनी को अच्छे से मिलाएं। इसके 2 मिनट बाद आप काजू, बादाम और पिस्ता को छोड़कर सभी सामग्री इस दूध में डाल दें तथा धीमी आंच पर पकने दीजिए। 10 मिनट बाद आप गैस बंद कर दीजिए। अब आपकी पनीर की खीर तैयार है और आप इस खीर को बादाम, पिस्ता तथा काजू से गार्निश कर सभी को सर्व करें।
220. सर्दी-जुखाम में राहत देता है ‘बेसन का शीरा’, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान
वैसे तो सर्दी का मौसम ज्यादातर लोगों का फेवरेट होता है। इस मौसम में घूमने से लेकर खाने पीने का अपना ही मजा है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों के लुए होती है जो बहुत जल्दी सर्दी-जुखाम की चपेट में आ जाते हैं और ये ऐसी परेशानियां है जिनका इलाज घरेलू नुस्खों से करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं बेसन का शीरे के बारे में, जो सर्दी और खांसी का इलाज करने में बेहद कारगर साबित होगा।
बेसन का शीरे को बनाने के लिए सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट ल्दी, गुड़ और घी होते हैं। हल्दी आपके इम्यून पावर को स्ट्रांग करती है। वहीं घी और गुड़ से शरीर को गर्मी भी मिलती है। सर्दी के मौसम में बेसन का शीरा आपके शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ संक्रमण और फ्लू से कवच प्रदान करता है।
बेसन का शीरे बनाने के लिए सामग्री:
तीन चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच देसी घी, पांच बादाम, दो कुटी हुई काली मिर्च, एक इलायची, दो चम्मच शक्कर, डेढ़ कप दूध और एक चुटकी हल्दी चाहिए।
बेसन का शीरे बनाने की विधि:
सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करें। इसके बाद इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें गुड़, इलायची, हल्दी, कटे हुए बादाम और कुटी हुई काली मिर्च डालें। इसे बराबर चलाते हुए इसमें दूध डालें जिससे कि इसमें गाठें न बन पाए। आपका बेसन का शीरा तैयार है। इसे गर्मागरम सर्व करें। इसका सेवन करने के बाद हवा में न जाएं। सीधा जाकर सो जाए।
221. घर पर आसानी से बनाएं शिमला मिर्च राइस यह है रेसिपी
कुछ लोगों को शिमला मिर्च की सब्जी बहुत पसंद आता है। वह शिमला मिर्च की अलग-अलग तरह से सब्जी रेस्टो से मांगवाकर खाते हैं लेकिन क्या आपको शिमला मिर्च से बनी राइस का पता है जिसे आप बहुत आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे बनाए शिमला मिर्च से राइस
सामाग्री-
बासमती चावल पका हुआ-2 कप
पीली शिमला मिर्च-1
लाल शिमला मिर्च-1
हरी शिमला मिर्च-1
बारीक कटी हुई हरी मिर्च-2
कद्दूकस की हुई अदरक और लहसुन-2
बटर-2 चम्मच
बनाने की विधी
नमक स्वादनुसार
कड़ाही में तेल या फिर रिफाइन डालकर गर्म करें। गर्म तेल में अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर तक भूनें फिर बारीक कटी हुई शिमला मिर्च मिलाकर कुछ देर तक पकाएं। अब पके हुए चावल को उसमें डाल दें उसके अपने स्वादनुसार नमक डालकर मिलाएं। नमक डालने के बाद कुछ देर तक पकाएं और फिर उसे गर्मा गर्म सर्व करें।
222. पनीर के पकौड़े नहीं इस बार बनाएं पनीर नगेट्स, मजा आ जाएगा
बात जब पनीर के पकौड़ों की हो तो मुंह में पानी आना लाजिमी है। पनीर टेस्ट के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन मिलता है और कैलरी बहुत कम होती है, जिस वजह से यह हमारे लिए हेल्दी होता है। लेकिन पनीर के पकौड़े तो बहुत खाए हैं, क्यों न इस बार पनीर नगेट्स ट्राई करें। इन्हें खाने के बाद आप पक्का पकौड़े खाना भूल जाएंगे। आइए जानते हैं, क्रिस्पी पनीर नगेट्स बनाने की आसान रेसिपी...
पनीर नगेट्स बनाने के लिए सामग्री
-क्रश किया हुआ पनीर- 300 ग्राम
-क्रश किए हुए आलू-100 ग्राम
-ब्रेड क्रम्स- 30 ग्राम
-कॉर्नफ्लोर और चीज- 2 टेबल स्पून
-चिली फ्लैक और लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
-ओरगेनो- 1/2 चम्मच
-नमक- स्वादानुसार
-तलने के लिए तेल- आवश्यकतानुसार
पनीर नगेट्स बनाने की विधि
-सबसे पहले ब्रेड क्रम्स और कॉर्न फ्लोर को छोड़कर सभी चीजों को एक बड़े बाउल में अच्छे से मिलाकर तैयार करें।
-अब कॉर्न फ्लोर में पानी मिलकर एक पतला घोल तैयार कर लीजिए।
-फिर तैयार चीजों को कटलेट्स का शेप दीजिए। अगर सही शेप में आने में मुश्किल हो रही हैं तो इसमें थोड़े से ब्रेड क्रम्स मिला लें।
-अब कॉर्न फ्लोर वाले घोल में डिप कीजिए और ब्रेड क्रम्ब में लपेट दीजिए।
-एक कढ़ाई में तेल गर्म किजिए और नगेट्स को गोल्डन होने तक तल लीजिए।
-गर्म-गर्म धनिया चटनी और टोमेटो सॉस से खाइए।
223. सर्दियों में सेहत का ऐसे रखेगा ध्यान 'खसखस सूजी हलवा', रेसिपी भी जान लें
आपने आजतक कई तरह का हलवा खाया होगा।लेकिन सर्दियों में खसखस से बना हलवा आपको ठंड से बचाने के साथ आपके स्वाद का भी ध्यान रखेगा।आइए जानते हें आखिर कैसे बनाया जाता है ये स्वादिष्ट हलवा।
सामग्री
सूजी-1/2
खसखस-1/4
चीनी-1/2
घी-1/2
पानी-2
कटे बादाम-7-8
चांदी का वर्क-1
विधि
1.खसखस सूजी हलवा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले खसखस को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
2. इसके बाद भीगी हुई खसखस का पानी से निकालकर एक मिक्सर की मदद से उसे पीस लें।
3. अब एक छोटे बॉउल में 7-8 बादाम काटकर अलग रख दें।
4. अब एक कढ़ाही में घी गर्म करके खसखस और सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
5. अब खसखस और सूजी भूनने के बाद चलाते हुए पानी मिलाते हुए चीनी डालकर खसखस सूजी हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं।
6. इसके बाद जब खसखस सूजी हलवा का मिश्रण कढ़ाही छोड़ने लगे, तो समझ जाइए खसखस सूजी हलवा बनकर तैयार हो गया।
7. अब तैयार हलवा एक बॉउल में निकालकर पहले से कटे हुए बादाम और चांदी के वर्क से हलवे को गार्निश करके सर्व करें।
224.टेस्ट के साथ-साथ हेल्दी भी हैं पालक कॉर्न चीज मोमोज, रेसिपी नोट कर लें
शाम के समय में अक्सर जब हमें भूख लगती है तो सबसे पहले हम जिस स्ट्रीट फूड की तरफ रुख करते हैं वो है मोमज। बच्चा हो या बड़ा मोमोज ज्यादातर लोगों के फेवरेट होते हैं। आपने आज तक कई तरह के मोमोज खाए होंगे जैसे वेज, नॉन वेज, स्टीम्ड, तंदूरी और फ्राइड मोमोज, लेकिन ये हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पालक कॉर्न चीज मोमोज के बारे में, जो टेस्ट के साथ-साथ आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं।
पालक कॉर्न चीज मोमोज बनाने की सामग्री-
-मोमो के कवर बनाने के लिए- 1 कप मैदा, नमक और पानी
-भरावन के लिए- 1 कप पालक, 1/2 कप स्वीट कॉर्न, 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
पालक कॉर्न चीज मोमोज बनाने का तरीका-
-सबसे पहले एक बर्तन में मैदे को पानी डालकर धीरे-धीरे गूंद लें। इसके बाद इसे दो घंटे फरमेंटेड होने के लिए रख दें।
-अब भरावन तैयार करें। इसके लिए पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। मीडियम आंच पर एक पैन रखें और उसमें तेल गरम करें। इसमें पालक और कॉर्न डालकर चलाएं। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और नमक मिलाएं और गैस को बंद कर तैयार मिश्रण को ठंडा होने रख दें।
-अब अगर आपके पास मोमोज स्टीमर है नहीं तो इडली स्टीमर में पानी गरम होने के लिए रख दें। दूसरी तरफ गूंदे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इन्हें बेल लें। उनके ऊपर एक-एक चम्मच भरावन रखें, ऊपर से थोड़ा-थोड़ा कद्दूकस किया चीज डालकर इसे पोटली की तरह बंद करते हुए मोमोज का आकार दे दें।
-अब स्टीमर पर थोड़ा तेल लगाकर उसे चिकना करें और फिर उसमें मोमोज रखकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद ढक्कन उठाकर देखें कि मोमोज पक गए हैं कि नहीं। अगर मोमोज कच्चे लगते हैं तो इन्हें पांच मिनट तक और स्टीम कर लें।
225. सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये सेहतमंद चीज, जान लें मसाला इडली बनाने का क्या है सही तरीका
नाश्ते में अगर आप पराठा खाते-खाते बोर हो चुके हैं तो इस संडे कुछ स्पेशल ट्राई करें।आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है मसाला इडली। यह स्वाद के साथ आपकी अच्छी सेहत भी बनाए रखेगी।
सामग्रीः
चावल- 100 ग्राम (भिगोए हुए)
उड़द दाल- 100 ग्राम (भिगोई हुई)
चावल- 100 ग्राम (पके हुए)
नमक- स्वादानुसार
तेल- 23 मिली
उड़द दाल- 11/2 टीस्पून
करी पत्ता- 1 गुच्छा
हरी मिर्च- 1 टेबलस्पून (कटी हुई)
अदरक- 2 टीस्पून (कटा हुआ)
हींग- 1/2 टीस्पून
प्याज- 50 ग्राम (कटा हुआ)
नारियल- 100 ग्राम (कद्दूकस हुआ)
हल्दी पाउडर- 1/2 टीस्पून
विधिः
1. भिगोए हुए चावल और उड़द की दाल को पीसकर इडली का मिश्रण बनाकर 8 घंटे तक अलग से रख दें ।
2. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके सरसों और उड़द की दाल डालकर भूनें।इसमें करी पत्ता, मिर्च, अदरक, हींग और नमक डालकर हल्का सा तल लें।
3. अब इसमें प्याज और नारियल मिलाकर भूनें। फिर इसे इडली के मिश्रण में मिला दें।
4. इडली बनाने वाले सांचे को गर्म करें और तेल से ग्रीस करें। फिर सांचे में इडली का मिश्रण डालकर दोनो तरफ से पकाएं।
5. लीजिए आपका मसाला इडली बनकर तैयार है। अब इसे नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
236. अब घर में बनाएं हर्ब चीज गार्लिक ब्रेड, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान
आवश्यक सामाग्री:
3-4 ब्रेड
• 4 बड़ा चम्मच मक्खन
• 3 बड़ा चम्मच चीज
• 1 कप दूध
• आधा चम्मच ऑरिगेनो
• आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
• 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
• स्वादानुसार नमक
• आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• 1 बड़ी कटोरी सब्जियां (शिमला मिर्च, गोभी, प्याज बारीक कटी)
• 1 बड़ा चम्मच आटा
• आवश्यकतानुसार तेल
विधि:
• सबसे पहले मध्यम आंच में एक कड़ाही रखें।
• फिर इसमें 2 मक्खन डालें और पिघलने के बाद आटा डालकर चलाते हुए सुनहरा भूनें।
• अब इसमें दूध डालें और हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि आटे में गांठ न पड़ें।
• जैसे ही आटे में बुलबुले आने लगे तो इसमें कटी हुई सब्जिया डालें और मिक्सकर पकाएं।
• इसके बाद इसमें नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें और 3 मिनट तक पकाएं।
• ब्रेड पर लगाने के लिए पेस्ट तैयार हो चुका है।
• अब ब्रेड के टुकड़ों पर चम्मच से मक्खन, लहसुन का पेस्ट, तैयार किया हुआ मिश्रण, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, ऑरिगेनो छिड़के और चीज कद्दूकस कर लें।
• इसी प्रक्रिया से सभी ब्रेड तैयार कर लें।
• इसके बाद धीमी आंच में तवे में तेल लगाएं और ब्रेड स्लाइस रखें। इसे 2 मिनट तक ढककर रखें।
• ढक्कन हटाएं और प्लेट में चीज गार्लिक ब्रेड निकालकर गरमागरम सर्व करें।
237.
घर पर बनाएं स्वादिष्ट एग मसाला, रेसिपी बहुत आसान
वैसे तो अंड़े को कई तरह से बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको अंड़े की कुछ खास तरह की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं एग मसाला बनाने की रेसिपी के बारे में। एग मसाला को आप रोटी,चावल और पराठा के साथ खा सकते हैं। इसे बहुत आसानी से और कम समय में घर पर बनाया जा सकता है।
1 कटा हुआ प्याज
2 मध्यम आकार के कटे हुआ टमाटर
1 कटी हुई हरी मिर्च
1-2 उबले हुए अंडे
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच लहुसन-अदरक का पेस्ट
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच चिकन मसाला
आधा कप पीसा हुआ पुदीना
सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म करें फिर उसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन कर लें। इसके बाद उसमें लहसून, प्याज और हरे मिर्च का पेस्ट बनाकर डालें। इसके बाद पुदीना डालकर भूनें। हल्का भूनने के बाद पुदीना का महक चला जाएगा। फिर इसमें हल्का जीरा पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। सभी मसाले को मिक्स करने के बाद इसे अच्छे से फ्राई करें।
इसके बाद टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं। फिर चिकन मसाला डालकर ग्रेवी को अच्छे से पकाते रहें। उबले हुए अंडे को छीलकर साफ कर लें। अब अंड़े को आधे-आधे हिस्सों में काट लें। प्लेट में अंडे के ऊपर ग्रेवी को डालकर रखें। अब आपका एग मसाला तैयार है। आप चाहे तो घनिया गार्निश करके इसे सर्व करें।
238. केले और अंजीर की स्मूदी बनाने का सबसे आसान तरीका
गर्मी का मौसम आने ही वाला है ऐसे में ज्यादातर लोग स्मूदी पीना पसंद करते हैं। स्मूदी लगभग बड़े-बूढ़ा हर किसी को पसंद आता है। वैसे तो स्मूदी कई तरह से बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ खास तरह से स्मूदी बनाने की विधी बताने जा रहे हैं। इसे पीकर आपको भी अच्छा लगेगा। आप इसे कम समय और बहुत आसानी से अपने घर पर बना सकती हैं।
अंजीर और केले की स्मूदी सिर्फ दस मिनट में
अंजीर- 5-6
केला- 1
शहद- 1 बड़ा चम्मच
वेनिला एसेंस- ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
दही- ½ कप
बर्फ के टुकड़े- 4-5
गार्निश के लिए अंजीर- 1
अंजीर का गुदा निकाल लें फिर इसे मिक्सी जार में डाल दें। फिर मिक्सी के जार में केले के टुकड़े और शहद को मिलाकर डालें साथ में शहद, दही और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसे अच्छे से ब्लेंड करें। अब इसे ग्लास में निकालकर सर्व करें। आप चाहे तो इसके ऊपर अंजार का टुकड़ा भी डालकर सर्व कर सकते हैं। या फिर कुछ देर तक फ्रिज में स्टोर करके रख भी सकते हैं।
239. मिनटों में घर पर झटपट तैयार करें राजमा के कबाब, हर कोई करेगा तारीफ
राजमा की सब्जी तो बहुत बनाई और खाई होगी, लेकिन इसके कबाब के बारे में कभी नहीं सुना होगा। इस वीकेंड आप अपने परिवार को राजमा कबाब बनाकर सरप्राइज देकर खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं 20 मिनट में राजमा के कबाब बनाने का आसान तरीका...
राजमा कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-लाल राजमा - सफेद राजमा -आलू
-अदरक -हरा धनिया -हरी मिर्च
-जीरा पाउडर -धनिया पाउडर -चाट मसाला
-1 छोटी चम्मच -लाल मिर्च पाउडर -नमक - तेल

राजमा कबाब बनाने की विधि
राजमा कबाब बनाने की विधि
राजमा कबाब बनाने की विधि
सबसे पहले आप लाल और सफेद राजमा को अच्छे से साफ पानी में धोकर एक दिन पहले रात को भीगो दें। अगले दिन सुबह कुकर में भीगे हुए राजमा डाल कर इसमें 2 कप पानी और थोड़ा सा नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए। जब राजमा उबल जाए तो छलनी में छान कर निकाल लीजिए।
एक बरतन में उबले छीले हुए आलू को कद्दूकस कर लीजिए। जब राजमा ठंडा हो जाए तो इसे थोड़ा सा पीस लें। पीसे हुए राजमा को कद्दूकस किए हुए आलू के साथ मिक्स कर लीजिए। अब इसमें धनिया, नमक, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लीजिए।
कबाब के लिए मिश्रण तैयार है। अब थोड़ा सा मिश्रण लिजिए और इसे हाथ से दबा-दबाकर गोल कर लीजिए। अब इन्हें कबाब का आकार दें। सारे कबाब इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए। अब कबाब सेकने शुरू करें। जब कबाब नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें पलट कर दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। अब इन कबाब को हरी चटनी के साथ सर्व करें।
240. कच्चे केले की पूरियां बनाना सबसे आसान, यहां जानें रेसिपी
कच्चे केले हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आज तक आपने कच्चे केले के चिप्स, पकोड़े और सब्जी बनाकर खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको बता रहे है केले से बनने वाली एक नई रेसिपी के बारे में।
वैसे तो पूरी-सब्जी खाना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन क्या कभी आपने केले की पूरियां खाई है, अगर नहीं खाई है तो हम आपको बताने जा रहे हैं केले से बनी कुछ खास तरह की पूरियां इस पूरी को बनाना बहुत आसान है आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं।
आटा- 1/2 किलो
कच्चा केला- 5
हरा धनिया- 1-2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
हरी मिर्च- 3
हल्दी- ½ टेबल स्पून
कलौंजी- ½ टेबल स्पून
अजवायन- ½ टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल- अंदाजानुसार
एक प्रेशर कुकर लें उसमें कच्चा केले रखें। फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसे उबालने के लिए रख दें। कूकर में दो सिटी आने पर कूकर को बंद कर दें। अब केले को कूकर से बाहर निकाल लें और साफ कर लें। केले को साफ करने के बाद अच्छे से मसल लें। केले के बीच के हिस्से को हटा दें। धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
एक बर्तन लें और आटा उसमें निकालें। इसमें तेल, मसले हुए केले, कलौंजी, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और अजवायन डालकर सभी को अच्छे से मिलाएं। अब आटे में आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंथ लें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न हो। अब आटे की गोलियां बना लें फिर तीन,चार पूरियां बेल लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें पूरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। अब आपकी केले कि पूरियां तैयार हैं। आप चाहें तो इसे किसी सब्जी के साथ या फिर किसी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

226. घर पर ऐसे बनाएं क्रंची मूंगफली, स्वाद ही नहीं सेहत भी मिलेगी
सामग्री-
मूंगफली दाना 500 ग्राम, बेसन एक कटोरी, कॉर्न फ्लॉर दो बडे़ चम्मच, पिसी लाल मिर्च एक चम्मच, चाट मसाला एक चम्मच, नमक आधा चम्मच, गर्म मसाला एक चम्मच, अमचूर आधा चम्मच, काला नमक एक चम्मच, जीरा पाउडर दो छोटे चम्मच, तेल तलने के लिए।
ऐसे बनाएं
मूंगफली के दानों में सारी सामग्री डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्के हाथ से पूरा मिक्सचर दानों पर लिपटने तक मिलाएं। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर क्रिस्पी होने तक तलें। अब मूंगफली के दानों को टिशू पेपर पर निकालें। तेल सोखने के बाद ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और ठंडी होने पर एयर टाईट जार में भरकर रखें। यह नमकीन महीनों तक खराब नहीं होती।
227. बचे चावलों से बनाएं राईस कटलेट, शाम की चाय बन जाएगी जायकेदार
सामग्री-
उबले चावल- 200 ग्राम
उबले आलू- 100 ग्राम
अदरक- 10 ग्राम
हरी मिर्च- दो
हरा धनिया- 10 ग्राम
नमक- स्वादानुसार
गर्म मसाला- 2 ग्राम
किशमिश- 15 ग्राम
ब्रेड का चूरा- 100 ग्राम
अरारोट- दो छोटा चम्मच
सजाने के लिए- सलाद
ऐसे बनाएं
आलू को छिलकर कद्दूकस कर लें। अदरक, हरी मिर्च एवं हरे धनिए को बारीक काट लें। एक कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें। अब इसमें अदरक डालकर एक मिनट तक फ्राई करके आलू को डालें और 5 से 7 मिनट तक फ्राई करके गैस से उतार लें। अब इसे एक बाउल में डालें और ठंडा होने पर इसमें चावल, अरारोट, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, गर्म मसाला एवं किशमिश डालकर अच्छे से मिला लें और अपने पसंद के आकार में कटलेट बना लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटलेट को ब्रेड के चूरे में लपेटकर सुनहरा होने तक फ्राई करें और टोमैटो सॉस और मिक्स सालाद के साथ परोसें।
228. क्या आपने खाई है क्रिस्पी और मसालेदार 'हरी मटर की पूरी', रेसिपी जान लें
स्वादिष्ट और चटपटा मसालेदार नाश्ता करने के लिए बड़ा हो या छोटा हर कोई झटपट तैयार हो जाता है। ऐसे ही नाश्ते में शामिल है मथुरा की मशहूर 'हरी मटर की पूरी'। ये खाने में बेहद क्रिस्पी और मसालेदार होती हैं। आइए जानते हैं क्या है इसकी रेसिपी।
सामग्री-
गेहूं का आटा- 2 कप
हरी मटर - 1 कप
हरी मिर्च - 1 दरदरी पिसी हुई
हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल- 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर- ¼ चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- ¾ चम्मच या स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए
विधि -
'हरी मटर की पूरी' बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेंहू की आटा लेकर उसमें दरदरी पिसी हुई हरी मटर,हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
-इसके बाद हरी मटर और आटे के मिश्रण में नमक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और तेल डालकर मिक्स करके थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पूरी के लिए सख्त आटा गूंथकर तैयार करने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
-अब हाथ में तेल लगाकर आटे को चिकना कर लें, फिर छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लें।
-इसके बाद एक-एक लोई को हाथों से गोल करने के बाद बेलन की मदद से बेल लें।
-अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें, फिर उसमें पहले से बेली गई 'हरी मटर की पूरी' डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
- इसके बाद सिकी हुई 'हरी मटर की पूरी'' को नैपकीन पर निकाल कर एक्स्ट्रा तेल निकाल दें।
-अब तैयार 'हरी मटर की पूरी'को प्लेट में निकालें और मनपसंद सब्जी,अचार,रायते या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
229. इस तरह बनाएं बंगाली वेजिटेबल चॉप, पार्टी का मजा हो जाएगा दोगुना
वेजिटेबल चॉप बंगाल के सबसे पसंदीदा नाश्ते में से एक है।आपको कोलकाता की सड़कों के हर फूड स्टॉल पर यह चाप देखने को मिल सकते हैं।खास बात यह है कि यह चाप टेस्टी होने के साथ बहुत हेल्दी भी होते हैं।आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाएं जाते हैं ये स्वादिष्ट चाप।
सामग्री:-
कसा हुआ चुकंदर- 1 बड़ा
आलू- 2
फूल गोभी- 1
कसा हुआ गाजर- 2
प्याज- 1
मूंगफली छीली और भुनी हुई- 1/4 कप
कटा हुआ नारियल- 2-5 छोड़े टुकडें
किशमिश- 4-5
बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 2 से 4
कसा हुआ अदरक- 1 टी स्पून
कसा हुआ लहसुन- 1 टी स्पून
जीरा पाउडर- 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर- 1 टी स्पून
गरम मसाला- 1 टी स्पून
तेल – 1 टी स्पून
नमक- स्वादानुसार
स्वाद के लिए चीनी- स्वादानुसार
चॉप को कोट करने के लिए सामग्री-
मैदा- 3 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर- 1 टी स्पून
ब्लैक पेपर- 1/2 टी स्पून
नमक- स्वादानुसार
पानी- अंदाजानुसार
ब्रेड का चूरा- 1/2 कप
तेल- 5/6 बड़े चम्मच
चॉप बनाने का तरीका-
-सबसे पहले चुकंदर, आलू, फूल गोभी और गाजर को हल्का का उबाल लें। अब इन सब्जियों को स्मैश कर लें।
-एक पैन मे तेल गरम करें और मूंगफली के दानों को भुनकर प्लेट मे निकालें। अब प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भुने।
-अब तेल में बारीक कटे हुई हरी मिर्च, अदरक, लहसुन पेस्ट डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें स्मैश की हुई गाजर, चुकंदर, फूल गोभी, आलू डालें।
-अब इसमें स्वादानुसार चीनी और नमक डालें और फ्राई करें।
-फिर इसमें लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, किशमिश, कसा हुआ ताजा नारियल मिक्स करें।
-आंच बंद करें और 15 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
-अब सब्जियों के मिश्रण से छोटे-छोटे गोलें बनाकर अंडाकार शेप दें।
वेजिटेबल चॉप के लिए कोट बनाने का तरीका-
-सबसे पहले मैदा और कॉर्न फ्लोर, ब्लैक पेपर और नमक को मिला लें उसमें अंदाजानुसार पानी डालकर और इसका घोल बना लें। ध्यान रखें की घोल ज्यादा मोटा या बहुत ज्यादा पतला ना हो।
-एक प्लेट में सूखा मैदा लें और दुसरे प्लेट में ब्रेड का पाउडर लें।
-अब और इन छोटे-छोटे चॉप के गोलों को पहले मैदे के घोल में डालें फिर इनको सूखे मैदे में रेप करें।
-इन बॉल्स को ब्रेड के चूरे में अच्छे से लपेट लें जिससे इन बॉल्स के चारो तरफ ब्रेड के चूरे की भी कोटिंग हो जाए।
-एक पैन मे तेल गरम करें जब तेल गर्म हो जाए तब इन चॉप के बॉल्स को मीडियम आंच पर दोनों साइड से सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
-तैयार है आपकी वेजिटेबल चॉप, तो इंतज़ार किस बात का है जल्दी से ट्राई करें इस आसान रेसिपी को और जीते सबका दिल। इसको आप कैचप के साथ गर्मागर्म -सर्व करें और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें।
230. मैदे से नहीं अब आलू से बनाएं जलेबी, जान लें क्या है रेसिपी
अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं या आपके घर पर कोई पार्टी है तो इस बार मीठे में मेहमानों को खिलाएं हेल्दी जलेबी।यह जलेबी हेल्दी इसलिए भी है क्योंकि इन्हें बनाने के लिए मैदे की जगह आलू का इस्तेमाल किया जाता है।खास बात यह कि बेहतर स्वाद के साथ आप इसे घर बैठे ही बड़ी आसानी से बना सकती हैं।आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है गरमा-गरम स्वादिष्ट जलेबी।
सामग्री:
आलू- 3
अरारोट- 1/2 कप
चीनी- 1 कप
नींबू- 1
दही- 1/2 कप
पिस्ता- 2-3
पीला रंग- 1 चुटकी
लाल रंग- 1 चुटकी
इलायची पाउडर- 1 टी स्पून
घी- 1 बड़ा कप
आलू जलेबी बनाने का तरीका:
-सबसे पहले उबले हुए आलू लेकर उन्हें ठंडा कर लें।ठंडा होने पर आलू के चिलके निकालकर इनको कद्दूकस कर लें।
-अब कद्दूकस किए हुए आलूओं में अरारोट का पाउडर, आधा नींबू, दही, पिस्ता और एक चुटकी पीला और एक चुटकी लाल रंग डालकर सबको अच्छी तरह मिला लें।ध्यान रखें कि इसका बेटर ज्यादा टाइट या ज्यादा गीला ना हो।
-आलू जलेबी के लिए कोन बनाने के लिए एक गिलास लेंगे और उस गिलास के अंदर एक साफ पॉलीथिन डालेंगे और आलू जलेबी के लिए बनाये गए पेस्ट को इस कोन में डालेंगे।
-इस कोन के ऊपरी हिस्से को अच्छे से -बांध लें और कोन के निचले हिस्से को एक कैची की मदद से थोड़ा सा काट लें। ध्यान रखें की कोन ज्यादा ना कटें। इसे मेहंदी के कोन जैसा ही बनाएं।
अब गैस ऑन करें और एक पैन में घी गर्म करें। जब घी अच्छे से गर्म हो जाएं तो इसमें इस घोल को जलेबी की शेप देते हुए धीरे-धीरे कोन की मदद से डालें। घी में धीमी आंच पर जलेबी को करारा होने तक तलें।चाशनी बनाने का तरीका:
-एक पैन को धीमी आंच पर रखकर गरम कर लें। इस पैन में चीनी, इलायची पाउडर और पानी डाल लें। चाशनी को अच्छे से तब तक पकाएं जब तक की चीनी पानी में पूरी तरह से घुल ना जाएं।
-ध्यान रखें की चाशनी ज्यादा गाढ़ी ना हो और उसमें तार ना बन रहे हों। चाशनी को थोड़ा पतला ही रखें। जब चाशनी बन जाएं तो गैस बंद कर दें और चाशनी को ठंडा होने दें।
-अब तली हुई गरमा गरम जलेबियों को चाशनी में डाल लें।
-अगर आप खाने में रंग डालना पसंद नहीं करते तो बिना रंग के भी जलेबियां बना सकते हैं। आपकी गरमा गरम आलू जलेबी सर्व करने के लिए तैयार है।
231. अंडे से एग करी नहीं झटपट बनाएं पनीर मसाला, ट्राई करें यह टेस्टी रेसिपी
अगर आप भी अंडे की सब्जी या ऑमलेट खाते-खाते बोर हो चुके हैं तो इस बार अंडे की सब्जी नहीं अंडे से पनीर की सब्जी का स्वाद लीजिए।आपको लग रहा होगा भला ऐसे कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें, अंडे से बनी यह रेसिपी बिल्कुल पनीर की रेसिपी जैसी ही दिखती है।आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का सही तरीका।
सामग्री:
अंडा- 4
प्याज - 2
टमाटर- 2
लहसन, अदरक का पेस्ट- 2 टी स्पून
सबूत जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
जीरा मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
धनिया मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी- 1/2 छोटी चम्मच
चिकन मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
तेल- 6 टी स्पून
नमक- अंदाजानुसार
अंडा पनीर बनाने का तरीका:
-एक शीशे या स्टील का टिफिन लेकर उसमें 4 अंडे फोड़कर डालकर टिफिन को अच्छे से बंद कर दें।टिफिन ऐसा होना चाहिए जिसमें पानी अंदर ना जा सके। -अब एक कढ़ाई या भागोना लें और इसमें पानी डालें। फिर गैस ऑन करें और गैस की आंच तेज रखें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें अंडे वाला टिफिन रख दें।
-अब इस टिफिन को 15 से 20 मिनट के लिए कढ़ाई के उबलते हुए पानी में छोड़ दें। समय पूरा होने पर गैस बंद कर दें और टिफिन को ठंडा होने दें।
-जब टिफिन ठंडा हो जाएं तो उसको खोलें और इसमें जमे हुए अंडे को एक प्लेट में निकाल लें। अब इस जमे हुए अंडे को पनीर के आकार में काट लें।
अब एक दूसरी कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।
-अब इन टुकड़ों को निकाल कर उस कढ़ाई में दोबारा तेल डालकर उसमें सबूत जीरा, मिर्च और प्याज डालें।प्याज हल्का फ्राई होने पर अदरक, लहसुन का पेस्ट, नमक,जीरा मसाला, धनिया मसाला, हल्दी और चिकन मसाला डालकर थोड़ा फ्राई करें।
-अब इसमें टमाटर डालकर तब तक फ्राई करें जब तक मसाले अच्छे से फ्राई ना हो जाएं और मसाला तेल ना छोड़ दें। अब इसमें अंदाजानुसार पानी डालें और इसको अच्छे से उबलने दें।
-जब ग्रैवी में उबाल आ जाएं तो उसमें इन पनीर के टुकड़ों को डालकर ग्रैवी गाढ़ी होने दें। जब ग्रैवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप इस रेसिपी को गरमा-गरम चावलों के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
232. कभी खाई है कमल ककड़ी की चाट, एक बार खाएंगे कभी नहीं भूलेंगे ऐसा स्वाद
सामग्री:-
-कमल का तना - 4
-तेल – डीप फ्राय के लिए
-काला नमक - 1 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
-चाट मसाला- 2 चम्मच
-नमक स्वाद अनुसार
-धनिया - कुछ पत्तियाँ
-अनार
-सेव
चटपटी कमल ककड़ी चाट बनाने की विधि:-
-कमल के तनों को दोनों सिरों से काटें और पानी में अच्छी तरह से धोएं। सूखने पर कमल ककड़ी को छीलिए और लंबे एंव पतले टुकड़ों में काट लें।
-एक कड़ाई में पर्याप्त राइस ब्रान तेल गरम करें। कमल के तने के स्लाइस को तेल में डालकर आधा डीप फ्राई करें।
-तेल को दोबारा गरम करें और स्लाइस को फिर से डीप फ्राई करें जब तक कि वे सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं।
-काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, धनिया पत्ती, अनार, स्वाद अनुसार नमक और कुछ सेव छिड़कें और गरमागरम परोंसे ।
233. इस वीकेंड घर पर बनाएं लजीज चिकन फ्राई, स्वाद ऐसा कि हर रोज खाना चाहेंगे
इस वीकेंड अगर आप अपनी किचन में कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो ट्राई करें चिकन फ्राई। इस रेसिपी को आप शाम के नाश्ते में सर्व सकते हैं। यह क्रिस्पी चिकन फ्राई बनते ही आपके घर में पार्टी जैसा माहौल बन जाएगा। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाया जाता है टेस्टी चिकन फ्राई।सामग्री-
चिकन- 1/2 किलो
हल्दी पाउडर- 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
अदरक, लहसन का पेस्ट- 1 टी स्पून
काली मिर्च (ब्लैक पेपर)- 1/2 टी स्पून
चिकेन मसाला- 1/2 टी स्पून
तेल- 1 टी स्पून
तेल (तलने के लिए)- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका-
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें। चिकन को कम से कम 3 से 4 बार हल्के गर्म पानी में धोएं। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, लहसन का पेस्ट, काली मिर्च और चिकन मसाला, तेल और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मेरिनेट करने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।इसके बाद गैस ऑन करके एक पैन में तेल गर्म करें। गर्म तेल में मेरिनेट किए हुए चिकन को डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें। थोड़ी देर बाद पैन को एक प्लेट से ढक दें। थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चेक करते रहें। जब चिकन के टुकड़े सुनहरे फ्राई हो जाएं तो उन्हें पलट दें। अब दूसरी तरफ भी अच्छे से सुनहरा फ्राई होने दें। जब ये चिकन सुनहरा फ्राई हो जाएं तो उसको एक प्लेट में निकाल लें।
आपका चिकन बनकर तैयार है।आप इसके ऊपर नींबू और चाट मसाले के साथ कच्चे प्याज और धनिए की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके साथ अपनी पसंद की कोई सॉस या चटनी का भी सेवन कर सकते हैं।
234. इस संडे घर पर बनाएं ये खास बेक्ड टिक्की, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
सामग्री-
चावल का आटा- आधा कप, उबला मैश किया आलू-आधा कप, बारीक कटी शिमला मिर्च- चौथाई कप, बारीक कटी हरी मिर्च- दो, बारीक कटी प्याज- चौथाई कप, बारीक कटा हरा धनिया- चौथाई कप, कद्दू कस की गाजर- दो बड़े चम्मच, बारीक कटा अदरक- एक छोटा चम्मच, जीरा- एक छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च- एक छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर-आधा छोटा चम्मच, हींग- एक चुटकी, धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर- एक छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार और तेल- दो बड़े चम्मच
ऐसे बनाएं
कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। अदरक, हींग, जीरा, कटी हरी मिर्च, प्याज और गाजर डालकर भूनें। सारे मसाले मिलाकर एक कप पानी डालकर अधिक आंच पर उबालें और आंच कम कर लें। फिर इसमे चावल का आटा धीरे-धीरे डालें और चलाते हुए मिलाएं। मैश किया आलू, नमक और हरा धनिया भी डालकर अच्छी तरह मिला लें और घोल कोे गाढ़ा होने तक भूनें। थोड़ा ठंडा होने दें। हथेली पर तेल लगाकर दो बड़े चम्मच मिश्रण लेकर टिक्की बनाएं। इसी प्रकार बाकी टिक्की भी बना लें। हरी चटनी के साथ सर्व करें। थोड़ा तेल लगाकर टिक्कियों को बेकिंग ट्रे में रखकर 200 डिग्री से. ग्रे. पर प्रहीटेड़ ओवन में 15-16 मिनट के लिए बेक भी कर सकती हैं।
235. इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाएं हेल्दी ब्रेड पिज्जा
सामग्री-
6 सैंडविच ब्रेड (ब्राउन या वाइट)
आधा कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
एक कटी हुई शिमला मिर्च
एक चौथाई कप पनीर छोटे टुकडों में कटा हुआ
एक प्याज बारीक कटा हुआ
एक टमाटर बीज निकालकर कटा हुआ
4-5 चम्मच बटर
एक कप मोजेरेला चीज कद्दूकस करा हुआ
एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
5-6 चम्मच टोमैटो सौस या पिज्जा सौस
ऐसे बनाएं
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर बटर और सॉस लगा लें। उसके बाद सारी कटी हुई सब्जियां और पनीर ब्रेड स्लाइस के ऊपर फैला दें। उसके ऊपर नमक और काली मिर्च छिड़क दें। उसके बाद कद्दूकस करी हुई मोजेरेला चीज ब्रेड के ऊपर फैला दें। अब एक नॉन स्टिक तवे को गरम करके उसके ऊपर थोडा बटर डालें और ब्रेड के स्लाइस तवे पर रख दें ऊपर से किसी प्लेट से ढककर धीमी आंच पर चीज के गलने या और ब्रेड के कुरकुरे होने तक पकाएं। इसी तरह से सारी ब्रेड के पिज्जा बना लें।
231. अंडे से एग करी नहीं झटपट बनाएं पनीर मसाला, ट्राई करें यह टेस्टी रेसिपी
अगर आप भी अंडे की सब्जी या ऑमलेट खाते-खाते बोर हो चुके हैं तो इस बार अंडे की सब्जी नहीं अंडे से पनीर की सब्जी का स्वाद लीजिए।आपको लग रहा होगा भला ऐसे कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें, अंडे से बनी यह रेसिपी बिल्कुल पनीर की रेसिपी जैसी ही दिखती है।आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का सही तरीका।
सामग्री:
अंडा- 4
प्याज - 2
टमाटर- 2
लहसन, अदरक का पेस्ट- 2 टी स्पून
सबूत जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
जीरा मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
धनिया मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी- 1/2 छोटी चम्मच
चिकन मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
तेल- 6 टी स्पून
नमक- अंदाजानुसार
अंडा पनीर बनाने का तरीका:
-एक शीशे या स्टील का टिफिन लेकर उसमें 4 अंडे फोड़कर डालकर टिफिन को अच्छे से बंद कर दें।टिफिन ऐसा होना चाहिए जिसमें पानी अंदर ना जा सके। -अब एक कढ़ाई या भागोना लें और इसमें पानी डालें। फिर गैस ऑन करें और गैस की आंच तेज रखें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें अंडे वाला टिफिन रख दें।
-अब इस टिफिन को 15 से 20 मिनट के लिए कढ़ाई के उबलते हुए पानी में छोड़ दें। समय पूरा होने पर गैस बंद कर दें और टिफिन को ठंडा होने दें।
-जब टिफिन ठंडा हो जाएं तो उसको खोलें और इसमें जमे हुए अंडे को एक प्लेट में निकाल लें। अब इस जमे हुए अंडे को पनीर के आकार में काट लें।
अब एक दूसरी कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।
-अब इन टुकड़ों को निकाल कर उस कढ़ाई में दोबारा तेल डालकर उसमें सबूत जीरा, मिर्च और प्याज डालें।प्याज हल्का फ्राई होने पर अदरक, लहसुन का पेस्ट, नमक,जीरा मसाला, धनिया मसाला, हल्दी और चिकन मसाला डालकर थोड़ा फ्राई करें।
-अब इसमें टमाटर डालकर तब तक फ्राई करें जब तक मसाले अच्छे से फ्राई ना हो जाएं और मसाला तेल ना छोड़ दें। अब इसमें अंदाजानुसार पानी डालें और इसको अच्छे से उबलने दें।
-जब ग्रैवी में उबाल आ जाएं तो उसमें इन पनीर के टुकड़ों को डालकर ग्रैवी गाढ़ी होने दें। जब ग्रैवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप इस रेसिपी को गरमा-गरम चावलों के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
232. कभी खाई है कमल ककड़ी की चाट, एक बार खाएंगे कभी नहीं भूलेंगे ऐसा स्वाद
सामग्री:-
-कमल का तना - 4
-तेल – डीप फ्राय के लिए
-काला नमक - 1 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
-चाट मसाला- 2 चम्मच
-नमक स्वाद अनुसार
-धनिया - कुछ पत्तियाँ
-अनार
-सेव
चटपटी कमल ककड़ी चाट बनाने की विधि:-
-कमल के तनों को दोनों सिरों से काटें और पानी में अच्छी तरह से धोएं। सूखने पर कमल ककड़ी को छीलिए और लंबे एंव पतले टुकड़ों में काट लें।
-एक कड़ाई में पर्याप्त राइस ब्रान तेल गरम करें। कमल के तने के स्लाइस को तेल में डालकर आधा डीप फ्राई करें।
-तेल को दोबारा गरम करें और स्लाइस को फिर से डीप फ्राई करें जब तक कि वे सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं।
-काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, धनिया पत्ती, अनार, स्वाद अनुसार नमक और कुछ सेव छिड़कें और गरमागरम परोंसे ।
233. इस वीकेंड घर पर बनाएं लजीज चिकन फ्राई, स्वाद ऐसा कि हर रोज खाना चाहेंगे
इस वीकेंड अगर आप अपनी किचन में कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो ट्राई करें चिकन फ्राई। इस रेसिपी को आप शाम के नाश्ते में सर्व सकते हैं। यह क्रिस्पी चिकन फ्राई बनते ही आपके घर में पार्टी जैसा माहौल बन जाएगा। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाया जाता है टेस्टी चिकन फ्राई।सामग्री-
चिकन- 1/2 किलो
हल्दी पाउडर- 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
अदरक, लहसन का पेस्ट- 1 टी स्पून
काली मिर्च (ब्लैक पेपर)- 1/2 टी स्पून
चिकेन मसाला- 1/2 टी स्पून
तेल- 1 टी स्पून
तेल (तलने के लिए)- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका-
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें। चिकन को कम से कम 3 से 4 बार हल्के गर्म पानी में धोएं। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, लहसन का पेस्ट, काली मिर्च और चिकन मसाला, तेल और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मेरिनेट करने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।इसके बाद गैस ऑन करके एक पैन में तेल गर्म करें। गर्म तेल में मेरिनेट किए हुए चिकन को डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें। थोड़ी देर बाद पैन को एक प्लेट से ढक दें। थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चेक करते रहें। जब चिकन के टुकड़े सुनहरे फ्राई हो जाएं तो उन्हें पलट दें। अब दूसरी तरफ भी अच्छे से सुनहरा फ्राई होने दें। जब ये चिकन सुनहरा फ्राई हो जाएं तो उसको एक प्लेट में निकाल लें।
आपका चिकन बनकर तैयार है।आप इसके ऊपर नींबू और चाट मसाले के साथ कच्चे प्याज और धनिए की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके साथ अपनी पसंद की कोई सॉस या चटनी का भी सेवन कर सकते हैं।
234. इस संडे घर पर बनाएं ये खास बेक्ड टिक्की, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
सामग्री-
चावल का आटा- आधा कप, उबला मैश किया आलू-आधा कप, बारीक कटी शिमला मिर्च- चौथाई कप, बारीक कटी हरी मिर्च- दो, बारीक कटी प्याज- चौथाई कप, बारीक कटा हरा धनिया- चौथाई कप, कद्दू कस की गाजर- दो बड़े चम्मच, बारीक कटा अदरक- एक छोटा चम्मच, जीरा- एक छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च- एक छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर-आधा छोटा चम्मच, हींग- एक चुटकी, धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर- एक छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार और तेल- दो बड़े चम्मच
ऐसे बनाएं
कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। अदरक, हींग, जीरा, कटी हरी मिर्च, प्याज और गाजर डालकर भूनें। सारे मसाले मिलाकर एक कप पानी डालकर अधिक आंच पर उबालें और आंच कम कर लें। फिर इसमे चावल का आटा धीरे-धीरे डालें और चलाते हुए मिलाएं। मैश किया आलू, नमक और हरा धनिया भी डालकर अच्छी तरह मिला लें और घोल कोे गाढ़ा होने तक भूनें। थोड़ा ठंडा होने दें। हथेली पर तेल लगाकर दो बड़े चम्मच मिश्रण लेकर टिक्की बनाएं। इसी प्रकार बाकी टिक्की भी बना लें। हरी चटनी के साथ सर्व करें। थोड़ा तेल लगाकर टिक्कियों को बेकिंग ट्रे में रखकर 200 डिग्री से. ग्रे. पर प्रहीटेड़ ओवन में 15-16 मिनट के लिए बेक भी कर सकती हैं।
235. इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाएं हेल्दी ब्रेड पिज्जा
सामग्री-
6 सैंडविच ब्रेड (ब्राउन या वाइट)
आधा कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
एक कटी हुई शिमला मिर्च
एक चौथाई कप पनीर छोटे टुकडों में कटा हुआ
एक प्याज बारीक कटा हुआ
एक टमाटर बीज निकालकर कटा हुआ
4-5 चम्मच बटर
एक कप मोजेरेला चीज कद्दूकस करा हुआ
एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
5-6 चम्मच टोमैटो सौस या पिज्जा सौस
ऐसे बनाएं
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस पर बटर और सॉस लगा लें। उसके बाद सारी कटी हुई सब्जियां और पनीर ब्रेड स्लाइस के ऊपर फैला दें। उसके ऊपर नमक और काली मिर्च छिड़क दें। उसके बाद कद्दूकस करी हुई मोजेरेला चीज ब्रेड के ऊपर फैला दें। अब एक नॉन स्टिक तवे को गरम करके उसके ऊपर थोडा बटर डालें और ब्रेड के स्लाइस तवे पर रख दें ऊपर से किसी प्लेट से ढककर धीमी आंच पर चीज के गलने या और ब्रेड के कुरकुरे होने तक पकाएं। इसी तरह से सारी ब्रेड के पिज्जा बना लें।
236. अब घर में बनाएं हर्ब चीज गार्लिक ब्रेड, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान
आवश्यक सामाग्री:
3-4 ब्रेड
• 4 बड़ा चम्मच मक्खन
• 3 बड़ा चम्मच चीज
• 1 कप दूध
• आधा चम्मच ऑरिगेनो
• आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
• 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
• स्वादानुसार नमक
• आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
• 1 बड़ी कटोरी सब्जियां (शिमला मिर्च, गोभी, प्याज बारीक कटी)
• 1 बड़ा चम्मच आटा
• आवश्यकतानुसार तेल
विधि:
• सबसे पहले मध्यम आंच में एक कड़ाही रखें।
• फिर इसमें 2 मक्खन डालें और पिघलने के बाद आटा डालकर चलाते हुए सुनहरा भूनें।
• अब इसमें दूध डालें और हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि आटे में गांठ न पड़ें।
• जैसे ही आटे में बुलबुले आने लगे तो इसमें कटी हुई सब्जिया डालें और मिक्सकर पकाएं।
• इसके बाद इसमें नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें और 3 मिनट तक पकाएं।
• ब्रेड पर लगाने के लिए पेस्ट तैयार हो चुका है।
• अब ब्रेड के टुकड़ों पर चम्मच से मक्खन, लहसुन का पेस्ट, तैयार किया हुआ मिश्रण, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, ऑरिगेनो छिड़के और चीज कद्दूकस कर लें।
• इसी प्रक्रिया से सभी ब्रेड तैयार कर लें।
• इसके बाद धीमी आंच में तवे में तेल लगाएं और ब्रेड स्लाइस रखें। इसे 2 मिनट तक ढककर रखें।
• ढक्कन हटाएं और प्लेट में चीज गार्लिक ब्रेड निकालकर गरमागरम सर्व करें।
237.
घर पर बनाएं स्वादिष्ट एग मसाला, रेसिपी बहुत आसान
वैसे तो अंड़े को कई तरह से बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको अंड़े की कुछ खास तरह की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं एग मसाला बनाने की रेसिपी के बारे में। एग मसाला को आप रोटी,चावल और पराठा के साथ खा सकते हैं। इसे बहुत आसानी से और कम समय में घर पर बनाया जा सकता है।
1 कटा हुआ प्याज
2 मध्यम आकार के कटे हुआ टमाटर
1 कटी हुई हरी मिर्च
1-2 उबले हुए अंडे
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच लहुसन-अदरक का पेस्ट
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच चिकन मसाला
आधा कप पीसा हुआ पुदीना
सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म करें फिर उसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन कर लें। इसके बाद उसमें लहसून, प्याज और हरे मिर्च का पेस्ट बनाकर डालें। इसके बाद पुदीना डालकर भूनें। हल्का भूनने के बाद पुदीना का महक चला जाएगा। फिर इसमें हल्का जीरा पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। सभी मसाले को मिक्स करने के बाद इसे अच्छे से फ्राई करें।
इसके बाद टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं। फिर चिकन मसाला डालकर ग्रेवी को अच्छे से पकाते रहें। उबले हुए अंडे को छीलकर साफ कर लें। अब अंड़े को आधे-आधे हिस्सों में काट लें। प्लेट में अंडे के ऊपर ग्रेवी को डालकर रखें। अब आपका एग मसाला तैयार है। आप चाहे तो घनिया गार्निश करके इसे सर्व करें।
238. केले और अंजीर की स्मूदी बनाने का सबसे आसान तरीका
गर्मी का मौसम आने ही वाला है ऐसे में ज्यादातर लोग स्मूदी पीना पसंद करते हैं। स्मूदी लगभग बड़े-बूढ़ा हर किसी को पसंद आता है। वैसे तो स्मूदी कई तरह से बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपको कुछ खास तरह से स्मूदी बनाने की विधी बताने जा रहे हैं। इसे पीकर आपको भी अच्छा लगेगा। आप इसे कम समय और बहुत आसानी से अपने घर पर बना सकती हैं।
अंजीर और केले की स्मूदी सिर्फ दस मिनट में
अंजीर- 5-6
केला- 1
शहद- 1 बड़ा चम्मच
वेनिला एसेंस- ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
दही- ½ कप
बर्फ के टुकड़े- 4-5
गार्निश के लिए अंजीर- 1
अंजीर का गुदा निकाल लें फिर इसे मिक्सी जार में डाल दें। फिर मिक्सी के जार में केले के टुकड़े और शहद को मिलाकर डालें साथ में शहद, दही और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसे अच्छे से ब्लेंड करें। अब इसे ग्लास में निकालकर सर्व करें। आप चाहे तो इसके ऊपर अंजार का टुकड़ा भी डालकर सर्व कर सकते हैं। या फिर कुछ देर तक फ्रिज में स्टोर करके रख भी सकते हैं।
239. मिनटों में घर पर झटपट तैयार करें राजमा के कबाब, हर कोई करेगा तारीफ
राजमा की सब्जी तो बहुत बनाई और खाई होगी, लेकिन इसके कबाब के बारे में कभी नहीं सुना होगा। इस वीकेंड आप अपने परिवार को राजमा कबाब बनाकर सरप्राइज देकर खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं 20 मिनट में राजमा के कबाब बनाने का आसान तरीका...
राजमा कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-लाल राजमा - सफेद राजमा -आलू
-अदरक -हरा धनिया -हरी मिर्च
-जीरा पाउडर -धनिया पाउडर -चाट मसाला
-1 छोटी चम्मच -लाल मिर्च पाउडर -नमक - तेल
राजमा कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-लाल राजमा - सफेद राजमा -आलू
-अदरक -हरा धनिया -हरी मिर्च
-जीरा पाउडर -धनिया पाउडर -चाट मसाला
-1 छोटी चम्मच -लाल मिर्च पाउडर -नमक - तेल
राजमा कबाब बनाने की विधि
राजमा कबाब बनाने की विधि
राजमा कबाब बनाने की विधि
सबसे पहले आप लाल और सफेद राजमा को अच्छे से साफ पानी में धोकर एक दिन पहले रात को भीगो दें। अगले दिन सुबह कुकर में भीगे हुए राजमा डाल कर इसमें 2 कप पानी और थोड़ा सा नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए। जब राजमा उबल जाए तो छलनी में छान कर निकाल लीजिए।
एक बरतन में उबले छीले हुए आलू को कद्दूकस कर लीजिए। जब राजमा ठंडा हो जाए तो इसे थोड़ा सा पीस लें। पीसे हुए राजमा को कद्दूकस किए हुए आलू के साथ मिक्स कर लीजिए। अब इसमें धनिया, नमक, अदरक और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लीजिए।
कबाब के लिए मिश्रण तैयार है। अब थोड़ा सा मिश्रण लिजिए और इसे हाथ से दबा-दबाकर गोल कर लीजिए। अब इन्हें कबाब का आकार दें। सारे कबाब इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए। अब कबाब सेकने शुरू करें। जब कबाब नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें पलट कर दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। अब इन कबाब को हरी चटनी के साथ सर्व करें।
240. कच्चे केले की पूरियां बनाना सबसे आसान, यहां जानें रेसिपी
कच्चे केले हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आज तक आपने कच्चे केले के चिप्स, पकोड़े और सब्जी बनाकर खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको बता रहे है केले से बनने वाली एक नई रेसिपी के बारे में।
वैसे तो पूरी-सब्जी खाना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन क्या कभी आपने केले की पूरियां खाई है, अगर नहीं खाई है तो हम आपको बताने जा रहे हैं केले से बनी कुछ खास तरह की पूरियां इस पूरी को बनाना बहुत आसान है आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं।
आटा- 1/2 किलो
कच्चा केला- 5
हरा धनिया- 1-2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
हरी मिर्च- 3
हल्दी- ½ टेबल स्पून
कलौंजी- ½ टेबल स्पून
अजवायन- ½ टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल- अंदाजानुसार
एक प्रेशर कुकर लें उसमें कच्चा केले रखें। फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसे उबालने के लिए रख दें। कूकर में दो सिटी आने पर कूकर को बंद कर दें। अब केले को कूकर से बाहर निकाल लें और साफ कर लें। केले को साफ करने के बाद अच्छे से मसल लें। केले के बीच के हिस्से को हटा दें। धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
एक बर्तन लें और आटा उसमें निकालें। इसमें तेल, मसले हुए केले, कलौंजी, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और अजवायन डालकर सभी को अच्छे से मिलाएं। अब आटे में आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंथ लें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न हो। अब आटे की गोलियां बना लें फिर तीन,चार पूरियां बेल लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें पूरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। अब आपकी केले कि पूरियां तैयार हैं। आप चाहें तो इसे किसी सब्जी के साथ या फिर किसी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Recipe Intro Hai
106
107
116
117
120
121
124
128
127
131
132
Comments
Post a Comment